Posts

Showing posts from April, 2026

पल्हरी ग्राम पंचायत की बदहाल सड़कों पर गरजीं शालिनी सिंह पटेल, PWD ने जल्द सर्वे व टेंडर का किया ऐलान

Image
बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर जनपद बांदा की एक ऐतिहासिक ग्राम पंचायत के जर्जर एवं अब तक निर्मित न हुए संपर्क मार्गों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह ग्राम पंचायत स्वतंत्रता संग्राम और राजनीति के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रखती है, जहां से आज़ाद भारत के प्रथम आम चुनाव (1952-1957) में स्वर्गीय रामसनेही भारतीया जी बबेरू विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और 1957 में पुनः विधायक चुने गए, साथ ही उन्होंने तीन बार जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में सेवा दी। उनके सुपुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार भारतीया जी भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, वहीं इसी ग्राम के निवासी श्री राम शिरोमणि वर्मा जी मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे तथा इस ग्राम पंचायत से लगभग 14-15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी में अहम योगदान दिया, लेकिन इतने गौरवशाली इतिहास के बावजूद आज भी कई प्रमुख संप...

कहानियों से संस्कार, गौ माता से आशीर्वाद" - किड्स वनस्थली में अनूठी पहल

Image
आगरा। 27 अप्रैल जब कहानियों के पात्र बोलने लगे और गौ माता की घंटी असेंबली में गूंजी, तो कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल का नजारा ही बदल गया। सोमवार को विश्व कहानी दिवस एवं गौ माता सम्मान दिवस के संगम पर स्कूल ने स्पेशल असेंबली का आयोजन कर शिक्षा को संस्कार से जोड़ा  "मंच से मंत्र तक" - मुख्य अतिथि का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने दीप प्रज्वलन के बाद जब पंचतंत्र की कहानी सुनानी शुरू की तो पूरी असेंबली मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने कहा, "मोबाइल की स्क्रीन नहीं, दादी-नानी की कहानियां बच्चों का पहला स्कूल होती हैं। कहानियां सिर्फ मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की कला सिखाती हैं।" इसके बाद मित्तल ने 500 से अधिक बच्चों को एक साथ "गौ रक्षा-संकल्प" दिलाया। बच्चों ने हाथ उठाकर दोहराया - "हम गाय को माता मानेंगे, कभी भूखा नहीं छोड़ेंगे।"उन्होंने जोड़ा, "गौ माता सिर्फ दूध नहीं देती, खेत को उर्वरक, घर को गोबर और वातावरण को शुद्धता देती है। गौ धन ही असली धन है।" कॉरपोरेट जगत से संस्कार की बात  मिग...

आगरा में 'अनसंग हीरोज़' हुए सम्मानित, समाजसेवा के गुमनाम नायकों को मिला मंच

Image
आगरा। समाज में बिना प्रसिद्धि की चाह के निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले 'अनसंग हीरोज़' को सम्मानित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को 'अनसंग हीरोज़ अवार्ड समारोह 2026' का भव्य आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की गरिमा मुख्य अतिथि श्री राम बदन सिंह, एडीशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, आगरा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.के. त्यागी, ट्रस्टी - आर्ट ऑफ लिविंग की उपस्थिति से और बढ़ गई।  सर्वप्रथम समस्त अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समस्त गणमान्य विभूतियों का ससम्मान स्वागत किया गया।  संस्था की एस.टी.सी.(यू.पी.) डाॅ. रश्मि मिश्रा ने पुरस्कार की सार्थकता का वर्णन करते हुए बताया कि ये पुरस्कार उन व्यक्तित्व को प्रदान किए जा रहे हैं, जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में निरंतर योगदान हेतु, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका हेतु, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्यों हेतु व महिला उद्यमिता और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, समाज के ...

मुक्तास फाउंडेशन द्वारा डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में "नवचेतना कार्यक्रम" के आयोजन के संदर्भ में

Image
आगरा। डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, बल्केश्वर, आगरा में मुक्तास फाउंडेशन के सहयोग से "नवचेतना कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों के प्रति उचित और अनुचित व्यवहार के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रणित उत्तरप्रदेश आगरा वी.के. मित्तल, मिगफ्रे डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, कार्यक्रम संयोजक सी.ए. शिवांगी गर्ग, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नुपुर सिंघल, ईशा प्रकाश और पूजा तनेजा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह बताया गया कि बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए तथा उनकी मनोस्थिति को कैसे समझा जाए। वर्तमान समय में बच्चे तकनीक और मोबाइल की दुनिया में व्यस्त होकर समाज व माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं। माता-पिता का व्यस्त रहना भी इसका एक प्रमुख कारण है, जिससे वे बच्चों के व्यवहार को समझ नहीं पाते। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों से जोड़ना, उनके व्यवहार को समझना, उनके साथ उचित व्यवहार करना तथा बच्चों को विद्यालय, पढ़ाई एवं अभिभावकों के प्...

नई उड़ान, नया नेतृत्व: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Image
आगरा। आज का विद्यार्थी ही कल का सशक्त राष्ट्रनिर्माता है।” इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 हेतु नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज़ 25 अप्रैल, 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा गीत अग्रवाल एवं अर्ज रागिनी सारस्वत द्वारा प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमांडर जयपाल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्या सीमा सहजपाल, समन्वयकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध विद्यालय की समृद्ध परंपरा के अनुरूप मुख्य अतिथि का स्वागत नवांकुर भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए बताया गया कि वे राजस्थान के उदयपुर से हैं तथा वर्ष 1997 में भारतीय वायु सेना में...

बिसात पर बुद्धि का संग्राम : प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राय साहब काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन के तत्वावधान में “प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अप्सा से संबद्ध विद्यालयों एवं शहर से बाहर के विद्यालयों, अन्य प्रमुख 35 शिक्षण संस्थानों के कुल 293 प्रतिभागियों एवं 37 प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रतियोगिता को बालक एवं बालिका वर्ग में विभाजित करते हुए कनिष्ठ (अंडर-14) तथा वरिष्ठ (अंडर-19) श्रेणियों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी एवं ₹6,000 नकद, प्रथम उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹4,500, द्वितीय उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹3,000 तथा सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी को पदक एवं ₹1,500 की नकद धनराशि प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को पदक व योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्...

वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने दिया मंत्र - 'फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा', नई कार्यकारिणी का गठन

Image
आगरा। 18 अप्रैल 2026 आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन व आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महाफूज आलम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), श्री मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप) तथा श्री नारायण बहरानी (साईं एक्सपोर्टर) उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संजय वर्मा को अध्यक्ष, दीपू ठाकुर को सचिव, अभिषेक को चेयरमैन एवं जीत शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। रफीक कुरैशी, एनके, नवीन बघेल, मनोज बघेल और आकाश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सतीश कुमार व प्रमोद कुमार संगठन सचिव, मोनू यादव कोषाध्यक्ष, मेहराजुद्दीन कार्यकारी सदस्य और शेखर दीक्षित को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संदेश में कहा, "फिटनेस आज के समय की ...

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा "EDU-Leader Conclave (Agra Chapter)" का हुआ सफल आयोजन

Image
आगरा। 19 अप्रैल 2026: Lovely Professional University द्वारा "EDU-Laade Conclave (Agra Chapter)" का सफल आयोजन आज Holiday Inn में संपत्र हुआ। इस कॉन्क्लेव का विषय "Safe Minds, Strong Future: School Leaders Role in Student Overall Well-being" रहा, जिसमें शिक्षा एवं छात्र कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक एवं गहन चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतेधि श्री राम बदन सिंह (डीआईजी एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, आगरा) ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित एवं सहयोगी बतावरण छात्रों के समग्र विकास को आधारशिला है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील गुप्ता (President, APSA) ने शिक्षा संस्थानों में सकारात्मक एवं संवेदनशील नेतृत्व की भूमिका को रेखांकित किया। इस कॉन्क्लेव में आगरा एवं आसपास के क्षेत्रों से ०० से अधिक चेयरपर्सन, प्रिंसिपल एवं वाइस प्रिंसिपल ने सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके पश्चात विशेषज्ञ वक्ताओं द्वारा छात्र मानसिक स्वास्थ्य, नेतृत्व एव...

आगरा जिला जेल में 'जेल चौपाटी' का शुभारंभ, प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल रहे मुख्य अतिथि- जिला जेल, आगरा में 'जेल चौपाटी' का भव्य शुभारंभ किया गया।

Image
आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्रणित उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं मिग्फ्रे ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर जेल चौपाटी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल अधीक्षक द्वारा  वीरेंद्र कुमार मित्तल  को प्रदेश महामंत्री बनने पर बधाई दी गई और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में श्री राजीव सिंघल, डॉ. अरविन्द जैन , महेश चंद्र (सेक्रेटरी, आई.आई.टी. रुड़की एलुमनाई आगरा चैप्टर) एवं प्रवीण कुमार जी (पूर्व न्यायाधीश एवं लीगल एडवाइजर) उपस्थित रहे। इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा, "जेल चौपाटी जैसी पहलों से हम कैदियों, उनके परिजनों और समाज के सभी वर्गों का भला कर सकते हैं। यह सेवा और स्वावलंबन दोनों का माध्यम है। इससे होने वाली आय जेल वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से कैदियों के कल्याण हेतु उपयोग की जाएगी।" जेल प्रशासन के अनुसार, जेल चौपाटी खोलने का मुख्य उद्देश्य कैदियों से मिलने आने वाले परिजनों एवं शाम को परिसर में टहलने आने वाले व्यक्तियों के लिए स्वच्छ...

दसवीं की परीक्षा 2026 में प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल का शत-प्रतिशत परिणाम — मेहनत, अनुशासन और संस्कारों की विजय

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, आगरा ने एक बार पुनः शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए *दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत परिणाम* अर्जित किया है। यह उपलब्धि केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यालय प्रबंधन के असीम प्रोत्साहन, शिक्षकों की निष्ठा, अभिभावकों के विश्वास और छात्रों की तपस्या का प्रतिफल है। विद्यालय के कुल 86 छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष दसवीं की परीक्षा दी, जिसमें से सभी 86 छात्र सफल घोषित हुए हैं। एक भी छात्र अनुत्तीर्ण नहीं हुआ, जो विद्यालय के सुनियोजित शैक्षणिक ढांचे एवं मूल्याधारित शिक्षण पद्धति का प्रमाण है। परीक्षा परिणाम का संक्षिप्त विवरण: 95% एवं उससे अधिक अंक: 03 छात्र — इन्होंने उत्कृष्टता का नया मानदंड स्थापित किया है। 90% से 94.9% अंक: 17 छात्र — श्रेष्ठता का उदाहरण प्रस्तुत किया है। 80% से 89.9% अंक: 30 छात्र — सुदृढ़ शैक्षणिक नींव का परिणाम। 70% से 79.9% अंक: 17 छात्र — सतत प्रयास का सुफल।  60% से 69.9% अंक: 12 छात्र — आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का संकल्प। छात्रवृत्ति घोषणा: छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि को सम्मान देते हुए विद्यालय प्रबंधन ने गत वर्षों की...

शिक्षा और संस्कार: मोबाइल युग में माता-पिता की भूमिका

Image
आगरा। आज के तेज़ी से बदलते दौर में शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं रह गई है, बल्कि यह व्यक्ति के समग्र विकास, व्यक्तित्व निर्माण और समाज में उसकी पहचान बनाने का सबसे महत्वपूर्ण साधन बन चुकी है। आधुनिक युग में जहाँ तकनीक, प्रतियोगिता और नवाचार लगातार बढ़ रहे हैं, वहाँ शिक्षित होना जीवन की सफलता की कुंजी बन गया है। यह न केवल बौद्धिक विकास करती है, बल्कि नैतिक मूल्यों, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों का भी बोध कराती है। एक शिक्षित व्यक्ति समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाता है और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देता है। वर्तमान समय में शिक्षा का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। डिजिटल लर्निंग, ऑनलाइन क्लासेस और स्मार्ट डिवाइसेज़ ने शिक्षा को अधिक सुलभ और रोचक बना दिया है। लेकिन हर सुविधा के साथ कुछ चुनौतियाँ भी आती हैं, और आज की सबसे बड़ी चुनौती है—छोटे बच्चों में मोबाइल और स्क्रीन का बढ़ता हुआ प्रभाव। विशेषकर नर्सरी से लेकर पाँचवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए यह एक गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। विभिन्न शोधों और बाल मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, 5 से 10 वर्ष के बच्चों म...

डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित: प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए

Image
आगरा। 14 अप्रैल 2026: आज भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भारतीय जनता पार्टी प्रणित, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी द्वारा एडीए पार्क, कालिंदी विहार, आगरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।   कार्यक्रम में सभी गणमान्य सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को नमन किया तथा सामाजिक न्याय के प्रति संकल्प लिया। इस दिवस को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाने का भी संकल्प लिया गया।   इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री, बीजेपी प्रणित उत्तर प्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।   विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप) ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी हमारे स्वतंत्रता संघर्ष के असाधारण नेता तथा समाज के दलित और पिछड़े व...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दिनांक 11 व 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) के अंतर्गत आयोजित अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 18 विद्यालयों- प्रिल्यूड, पैट्रिक्स, डी.पी.एस., क्लेयर्स, गायत्री, एंथनी, जॉर्जेस, एस.वी.एम., पीटर्स, जिम कॉर्बेट, कॉनरैड, कुनाल पब्लिक स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड, श्रीराम, माता कस्तूरी देवी सीनियर सेकेंड्री, ए.पी.जे. स्कूल पीतमपुरा, ऑरम, रेज़ोनेंस के लगभग 150 छात्र-छात्राओं* ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छः कमेटियों का गठन किया गया और एजेंडा दिया गया। इस शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजन का नेतृत्व *वक्तृत्व कला के संस्थापक श्री हर्ष भारद्वाज* द्वारा किया गया। सम्मेलन में *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के *निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, मुख्य शैक्षणिक प्रमुख डाॅ. रश्मि गाँधी, निर्णायक मंडल, एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों* द्वारा दीप...

रैली में श्रमिकों के अधिकार और हितों की जगाई अलख- भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ के कार्यकर्ता सम्मान समारोह में उपस्थित राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक व अन्य पदाधिकारी।

Image
आगरा। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ ने शनिवार को जीवनी मंडी में कार्यकर्ता सम्मान समारोह किया। नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें श्रमिक एकता और अधिकारों और हितों की अलख जगाई गई। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि श्रमिकों का संगठन भी जरूरी है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने कहा कि श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन है, जो उन्हें संगठित कर उनके हितों की आवाज को मजबूत कर रहा है। प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभदिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही महासंघ की प्राथमिकता है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहू, राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार गोयल, विवेक श्रीवास्तव, भगत सिंह अरोड़ा, राहुल अग्रवाल, राजीव शर्मा, मयंक खंडेलवाल, सुरेंद्र नरूला, मनीष माहेश्वरी, रीना जलान, डॉ स्वाति चंद्र, आशा अग्रवाल व अन्य मौजूद रहे। 

सिंधियत की सतरंगी शाम: भूमि पूजन के साथ हुआ भव्य आगाज़- 13 अप्रैल को सजेगा संस्कृति और मनोरंजन का महाकुंभ

Image
 आगरा। सिंधी समाज के प्रतिष्ठित सांस्कृतिक आयोजन ‘सिंधियत की सतरंगी शाम’ का शुक्रवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान, खंदारी ग्राउंड पर पूरे विधि-विधान और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य भूमि पूजन के साथ शुभारंभ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पंडित भूपेंद्र शर्मा ने सभी मांगलिक कार्य संपन्न कराए। इस पावन अवसर पर वातावरण भक्तिमय हो उठा और उपस्थित जनों में एक नया उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली। भूमि पूजन के बाद सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ने बताया कि भगवान झूलेलाल की असीम कृपा से आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब 13 अप्रैल (सोमवार) को सिंधी सेंट्रल पंचायत एवं राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में, केंद्रीय हिंदी संस्थान के सहयोग से एक भव्य सांस्कृतिक संध्या आयोजित की जाएगी। यह आयोजन ‘सिंधी भाषा दिवस’, भगवान झूलेलाल जयंती एवं संत कंवरराम जयंती* के पावन अवसर पर “सिंधियत की सतरंगी शाम” के रूप में मनाया जाएगा। *गीत, संगीत और हास्य का अद्भुत संगम* इस रंगारंग कार्यक्रम में सिंधी संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिलेगी। भक...

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

Image
आगरा। अप्सा (एसोसिएशन ऑफ प्रोगेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा) की सामान्य कार्यकारिणी बैठक आज, दिनांक 9 अप्रैल को गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट 2 में हुई, जिसमें अप्सा की वार्षिक कार्यकारिणी समिति का चुनाव कर्नल अपूर्व त्यागी के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार निर्विरोध अप्सा के अध्यक्ष चुने गए और उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि ईमानदारी, परोपकार और सत्य की राह पर चलने वालों की जीत एक बार नहीं बार-बार होती है। प्रत्येक पद हेतु सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। कार्य समिति की सूची साथ में संलग्न है- 1. डॉ. सुशील चंद्र गुप्ता - अध्यक्ष 2. डॉ. गिरधर शर्मा - सचिव    3. श्री प्रद्युम्न चतुर्वेदी - कोषाध्यक्ष 4. डॉ. जी.एस. राना - उपाध्यक्ष (सी.बी.एस.ई.) 5. फादर रॉय डोलफोस उपाध्यक्ष (आई.सी.एस.ई.) 6. त्रिलोक सिंह राणा - संयुक्त सचिव 7. दीपिका त्यागी - संयुक्त कोषाध्यक्ष  कार्यकारिणी सदस्य 1. संजय अग्रवाल  2. अनिमेष दयाल  3. प्रांजल शर्मा 4. डॉ. अभिषेक कुमार गुप्ता 5. मनीष गुप्ता 6. सुमित उपाध्याय   7. प्रवीण बंसल 8. डॉ. मानवेंद्र शर्मा  9...

डिस्ट्रिक्ट चेस टूर्नामेंट के पोस्टर के भव्य अनावरण के साथ 25वें वर्ष की गौरवगाथा में प्रिल्यूड का शानदार कदम

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने *पच्चीसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो स्कूल की अनवरत प्रगति और उत्कृष्टता का प्रतीक* है। विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यह रजत जयंती वर्ष इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में अथक मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है। विद्यालय में 8 अप्रैल, 2026 को विद्यालय के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में डिस्ट्रिक्ट स्कूल चेस टूर्नामेंट 2026 की विस्तृत जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के आधिकारिक पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। यह टूर्नामेंट विद्यालय प्रबंधन एवं रॉय साहब काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अप्रैल में होने वाले चेस टूर्नामेंट की रूपरेखा, नियम एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी* साझा की गई, जिसके प्रमुख बिंदु निम्नांकित हैं - टूर्नामेंट 20 अप्रैल, 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा। नामांकन प्रक्रिया निःशुल्क है तथा अंतिम तिथि 15 अप्रैल है। टूर्नामेंट बालक व बालिका (दोनों) वर्गों की दो श्रेणियों (अंडर 14 व अंडर 19 में आ...

क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस पर डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य एवं सांस्कृतिक आयोजन हुआ।

Image
आगरा। 7 अप्रैल 2026 क्रीड़ा भारती के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में हनुमान जन्मोत्सव का भव्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन क्रीड़ा भारती, जिला आगरा द्वारा बड़े ही सुनियोजित एवं आकर्षक ढंग से किया गया, जिसमें विद्यालय परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा। 🔱 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ मंगलमय शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं सकारात्मकता से भर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेन्द्र कुमार मित्तल सहित अनेक गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित प्रमुख अतिथियों में— राजेश कुशवाहा (जिला अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती), रीना जालान (कोषाध्यक्ष), कुमकुम उपाध्याय (चेयरमैन), वेद मित्तल, शैलेंद्र माथुर (महानगर कार्यकारी सदस्य), राजेश मित्तल, चंद्र प्रकाश शर्मा (जिलामंत्री), पुष्पेंद्र कुमार (जिला सचिव), प्रमोद गोयल (जिला अध्यक्ष), अनूप अग्रवाल (सदस्य), रमाकांत शर्मा (कार्यकर्ता), पूजा जैन (महामंत्री) एवं ओम प्रकाश गो...

भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की बैठक डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में सम्पन्न, 11 अप्रैल को आस्था सिटी मैं एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया जाएगा व रैली भी निकलेगी।

Image
आगरा। 7 अप्रैल को भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ की एक महत्वपूर्ण बैठक डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य आगामी 11 अप्रैल को आस्था सिटी में आयोजित कार्यक्रम एवं रैली की तैयारियों को लेकर रणनीति बनाना रहा। 🔱 दीप प्रज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा), क्रीड़ा भारती जिला अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, कोषाध्यक्ष रीना जालान, चेयरमैन कुमकुम उपाध्याय, वेद मित्तल, महानगर कार्यकारी सदस्य शैलेंद्र माथुर, राजेश मित्तल, चंद्र प्रकाश शर्मा (जिलामंत्री), पुष्पेंद्र कुमार (जिला सचिव), प्रमोद गोयल (जिला अध्यक्ष), अनूप अग्रवाल (सदस्य), रमाकांत शर्मा (कार्यकर्ता), पूजा जैन (महामंत्री) ओम प्रकाश गोयल , मयंक खंडेलवाल, मनीष माहेश्वरी, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र नरूला जी सहित सभी अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। 📋 बैठक में हुई महत्वपूर्ण चर्चा बैठक में 11 अप्रैल को होने वाले कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आस्था सिटी...

🏆 जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का सफल आयोजन 🏆

Image
आगरा। 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को आर जे स्पोर्ट्स जिम्नास्टिक एकेडमी, आगरा में क्रीड़ा भारती, आगरा महानगर (ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश) द्वारा संस्थापना दिवस एवं श्री हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 🥇 प्रथम स्थान – सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल  🥈 द्वितीय स्थान – आर जे जिम्नास्टिक अकादमी  🥉 तृतीय स्थान – लोटस वैले वर्ल्ड स्कूल  प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया तथा कुछ बच्चों को अकादमी की ओर से धनराशि भी प्रदान किए गए। बालिका वर्ग में कामाक्षी शर्मा को विशेष रूप से पुरस्कृत किया गया, वहीं बालक वर्ग में प्रणव को भी धनराशि देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल जी (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती उत्तरप्रदेश), राजेश कुलश्रेष्ठ जी (क्षेत्रीय संयोजक, क्रीड़ा भारती – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) रहे। विजेताओं को पुरस्कार वीरेंद्र कुमार मित्तल जी(जिलाध्यक्ष),श्री दीपक दल जी,  चंद्र प्रकाश जी जिल...

रोजगार दे वरना 10 हज़ार बेरोजगारी भत्ता दे योगी सरकार: संजय सिंह “रोज़गार दो–सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को तीसरे दिन भी आगरा में जबर्दस्त समर्थन, जगह-जगह संजय सिंह का हुआ जोरदार स्वागत- पेपर लीक से बर्बाद हो रहा युवाओं का भविष्य, 94 लाख आवेदन पर सिर्फ 58 हजार नौकरियां: संजय सिंह- रोजगार और सामाजिक न्याय से वंचित प्रदेश, दलितों, महिलाओं और युवाओं पर हो रहा अत्याचार: संजय सिंह- प्रदेश में बढ़ते सामाजिक भेदभाव को खत्म करने निकली आप की 'रोज़गार दो सामाजिक न्याय दो' पदयात्रा: संजय सिंह- हाथरस की धरती पर अन्याय के खिलाफ जनआवाज़ बन रही पदयात्रा, जनता ने दिया ऐतिहासिक समर्थन: दिलीप पाण्डेय-

Image
आगरा। 5 अप्रैल 2026 उत्तर प्रदेश में बेरोज़गारी और सामाजिक अन्याय के खिलाफ़ आम आदमी पार्टी की “रोज़गार दो- सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा को रविवार को तीसरे दिन भी आगरा की जनता का ज़बरदस्त समर्थन मिला। आप यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा आगरा के खंदौली स्थित सूरज फार्म हाउस से शुरू होकर दोपहर को हाथरस की सीमा में प्रवेश करते हुए सादाबाद स्थित राधा कृष्ण मैरिज हॉल दोपहर विश्राम के लिए पहुंची जिसके बाद शाम होते होते बिहारी जी फार्म हाउस पहुंची। इस दौरान आगरा में जहां-जहां से भी यह पदयात्रा गुजरी, बुज़ुर्गों का आशीर्वाद, माताओं की दुआएँ, युवाओं का जोश और जनता ने जिस तरह संजय सिंह का जबरदस्त स्वागत किया, उन सबने इस "रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो" पदयात्रा को और मजबूत किया। आगरा से हाथरस प्रवेश करने तक रास्ते भर युवाओं, वकीलों, महिलाओं और बुजुर्गों ने पदयात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया। जगह-जगह पुष्पवर्षा हुई और फूलों की मालाएं पहनाकर लोगों ने खुले दिल से संजय सिंह का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान शिक्षामित्र, आशा बहुएं, आंगनवाड़ी, और रेडी पटरी वाले दुकान...

रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के दूसरे दिन आगरा की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह संजय सिंह का भव्य स्वागत* *भर्ती घोटालों, पेपर लीक और देरी ने युवाओं का भविष्य बर्बाद किया, सरकार जवाब दे: संजय सिंह* *दलितों पर अत्याचार और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में यूपी अव्वल, कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल: संजय सिंह* *स्कूल-अस्पताल छोड़ श्मशान-कब्रिस्तान की राजनीति में उलझी मोदी-योगी सरकार: संजय सिंह* *विदेश नीति की गलतियों से महंगा तेल खरीदकर जनता पर डाला जा रहा अतिरिक्त बोझ: संजय सिंह* *युवाओं के हक की इस लड़ाई को जनांदोलन बनाकर सरकार को जवाब देना होगा: दिलीप पाण्डेय(पूर्व विधायक एवं सह प्रभारी आप यूपी)* *शिक्षा, रोजगार और सम्मान की लड़ाई में आम आदमी पार्टी हर वर्ग के साथ खड़ी है: विशेष रवि(विधायक, आप दिल्ली)*

Image
आगरा। 4 अप्रैल 2026 आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में 3 अप्रैल से 9 अप्रैल तक आगरा से मथुरा तक निकली “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” पदयात्रा के दूसरे दिन शनिवार को आगरा की जनता का ऐतिहासिक और अभूतपूर्व समर्थन देखने को मिला, जहां शहर से गांव तक सड़कों पर उमड़े जनसैलाब ने पदयात्रा को अपनी आवाज़ बना लिया और जगह-जगह कार्यकर्ताओं व नागरिकों द्वारा फूल-मालाओं से सांसद संजय सिंह का भव्य और जोरदार स्वागत किया गया, जिससे यह स्पष्ट संदेश गया कि यह पदयात्रा अब बेरोज़गारी, सामाजिक अन्याय और संवैधानिक अधिकारों की लड़ाई में आम आदमी पार्टी की सशक्त आवाज़ बन चुकी है। दूसरे दिन पदयात्रा अगरावन वाटर वर्क्स चौराहा से शुरू होकर आरसीएस फार्म हाउस, खंदौली हाथरस रोड होते हुए सूरज फार्म हाउस तक पहुंची, जहां रात्रि विश्राम किया गया। पूरे मार्ग में “रोज़गार दो, सामाजिक न्याय दो” के नारों की गूंज रही और हर पड़ाव पर जनता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। यह पदयात्रा 9 अप्रैल को भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा में समाप्त होगी। पदयात्रा के दौरान रोजगार के मुद्दे पर ब...

आगरा में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Image
आगरा। क्रीड़ा भारती, आगरा महानगर (ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश) द्वारा अपने स्थापना दिवस एवं श्री हनुमान जयंती जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आरजे स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और जिम्नास्टिक जैसे खेल अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं। आरजे स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक श्री रामप्रवेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 3 वर्ष से अधिक आयु के नन्हे जिम्नास्ट भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिम्नास्टिक खेल को बढ़ावा देना एवं बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना है। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने म...

प्रिल्यूड में हुआ ऐतिहासिक , आध्यात्मिक आयोजन : सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष का पुण्यदायी आगमन

Image
आगरा। 2 अप्रैल, 2026 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल व द आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा आयोजित "प्रथम ज्योतिर्लिंग यात्रा"* के अंतर्गत हजारों वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के सपर्या (विशेष पूजा) का अत्यंत पुण्यदायी व भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का सुअवसर प्राप्त हुआ, जिसमें सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों तक संरक्षित पावन अवशेषो के सुलभ दर्शन, विशेष अभिनंदन एवं पूजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में आदिदेव महादेव की 'सपर्या' नामक विशेष पुण्यदायी पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने संकल्पित पुस्तिका में 54 लाख बार "ॐ नमः शिवाय"लिखकर ज्योतिर्लिंग को समर्पित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ भोलेनाथ शिव की वंदना एवं आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्यों द्वारा शिव भजन प्रस्तुत किए गए। मंत्रमुग्ध करने वाले भजनों से सभी श्रद्धालुओं का मन आह्लादित हो उठा और भक्तों के जयकारों की गूँज ने तो समस्त वातावरण ही शिवमय कर दिया।फिर सोमनाथ ज्योतिर्लिंग कथा का वाचन, सपर्या (विशेष पूजन), शिव चालीसा का सामूहिक गायन कर संपूर्ण वातावरण शिवानुभूति से आनंदित हो...