Posts

Showing posts from January, 2026

श्री गुरु हरराय साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व कीर्तन के साथ मनाया गया

Image
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी स्थित सत्संग हॉल में सीनियर सिटीजन साथियों द्वारा धन-धन श्री गुरु नानक देव महाराज जी की सातवीं ज्योत, श्री गुरु हरराय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ सरबत के भले की अरदास से हुआ। इस अवसर पर शब्द-गुरबाणी कीर्तन द्वारा “लख खुशियाँ पातशाहियाँ” एवं सुमरन करले मेरे मना,,, नानक कहे सुनो भगवंता राम बिना नही कोई अपना,,, जैसे दिव्य शब्दों का गायन किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया, संगत ने गुरु हरराय साहिब जी के करुणा, सेवा और मानवता के संदेशों का स्मरण करते हुए नमन किया, कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने गुरु उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, सत्संग उपरांत सभी ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयाँ दीं तथा गुरु कृपा की कामना की, मुख्य रूप  ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कल्याण सिंह शर्मा, श्याम भोजवानी, आर ए पचौरी, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल आदि

आगरा वनस्थली विद्यालय में गांधी जी शहीद दिवस पर प्रेरणादायक कार्यक्रम

Image
 आगरा। दिनांक 30-01-26 को आगरा वनस्थली विद्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के शहीद दिवस के अवसर पर एक प्रेरणादायक एवं शिक्षाप्रद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महात्मा गांधी जी के आदर्शों, सत्य और अहिंसा के मार्ग से प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डाक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), मुकेश सर (विद्यालय एच ओ डी),दिनेश सर (विद्यालय कॉर्डिनेटर) और सभी शिक्षकों द्वारा महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।  इसके पश्चात विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन, उनके विचारों और देश के लिए किए गए बलिदान पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से देशभक्ति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश दिया। इस अवसर पर स्मार्ट क्लास के माध्यम से महात्मा गांधी जी के जी...

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भव्य कीर्तन समागम, संगत से अधिकाधिक सहभागिता की अपील

Image
आगरा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के पावन अवसर पर माघ पूर्णिमा, संवत 2082 के शुभ दिन रविवार, 1 फरवरी 2026 को चेतना सत्संग ‘गुरु घर’ में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव से परिपूर्ण कीर्तन समागम कीर्तन की हाजिरी के लिए गुरु गोबिंद सिंह साहिब जी के पवित्र स्थान श्री हेमकुंठ साहिब के हजूरी रागी भाई साहब हरपाल सिंह मेहर संगतो को संत रविदास जी उपमा का वर्णन कीर्तन कथा द्वारा संगत को निहाल करेंगे है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। प्रेरणास्रोत स्वर्गीय हरिचरण मुल्ला जी, के पुण्य स्मरण के साथ उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा और समरसता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया, आयोजकों ने बताया कि गुरु रविदास जी का जीवन समाज में समानता, प्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है, जिसे आज के समय में आत्मसात करना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु गुरु घर परिवार के सक्रिय सेवक रविकांत ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर गुरु कृपा प्राप्त करने की भावपूर्ण अपील की, वहीं समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक आयोजनों से समाज में ...

चार राज्यों के 151 परिवारों ने किया सामूहिक एकादशी उद्यापन -हरि कीर्तन में भाव-विभोर हुए श्रद्धालु, गणेश वंदना से हुई उद्यापन की शुरूआत

Image
आगरा। श्री हरि बोल सेवा समिति की ओर से सामूहिक 11वें एकादशी उद्यापन की बल्केश्वर स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर में शुरुआत हो गयी। शुभारंभ पार्षद मुरारी लाल गोयल और संस्थापक भोला नाथ अग्रवाल ने गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। प्रथम दिन आचार्य विष्णु दत्त शास्त्री ने 26 एकादशी अध्यायों का रसपान करते हुए श्रद्धालु हरि संकीर्तन में भाव-विभोर हो गए। समिति ने अतिथि, यजमानों एवं सभी पूजनीय ब्राह्मणों का फलाहार कराया।   अध्यक्ष केशव अग्रवाल ने बताया कि एकादशी का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, सात्विकता, स्वास्थ्य और सौभाग्य का उदय होता है। सामूहिक कार्यक्रम के जरिए फिजूलखर्ची रोकना एवं समाज में सनातन धर्म की स्थापना करना समिति का प्राथमिक उद्देश्य है।  महामंत्री विक्की गर्ग ने बताया कि जया एकादशी उद्यापन में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश के 151 जोड़ो ने सामूहिक रूप से एकादशी उद्यापन किया। शुक्रवार को सुबह 8 बजे दीप प्रज्वलन, 9 बजे हवन पूजन, 10 बजे आरती और 1 बजे सामूहिक प्रसादी के साथ समापन होगा। आयोजन की व्यवस्थाएं उपाध्यक्ष विष्णु अग्रवाल, विनय व...

70 जोड़ों ने हवन-पूजन व कथा श्रवण कर किया सामूहिक एकादशी उद्यापन- -हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित सामूहिक एकादशी उद्यापन में गूंजे वैदिक मंत्र, दूर-दूर से आए जोड़ों ने किया फलाहार -आज गाजे-बाजों के साथ निकलेगी 11 दुल्हों की भव्य बारात, 11 बेटियों का होगा विवाह, हवन-गऊ पूजन साथ होगा ब्राह्मणभोज

Image
आगरा। धार्मिक संस्था हरि बोल ट्रस्ट, आगरा द्वारा एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड पर आयोजित विशाल सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के तीन दिवसीय आयोजन में गुरुवार को आगरा उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आए 70 जोड़ो ने माह की सबसे बड़ी एकादशी पर भव्य सामूहिक एकादशी उद्यापन में हवन-पूजन कर उद्यापन किया। प्रातः 7 बजे कार्यक्रम का दीप प्रज्जलन एवं शुभारंभ विशिष्ट अतिथि अमित अग्रवाल (ग्वाला), वीरेंद्र मित्तल, संरक्षक विनीता अग्रवाल, डॉली अग्रवाल, प्रियंका गोयल, अर्चना अग्रवाल, दीप्ति गुप्ता, रीना जालन व अन्य ने किया। देव पूजन प्रातः 8 बजे किया गया। तत्पश्चात प्रातः 9:00 बजे से एकादशी कथा का श्रवण विद्वान आचार्यों द्वारा कराया गया। सुबह 11 बजे सभी जोड़ों एवं ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कथा के बाद भव्य आरती की। कार्यक्रम स्थल पर इस अवसर पर भक्तिमय में वातावरण बना रहा। पूरे क्षेत्र में वैदिक मंत्र गूंजते रहे। दोपहर 12 बजे ब्राह्मण भोज एवं फलाहार किया गया। दोपहर 2 बजे देव विसर्जन के पश्चात आज के कार्यक्रम का समापन किया गया। संस्थापक ममता सिंघल ने बताया कि 30 जन...

हरि बोल ट्रस्ट द्वारा 11 बेटियों के सामूहिक विवाह एवं एकादशी उद्यापन की शुरू हुई रस्में -11 बेटियों ने हाथों में रचाई पिया नाम की मेहंदी, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

Image
आगरा। हरि बोल ट्रस्ट आगरा द्वारा आयोजित 11वें सामूहिक एकादशी उद्यापन एवं सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन 28 जनवरी से 30 जनवरी तक एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर, बलकेश्वर रोड आगरा पर किया जा रहा है। 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न होगा। 28 जनवरी दिन बुधवार को एकलव्य वाटिका, मनोहरपुर में मेहंदी उत्सव, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता पर एक नाटक का आयोजन और महिला संगीत में 11 बेटियों ने अपने हाथों में पिया के नाम की मेहंदी रचाई। साथ ही गणेश वंदना की सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के अंत में सब ने भोजन प्रसादी ग्रहण की। सामूहिक विवाह और एकादशी उद्यापन के लिए कार्यक्रम स्थल पर मंच और मंडप तैयार हो गए हैं। ट्रस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्य तैयारियों में लगे हैं। बेटियों के विवाह को लेकर सभी उत्साहित हैं। ट्रस्ट की संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि 28 जनवरी को मेहंदी उत्सव और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किए गए। बेटियों के हाथों में मेहंदी लगाई गई। लेडीज संगीत का कार्यक्रम हुआ। मेहंदी उत्सव और लेडीज संगीत में लोकगीतों पर महिला सदस्यों ने जमकर नृ...

अद्वितीय मिग्फ्रे की प्रतिभा का प्रदर्शन: डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में बूगी बूगी डांस प्रतियोगिता"

Image
आगरा। जनवरी, डॉली'ज पब्लिक इंटर कालेज में मिग्फ्रे बूगी वूगी डांस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस आयोजन का शुभारंभ श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी(प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, मिग्फ्रे चेयरमैन), श्री मनीष कुमार मित्तल जी (मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर)और सभी इकाइयों से चुने गए पेरेंट्स जज आगरा वनस्थली विद्यालय से श्रीमती शिखा , ए वी एम डी से श्रीमती सपना, डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज से श्रीमती अंशुल शर्मा ,किड्स वनस्थली प्राइमरी स्कूल से श्रीमती एकता ,आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय से श्री अजय रावत सभी गणमान्य व्यक्तियों द्वारा मां सरस्वती और मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया!  इसमें मिग्फ्रे की सभी इकाइयो डॉली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर आगरा , आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा ,ए.वी.एम.डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा,किड्स वनस्थली प...

अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश उत्सव पर समर्पित कीर्तन दरबार, संगत हुई निहाल

Image
आगरा। अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी के पावन प्रकाश उत्सव के अवसर पर गुरुद्वारा शहीद नगर विभव नगर में एक भव्य एवं समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया, इस अवसर पर गुरुद्वारा साहिब का पूरा वातावरण गुरबाणी की मधुर ध्वनि और “जो बोले सो निहाल” के जयकारों से गूंज उठा। कीर्तन दरबार में विशेष रूप से पधारे रागी जत्था भाई साहिब भाई सोहन सिंह (रुद्दरपुर वालो) ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया,अपने कीर्तन और शब्द विचारों में उन्होंने धन धन बाबा दीप सिंह जी के बलिदानी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाबा जी सिख इतिहास के ऐसे महान योद्धा और संत थे, जिन्होंने धर्म, आस्था और गुरुद्वारा साहिब की मर्यादा की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। हजूरी रागी भाई हरजिंदर सिंह ने कीर्तन कथा के माध्यम से बताया कि बाबा दीप सिंह का जीवन हमें साहस, त्याग, निस्वार्थ सेवा और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा की प्रेरणा देता है, उनका बलिदान आज भी हर सिख और हर इंसान को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने की शक्ति प्रदान करता है, अरदास हुकमनामा  के उपरांत गुरु का अटूट लंगर भी श्रद्ध...

मिग्फ्रे की सभी इकाइयों में 77वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। बच्चों ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां दी, शहीदों को किया याद..

Image
आगरा। 77वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, मिग्फ्रे ग्रुप की सभी इकाइयों डोली'ज पब्लिक इण्टर कॉलेज बल्केश्वर आगरा,आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय टी वाई सी आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल कालिंदी विहार आगरा में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि गिरिराज बंसल जी(पार्षद), पूजा बंसल जी (पार्षद), चंचल बघेल जी (प्रधान खंदौली), आलोक कुमार जी (एस एच ओ एत्मादपुर) ,श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी( प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन),  मनीष कुमार मित्तल जी(मिग्फ्रे डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे डायरेक्टर अकादमिक), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), सुनैना नाथ (प्रिंसिपल),यतेंद्र सारस्वत (ए वी एम डी वाइस प्रिंसिपल), मनाली रावल जैन (कॉर्डिनेटर), ममता बघेल (सुपरवाइजर)दिनेश सर (कॉर्डिनेटर), श्रीमती पूनम  (कॉर्डिनेटर) सहित अन्य ...

मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर अमृतमयी गुरबाणी से गूंज उठा कीर्तन दरबार “सभना का मां प्यो आप है, आपे सार करे”

Image
आगरा। मौनी अमावस्या के अत्यंत पावन एवं पुण्यकारी अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल स्थित भाई नंदलाल हॉल में एक भव्य एवं अलौकिक कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया, अमृतमयी गुरबाणी के मधुर स्वरों से संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा और भक्तिरस से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर आगरा से पधारे प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह तथा विशेष रूप से आमंत्रित भाई अमरजीत सिंह जी (पटियाला वाले) ने अपनी सुमधुर रसना से गुरबाणी का कीर्तन कर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज जी के पावन प्रकाश के साथ हुआ, तत्पश्चात समूह जटाना परिवार एवं सुखमनी सेवा सभा द्वारा श्रद्धा भाव से जपजी साहिब के पाठ किए गए। इसके उपरांत वीर महेंद्र पाल सिंह ने “कर किरपा तेरे गुण गावां” एवं “जो मांगे ठाकुर अपने ते सोई सोई देवै” शबदों का भावपूर्ण गायन किया, उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि जिस प्रकार कुछ ही समय में किया गया भोजन कई घंटों तक शरीर को तृप्त रखता है, उसी प्रकार कुछ क्षणों का सच्चे मन से किया गया नाम सिमरन मनुष्य को असंख्य पापों से मुक्त कर देता है। विशेष आमंत्रित भाई अमरजीत सिंह जी (पटियाला वाले) ने बसं...

मिग्फ्रे की सभी इकाइयों द्वारा बड़ी शालीनता से मनाया गया मिग्फ्रे संस्थापक दिवस-एक प्रेरणा नई पीढ़ी के लिए

Image
  आगरा। दिनांक 16 जनवरी 2026, दिन गुरुवार को मिग्फ्रे की सभी इकाइयों डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर आगरा, ए वी एम डी इंस्टीट्यूट एत्मादपुर आगरा, आगरा वनस्थली विद्यालय छलेसर ,आगरा, आगरा वनस्थली महाविद्यालय छलेसर आगरा, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय ,टी वाई सी ,आगरा एवम् किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल ,कालिंदी विहार ,आगरा सभी में मिग्फ्रे संस्थापक दिवस बड़ी ही शालीनतापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सभी ने अपने आदरणीय मिग्फ्रे पिता और माता के विचारों को एक-दूसरे से साझा किया और उनके द्वारा रखी गई नींव और विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। मिग्फ्रे परिवार के सभी सदस्यों श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा व मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), डॉक्टर रीना जालान (मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर), श्रीमती नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), श्रीमती निर्मल चौहान (ए वी एम डी प्रिंसिपल), श्रीमती सुनैना नाथ (प्रिंसिपल के वी पी एस), यतेंद्र सारस्वत ...

मुरलीपुरा, जयपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिवस भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ अत्यंत भव्य रूप में संपन्न हुआ

Image
आगरा। मुरलीपुरा, जयपुर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम दिवस भक्ति, श्रद्धा एवं आध्यात्मिक उल्लास के साथ अत्यंत भव्य रूप में संपन्न हुआ। इस अवसर पर वृन्दावन से पधारे विद्वान शास्त्री जी द्वारा वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विशाल हवन महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की, सभी भक्तों ने हवन यज्ञ की पूर्णाहुति में आहुति अर्पित कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। कथा वाचिका पूज्या पं. गरिमा किशोरी ने अपने ओजस्वी एवं करुणामयी आशीर्वचन प्रदान कर समस्त भक्तजनों को अनुग्रहित किया,भक्ति रस से सराबोर वातावरण में भगवान के मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और नृत्य के माध्यम से प्रभु भक्ति प्रकट की, तत्पश्चात विशाल आरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रद्धा भाव से आयोजित भंडारे में सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर समस्त भक्तों ने पूज्या गरिमा किशोरी को भावपूर्ण विदाई दी एवं प्रभु से यह कामना की कि शीघ्र ही मुरलीपुरा पुनः श्रीमद्भागवत कथा के दिव्य आयोजन का साक्षी बने। इस पावन आयोजन में जेठवानी परिवार द्व...

पिंक सिटी जयपुर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की रही अलौकिक छटा, भक्ति-संगीत पर झूमे श्रद्धालु

Image
जयपुर। पिंक सिटी जयपुर के देव नगर, मुरलीपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया, जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की मंगल बेला आई, पूरा कथा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। मधुर भजनों और संगीतमय वातावरण में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव से झूमते नजर आए, माताएं-बहनें सखियों के रूप में सज-धज कर नृत्य करती हुई श्याम सुंदर को रिझाती दिखीं, बाल गोपाल की मनमोहक झांकी ने सभी भक्तों का मन मोह लिया, आरती के पश्चात प्रसादी वितरण किया गया, जिससे वातावरण पूर्णतः भक्तिमय हो गया, इस अवसर पर आयोजन से जुड़े समाजसेवी श्याम भोजवानी ने कहा कि “श्रीकृष्ण जन्मोत्सव केवल उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, करुणा और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्म, भक्ति और सेवा का संदेश देता है, इस पावन आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले जेठवानी परिवार सभी श्रद्धालुओं एवं सेवाभावी साथियों का मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। उन्होंने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए...

वीरेंद्र कुमार मित्तल के नेतृत्व में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन: समर्पण भाव गौसेवा समिति ने बढ़ाया मानवता का संदेश

Image
आगरा। दिनांक 11 जनवरी 2026 को समर्पण भाव गौसेवा समिति रजिस्टर्ड आगरा द्वारा प्रथम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन डॉली पब्लिक इंटर कॉलेज बल्केश्वर पर किया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ( प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर), आदर्शनंदन गुप्त (दैनिक जागरण) और पूर्व पार्षद श्रीमती अर्चना गर्ग उपस्थित हुए। इस रक्तदान शिविर में करीब 40 रक्तदाताओं ने अपना रक्तदान कर सहभागिता दी। रक्तदाताओं में अंकित गर्ग, हिमांशु, शुभम, प्रवीन, कपिल, शिवम, रोहित, राहुल, आशीष, अनुज, बंटू भाई, अजीत भाई और अन्य शामिल थे। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सच्ची सेवा है और इससे जरूरतमंदों को नया जीवन मिलता है। रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा कार्य है जो न केवल किसी की जान बचा सकता है, बल्कि समाज में एक सकारात्मक परिवर्तन भी ला सकता है। मनीष कुमार मित्तल ने कहा कि सच्चा कर्म वही है जो हमारे दिल से निकले और दूसरों के लिए कुछ करने के लिए प्रेर...

अमृतवेला में बरसा नाम का अमृत गुरुवाणी की मधुर स्वर-लहरियों से भक्तिमय हुआ कीर्तन समागम

Image
आगरा। भोर की पावन अमृतवेला, वातावरण में घुली भीनी-भीनी खुशबू और गुरुवाणी की सुरीली स्वर-लहरियों की गूंज—यह अलौकिक दृश्य था सुखमनी सेवा सभा द्वारा अमर होटल में आयोजित भव्य कीर्तन समागम का, नववर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित इस दिव्य कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में संगत ने सहभागिता कर गुरु महाराज के चरणों में अपना तन-मन-श्वास अर्पित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अमृतवेला में समूह संगत द्वारा श्रद्धा एवं एकाग्रता के साथ सुखमनी साहिब जी के पाठ से हुआ, इसके पश्चात नन्हे बालक संजम सिंह ने अपनी मधुर रसना से भावपूर्ण सिमरन प्रस्तुत कर समस्त संगत का मन मोह लिया। इसके उपरांत हरमन प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अमृतमयी गुरुवाणी कीर्तन एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से संगत को एकरस कर दिया, उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि संगत में आकर गुरु महाराज के चरणों से जुड़ना भी आवश्यक है और टूटना भी— जुड़ना है नम्रता से, टूटना है अहंकार से; जुड़ना है प्रेम से, टूटना है नफरत से; जुड़ना है गुरु की वडियाई से, टूटना है निंदा और ईर्ष्या से, उन्होंने सर्वप्रथम गुरुवाणी शब्द “शेख फरीदे खैर दीजै बंदगी” का अत्यंत भावपूर्...

पिंक सिटी जयपुर के देव नगर मुरलीपुरा में श्रीमद्भागवत कथा का तृतीय दिवस संपन्न

Image
जयपुर। पिंक सिटी जयपुर के देव नगर मुरलीपुरा में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के तृतीय दिवस शुक्रवार को कथा व्यास पं. गरिमा किशोरी जी ने भागवत के गूढ़ रहस्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मनुष्य के कर्तव्यों का वास्तविक बोध केवल श्रीमद्भागवत के श्रवण से ही होता है। उन्होंने कहा कि यह जीवन क्षणभंगुर है, फिर भी मनुष्य मृत्यु को जानते हुए भी उसे स्वीकार नहीं करता—यही सबसे बड़ी विडंबना है। कथा व्यास ने बताया कि जो व्यक्ति निष्काम भाव से प्रभु का स्मरण करता है, वह अपने जन्म और मरण—दोनों को सार्थक कर लेता है, उन्होंने कहा कि प्रभु जब भी अवतार लेते हैं तो माया उनके साथ रहती है, किंतु साधारण मनुष्य माया को ही शाश्वत मानकर शरीर को प्रधान मान बैठता है, जबकि शरीर नश्वर है। श्रीमद्भागवत हमें सिखाती है कि निष्काम कर्म ही सच्ची भक्ति का आधार है। कथा के दौरान ब्रज के रसिक संगीतकार बलवीर सिंह ‘बल्लो’ ने सुमधुर एवं भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया, भजनों की रसधारा में भक्त झूम उठे, भक्तों द्वारा पंडाल को अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया, जिससे मुरलीपुरा का कथ...

गुलाबी नगरी जयपुर में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन अमर कथा का भावविभोर वर्णन

Image
 जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर के मरुलीपुरा देव नगर क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और ज्ञान का अद्भुत संगम देखने को मिला, कथा वाचिका पं. गरिमा किशोरी जी के श्रीमुख से शुकदेव जन्म, राजा परीक्षित को श्राप तथा अमर कथा का अत्यंत भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया गया। कथा के दौरान पं. गरिमा किशोरी ने बताया कि नारद जी के कहने पर माता पार्वती ने भगवान शिव से उनके गले में विराजमान मुंडमाला के विषय में प्रश्न किया, भोलेनाथ ने बताया कि वह मुंडमाला किसी और की नहीं, स्वयं पार्वती जी के ही मुंडों की है, प्रत्येक जन्म में पार्वती जी जब भी देह त्याग करती हैं। शंकर जी उनके मुंडों को अपने गले में धारण कर लेते हैं, इस पर पार्वती जी ने हँसते हुए कहा“हर जन्म में क्या मैं ही मरती रही, आप क्यों नहीं?” तब भगवान शिव ने बताया कि उन्होंने अमर कथा का श्रवण किया है। पार्वती जी के आग्रह पर भगवान शिव उन्हें अमर कथा सुनाने लगे, उस समय वहाँ शिव-पार्वती के अतिरिक्त केवल एक तोते का अंडा था, जो कथा के प्रभाव से फूट गया और उसमें से श्री शुकदेव जी का प्राकट्य हुआ। कथा स...

श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के प्रथम दिन वृन्दावन की कथा व्यास पूज्या पं गरिमा किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।

Image
जयपुर। मुरलीपुरा जयपुर में आज से श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन प्रारम्भ हुआ। आज प्रातः बेला में सभी भक्तो के साथ भागवत कथा की मंगल कलश यात्रा हुई सभी भक्तो ने मुरलीपुरा महादेव मंदिर से कलश भरकर कथा मंच तक आये। मंगल कलश यात्रा के मध्य में घरों की छतों से पुष्प वर्षा कर मानो ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे स्वर्ग से स्वयं देवी देवता कन्हिया की भागवत जी पर स्वयं पुष्प वर्षा कर रहे है। श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के प्रथम दिन वृन्दावन की कथा व्यास पूज्या पं गरिमा किशोरी ने श्रीमद्भागवत कथा की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला।उन्होंने कहा कि बिनु परतीती होई नहीं प्रीति अर्थात माहात्म्य ज्ञान के बिना प्रेम चिरंजीव नहीं होता, अस्थायी हो जाता है। धुंधकारी चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आत्मसात कर लेें तो जीवन से सारी उलझने समाप्त हो जाएगी। द्रौपदी, कुन्ती महाभागवत नारी है। कुन्ती स्तुति को विस्तारपूर्वक समझाते हुए परीक्षित जन्म एंव शुकदेव आगमन की कथा सुनाई। पश्चात गौकर्ण की कथा सुनाई गई भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत कीमती है। जो बीत गया सो बीत...

वीर महेंद्र पाल सिंह ने दुबई में की अमृत रस की बरखा।

Image
आगरा। आगरा की आन बान शान सभी के प्यारे वीर महेंद्र पाल सिंह ने अपनी मधुर रसना से कीर्तन कर दुबई की तमाम संगतो को निहाल किया करीब 13 दिन तक लगातार सुबह-शाम हुए समागमों में वीर जी ने अपने मधुर कीर्तन से सभी का मन मोह लिया 13 दिन में करीब 21 कीर्तन समागमों की हाजिरी महेंद्र पाल सिंह जी ने लगाई व वहां की संगत का विशेष आग्रह कि वीर जी को साल में दो बार दुबई में आना चाहिए। दुबई के प्रतिष्ठित सिख व सिंधी परिवारों में भाई साहब के कीर्तन की रसधारा बही। जहां बड़े बुजुर्ग लोगों ने कीर्तन का आनंद लिया वहीं नौजवान व बच्चों ने भी कीर्तनों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया दुबई की संगतो को निहाल करने के बाद भाई साहब वापस आगरा पहुंच चुके हैं।

जयपुर की पावन धरा पर कथाव्यास पंडित गरिमा किशोरी का हुआ भव्य स्वागत

Image
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर की पावन धरा पर पहुंचते ही प्रसिद्ध कथाव्यास पंडित गरमा जी का जेठवानी परिवार द्वारा भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। जयपुर रेलवे स्टेशन पर पारंपरिक भाव-भक्ति और सादगी के साथ उनका अभिनंदन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में श्रद्धा और उल्लास का भाव देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि पंडित गरिमा किशोरी जी के श्रीमुख से 9 जनवरी से 15 जनवरी तक मुरलीपुरा, जयपुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस सात दिवसीय आध्यात्मिक अनुष्ठान में भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन होगा, जिससे श्रद्धालु भक्त धर्म, भक्ति और ज्ञान से सराबोर होंगे। कथाव्यास पंडित गरमा जी ने स्वागत से अभिभूत होकर आयोजन समिति एवं जेठवानी परिवार का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जयपुर की धार्मिक चेतना और भक्तों का स्नेह उन्हें सदैव प्रेरणा प्रदान करता है। समाजसेवी श्याम भोजवानी ने बताया, श्रीमद् भागवत कथा आयोजन को लेकर भक्तों में विशेष उत्साह रहा। संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट जयपुर...

सावित्रीबाई फुले–फातिमा शेख जयंती पर अलिहा में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, बदले बबेरू के सियासी संकेत

Image
 बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलिहा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले एवं शिक्षा आंदोलन की अग्रदूत माता फातिमा शेख की जयंती जनता दल यूनाइटेड द्वारा भव्य, अनुशासित एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाई गई। यह पहला अवसर रहा जब ग्राम पंचायत अलिहा में जदयू के बैनर तले शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर इतना प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक नवलेश यादव रहे जबकि अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष हिना प्रजापति ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जदयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के संघर्ष, त्याग और समाज सुधार में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समानता की जो अलख जगाई, उसी विचारधारा को जनता दल यूनाइटेड आज गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि ...

जिला पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला की साजिश ?

Image
बांदा। जनपद बांदा के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की सुनियोजित राजनीतिक साज़िश का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बांदा को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 06 जनवरी 2026 की रात लगभग 9:25 बजे वह अपने कार्यालय से निकलकर लखनऊ के लिए रवाना हुए।रात करीब 10:20 बजे बांदा-लखनऊ मार्ग पर हरदौली ग्राम के पास केनाल रोड पर पहुंचते ही उनके काफिले की आगे चल रही स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP90AE9024 एक विशाल वृक्ष से टकरा गई, जिसे जानबूझकर इलेक्ट्रॉनिक चैन मशीन से काटकर सड़क पर गिराया गया था। घटना स्थल के निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि पेड़ ताजा काटा गया था,जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि पूर्व नियोजित आपराधिक साजिश थी। अध्यक्ष पटेल ने बताया कि उनका वाहन कुछ दूरी पर पीछे होने के कारण उनकी जान बच सकी।उन्होंने इस घटना को केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का मामला न बताते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बताया।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे पूर्व 05मार्च2...

मिग्फ्रे ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री एन सी मित्तल जी की नवमी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Image
आगरा। मिग्फ्रे ग्रुप के संस्थापक स्वर्गीय श्री एन सी मित्तल जी की नवमी पुण्यतिथि पर उनके परिवार और मिग्फ्रे ग्रुप के सदस्यों ने रामलाल वृद्ध आश्रम सिकंदरा आगरा में एकत्रित होकर उनकी याद में विशेष आयोजन किया।  इस अवसर पर वीरेंद्र कुमार मित्तल प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन, मनीष कुमार मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप डायरेक्टर, अंजू मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप प्रेसिडेंट, डॉली मित्तल मिग्फ्रे ग्रुप वाइस प्रेसिडेंट, रीना जालान मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन, डॉक्टर स्वाति चंद्रा मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप पिलर राजीव अग्रवाल, ए वी एम डी प्रिंसिपल निर्मल चौहान, किड्स वनस्थली प्रिंसिपल सुनैना नाथ और सभी अतिथि गणों ने गायत्री मंत्र और शांति पाठ कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। वीरेंद्र कुमार मित्तल और मनीष कुमार मित्तल जी ने मिग्फ्रे संस्थापक जी को भोग लगाकर सभी को प्रसादी वितरित की। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने मिग्फ्रे संस्थापक जी के बारे में बताया कि उनका ध्येय था कि सभी शिक्षित हो और उनके इसी ...