समाजसेवी डॉ. विजय किशोर बंसल की माताजी श्रीमती इंद्रा बंसल का निधन, सामाजिक जगत में शोक
आगरा। 11 मई। शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति डॉ. विजय किशोर बंसल की माताजी श्रीमती इंद्रा बंसल का रविवार प्रातः निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही सामाजिक, धार्मिक एवं व्यापारिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। शाम को ताजगंज विद्युत शवदाह गृह में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें परिवारजनों, रिश्तेदारों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को सूर्य नगर, खंदारी स्थित समाधि पार्क में आयोजित उठावनी सभा में भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की श्रीमती इंद्रा बंसल सरल, धार्मिक एवं संस्कारवान व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने सदैव पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक समरसता एवं सेवा भाव को प्राथमिकता दी। उनका जीवन सादगी, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण रहा। काफ़ी लम्बे समय तक संघ से भी उनका जुड़ाव रहा जिसके चलते सामाजिक और धार्मिक कर्मों में उनका रुझा...