Posts

Showing posts from October, 2026

शारदीय नवरात्र पर मां शेरावाली के दरबार में गूंजे जयकारे

Image
आगरा। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शहीद नगर स्थित मां शेरावाली के मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने मां की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगल की कामना की। मंदिर पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में प्रातः एवं सायंकाल आरती, पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे नवरात्र मां भगवती की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से हीरालाल देवनानी, श्याम भोजवानी, डॉ. टी.एम. मेठानी, युधिष्ठिर कोठारी, हरीश शर्मा, जसवंत रामानी, कोमल नाजकानी, मंजू, गोदावरी, रेखा, ईश्वरी, दीपा आदि उपस्थित रहे।  संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

गुरुद्वारा गुरु का बाग, मधु नगर, आगरा में कल श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा 'बंदी छोड़ दिवस'

Image
 आगरा। 10 अक्टूबर: ग्वालियर रोड स्थित मधु नगर के ऐतिहासिक गुरुद्वारा गुरु का बाग में कल यानी रविवार, 11 अक्टूबर को 'बंदी छोड़ दिवस' अत्यंत श्रद्धा, हर्षोल्लास और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर विशेष गुरमत समागम, रसीले गुरबाणी कीर्तन और ज्ञानवर्धक कथा विचारों का आयोजन किया जाएगा। ​छठी पाशाही श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी के जीवन और उनके महान त्याग, मुक्ति व धर्म की रक्षा के संदेश से जुड़ा यह पर्व सिख इतिहास में अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान रखता है। इस अवसर पर देश-विदेश से आने वाली साध-संगत के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। ​रविवार, 11 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम: ​प्रातः 7:30 से 10:30 बजे तक: भाई जसपाल सिंह जी के जत्थे द्वारा आसा दी वार एवं अखंड कीर्तनी जत्थे का मधुर गुरबाणी कीर्तन। ​प्रातः 10:30 से 11:15 बजे तक: भाई विक्रम सिंह जी (हजूरी रागी, गुरुद्वारा गुरु का बाग) द्वारा कीर्तन गायन। ​प्रातः 11:15 से दोपहर 12:15 बजे तक: ज्ञानी जसविंदर सिंह जी शाहूर (कथा वाचक, मंजी साहिब, अमृतसर साहिब) द्वारा गुरु इतिहास पर कथा विचार। ​दोपहर 12:15 से 2:00 बजे तक: भा...

ऑल सेंट्स स्कूल, आगरा में 10 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुत कीं देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ

Image
 आगरा। ऑल सेंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड, आगरा में (APSA) ऐसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ़ आगरा लिटरेरी एंड कल्चरल फिएस्टा-2026 के तत्वावधान में देशभक्ति विषय पर आधारित इंटर-स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को जीवंत कर दिया। प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों एवं निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, शानदार कोरियोग्राफी, आकर्षक वेशभूषा और उत्कृष्ट सामूहिक तालमेल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक टीम ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से मातृभूमि के प्रति सम्मान, बलिदान और समर्पण का संदेश दिया। प्रतियोगिता में *निर्णायक मंडल के रूप में श्री सूरज सिंह, श्रीमती रौशनी गिडवानी एवं सुश्री लुक्की चौहान उपस्थित रहे* । निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कोरियोग्राफी, वेशभूषा एवं मेकअप, प्रस्तुतीकरण और आपसी तालमेल के आधा...

ताजनगरी आगरा के लिए गौरव का क्षण: भारत-स्विट्जरलैंड उच्चस्तरीय राजनयिक कार्यक्रम में शामिल हुए प्रसिद्ध उद्योगपति एवं डीसीएफ़एलआई के चेयरमैन पूरन डावर

Image
​आगरा। ताजनगरी आगरा के औद्योगिक जगत के लिए एक अत्यंत गौरवपूर्ण अवसर रहा, जब देश की राजधानी नई दिल्ली के प्रतिष्ठित हैदराबाद हाउस में आयोजित भारत-स्विट्जरलैंड के उच्चस्तरीय राजनयिक कार्यक्रम में आगरा के प्रमुख उद्योगपति, डावर ग्रुप के चेयरमैन तथा भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री (DCFLI) के चेयरमैन श्री पूरन डावर की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलिन (Guy Parmelin) एवं कैरोलिन पार्मेलिन के साथ श्री पूरन डावर का यह स्मरणीय क्षण आगरा के उद्योग जगत के लिए विशेष महत्व रखता है। ​द्विपक्षीय वार्ता और आर्थिक सहयोग: स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पार्मेलिन की भारत की राजकीय यात्रा के दौरान हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण यात्रा का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, प्रौद्योगिकी, नवाचार और आर्थिक सहयोग को नई गति प्रदान करना रहा। दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व ने आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने तथा औद्य...

भगवान अग्रसेन महाराज के जयकारों से गूंजेगा दिल्ली का किला

Image
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इस वर्ष दिल्ली लाल किला के लव कुश रामलीला मैदान में मनाएगा महाराजा अग्रसेन जयन्ती आगरा। देश के इतिहास में पहली बार 10 अक्टूबर को दिल्ली किले के लव कुश रामलीला मैदान से भगवान अग्रसेन जी के जयकारे गूंजेंगे। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन इस वर्ष महाराजा अग्रसेन जयन्ती का भव्य आयोजन दिल्ली लाल किले में आयोजित करेंगे। इस जयंती महोत्सव में ब्रज क्षेत्र के 15 जिलों से सैकड़ो अग्र बंधुओं साथ आगरा से भी सैकड़ों अग्रबंधु शामिल होने पहुंचेंगे। इसके साथ सम्पूर्ण देश सहित 25 देशों के प्रतिनिधि भी जयन्ती में शामिल होने पहुंचेंगे।  यह जानकारी लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रवाल सेवा सदन में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में सम्मेलन के राष्ट्रीय मंत्री विनय अग्रवाल ने दी। बताया कि यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। भगवान अग्रसेन ने हमेशा समाजवाद का नारा दिया। उद्देश्य है कि यह समाजवाद सम्पूर्ण बारत और विश्व में फैले, जिससे सब में समानता का भाव बढ़े। 25 अक्टूबर को आगरा के समस्त अग्रवाल संगठनों का स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन होगा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का संकल्प प...

​"साहसिक निर्णय और अद्भुत नेतृत्व – मोदी जी के राजनैतिक नेतृत्व के २५ वर्ष"

Image
  ​आगरा। प्रसिद्ध चिंतक एवं विश्लेषक श्री पूरन डावर ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राजनैतिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे होने तथा उनके जन्मदिवस के अवसर पर एक विस्तृत आलेख जारी किया है। इस आलेख में श्री डावर ने गुजरात के मुख्यमंत्री काल से लेकर देश के प्रधानमंत्री के रूप में श्री मोदी के सफर, उनकी कार्यशैली और उनके दूरदर्शी नेतृत्व के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया है। ​आलेख के मुख्य बिंदु: ​प्रशासनिक दक्षता और तकनीकी का उपयोग: वर्ष 2012 में एक वरिष्ठ बैंक अधिकारी (श्री सिंघला) के साथ अपने संस्मरण को साझा करते हुए श्री डावर ने बताया कि कैसे गांधीनगर के कार्यकाल के दौरान ही श्री मोदी की कार्यशैली—तकनीक का उपयोग, जनता से सीधा संवाद और ऑनलाइन सुझावों को महत्व देना—की चर्चा प्रशासनिक हलकों में होने लगी थी। ​गुजरात से राष्ट्रीय क्षितिज तक का सफर: वर्ष 2001 में भूकंप जैसी आपदा से जूझते गुजरात की कमान संभालने के बाद, श्री मोदी ने 'ज्योतिग्राम योजना', 'ई-ग्राम' और 'वाइब्रेंट गुजरात' जैसे आयोजनों के माध्यम से राज्य को विकास के एक नए मॉडल ...

फुटवियर कारोबार में नए अवसरों और इनोवेशन का मंच बना ‘मीट एट आगरा’

Image
दूसरे दिन उमड़े 8,126 विजिटर्स, सोमवार को होगा 18 वें संस्करण का आखरी दिन  बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री ओनर्स के बीच हुआ सीधा संवाद, उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया सम्मानित आगरा। तकनीक, कारोबार और नए व्यावसायिक रिश्तों के संगम के साथ 18वें ‘मीट एट आगरा’ का दूसरा दिन फुटवियर उद्योग के लिए नई संभावनाओं से भरा रहा। आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में आयोजित फेयर में रविवार को 8,126 विजिटर्स ने सहभागिता की, जिनमें 3,749 पंजीकृत बिजनेस विजिटर्स और 576 भावी उद्यमी शामिल रहे। दिनभर विभिन्न स्टॉल्स पर नई मशीनरी, फुटवियर कंपोनेंट्स और मटेरियल्स को समझने के साथ बिजनेस इंक्वायरी और कारोबारी संवाद का सिलसिला चलता रहा। बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री ओनर्स के बीच हुआ सीधा संवाद फेयर के दूसरे दिन का प्रमुख आकर्षण बाइंग एजेंट्स और फैक्ट्री ओनर्स के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम रहा। इसमें फुटवियर उद्योग की बदलती जरूरतों, उत्पाद की गुणवत्ता, डिजाइन, सोर्सिंग, समयबद्ध आपूर्ति और बाजार की अपेक्षाओं को लेकर चर्चा हुई। निर्माताओं और बाइंग एजेंट्स के बीच सीधे संवाद ने बाजार की मांग को समझने और उसके अनुरूप उत्पादन को अधि...

नीलांचल सेवा ट्रस्ट ने कैलाश घाट की करी सफाई

Image
 आगरा। नीलांचल सेवा ट्रस्ट की टीम ने आज कैलाश घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने घाट और आसपास के क्षेत्र में काफी मात्रा में जमा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और गंदगी को उठाकर सफाई की। ट्रस्ट के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने कई घंटे मेहनत करके घाट को साफ किया। सफाई के दौरान घाट पर जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्रित कर वहां से हटाया गया, जिससे घाट का वातावरण पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ दिखाई दिया। अभियान के दौरान ट्रस्ट की टीम ने घाट पर आने वाले लोगों से भी अपील की कि घाट पर कूड़ा-कचरा न फेंकें और इसे साफ रखने में अपना सहयोग दें। सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए। लोगों से विशेष रूप से प्लास्टिक और अन्य कचरा घाट के आसपास न छोड़ने की अपील की गई। नीलांचल सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम कुमार ने कहा कि घाट सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि हमारी आस्था और शहर की पहचान हैं। इन्हें साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी शहरवासियों को इसमें सहयोग करना चाहिए। जब भी घाट...

आगरा में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित हुई भव्य भजन संध्या, गूंजे बाबा श्याम के जयकारे

Image
आगरा। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर श्याम भक्त मंडल पथवारी एवं श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विद्युत शवदाह गृह हॉल, ताजगंज, आगरा में श्री खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुमधुर भजनों के साथ हुई। भजन संध्या के दौरान “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “मेरे तो श्याम ही सहारा” जैसे मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा श्याम के भजनों की गूंज के साथ पूरा प्रांगण श्याम बाबा के जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर झूमते नजर आए। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पितृ पक्ष के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, श्रद्धा और सामूहिक भक्ति का संदेश देना था। इस दौरान सभी ने मिलकर बाबा श्याम की आराधना की और नगर व देश में सुख-समृद्धि तथा मंगल कामना की। कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति: इस भव...

श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Image
 आगरा। जगनेर रोड स्थित नरीपुरा के ओम मंगलम सेवा सदन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास श्री लोकेश कृष्ण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी ने सभी का मन मोह लिया, वहीं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर श्रीमती बेबी, मुकेश चंद्र मित्तल, ननीन मित्तल, सतीश मित्तल, ब्रजमोहन मित्तल एवं राम अवतार मित्तल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम भोजवानी सहित ललित, दिनेश, सुनील, संतोष, योगेश, दीपक, सोनू, विवेक, सौरभ, पियूष, राज, रियांश, शिवांश, संस्कार, लव्यांश, तेजस एवं पुष्पेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।  संवाददाता धर्मेंद...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में रात्रि शिविर का भव्य आयोजन, 465 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, सहयोग, प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वार्षिक रात्रि शिविर (ओवरनाइट कैंप) का आयोजन किया गया। 3 अक्टूबर को अपराह्न 2:30 बजे से 4 अक्टूबर को प्रातः 10:20 बजे तक आयोजित शिविर में नर्सरी से कक्षा 10 तक के लगभग 465 विद्यार्थियों ने अभिभावकों के बिना विद्यालय परिसर में रात्रि प्रवास किया। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलभ गुप्ता एवं ईशा गुप्ता सहित अतिथिगण श्रीजा गुप्ता (एसबीआई), पल्लवी राय (मैनेजर एचआर), डॉ. चीनू अग्रवाल एवं डॉ. रविंद्र अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का शुभारंभ ‘पूल बैश’ तैराकी प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के करीब 194 विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों, निदेशकगण, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं। कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मिनी ओलंपिक’ के अंतर्गत म्यूजिकल चेयर, डॉजबॉल, रस्साकशी एवं खो-खो जैस...

लेदर-फुटवियर सेक्टर की चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मनोज कुमार सिंह

Image
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया 18वें ‘मीट एट आगरा’ का उद्घाटन भारत-चीन सहित 11 देशों की सहभागिता, चाइना पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र फुटवियर और कंपोनेंट्स उद्योग की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित आगरा। फुटवियर कंपोनेंट्स, मटीरियल्स, मशीनरी, तकनीक और औद्योगिक सहयोग को समर्पित 18वें ‘मीट एट आगरा’ का शनिवार को आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय फेयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने घंटा एवं संख ध्वनि के साथ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आगरा का लेदर एवं फुटवियर उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बदलते वैश्विक कारोबारी परिदृश्य में उद्योग को नई तकनीक, गुणवत्ता, डिजाइन, उत्पादकता और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हुए अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि लेदर सेक्टर से जुड़े विषयों और चुनौतियों के समा...

अप्सा फिएस्टा 2026 के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

Image
 आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘अप्सा फिएस्टा’ के वर्ष 2026 के आयोजन का औपचारिक शंखनाद हो गया। इसी क्रम में आज, 1 अक्टूबर 2026 को गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा में अप्सा फिएस्टा 2026 के वार्षिक पोस्टर का विमोचन किया गया। अप्सा फिएस्टा का उद्देश्य आगरा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनमें प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। इस वर्ष फिएस्टा में अप्सा के 60 सदस्य विद्यालयों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। अप्सा के वार्षिक फिएस्टा का शुभारंभ 5 अक्टूबर को गायत्री पब्लिक स्कूल में तथा पुरस्कार वितरण समारोह 17 अक्टूबर 2026 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। अप्सा फिएस्टा 2026 की विशेषताएँ • आयोजन की अधिकांश प्रक्रियाएँ डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएँगी, जिससे पेपर की बचत होगी। • पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर वि...