सशस्त्र बल की इकाइयों में भविष्य संवारने को बेताब बेटियां, मिले एनसीसी 'ए', 'बी' और 'सी' प्रमाण पत्र
आगरा। वन यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालूगंज, आगरा द्वारा एनसीसी 'ए', 'बी' एवं 'सी' प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर, आगरा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ हुआ। कार्यक्रम में वन यूपी गर्ल्स बटालियन के अंतर्गत आने वाले 13 शैक्षणिक संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स, प्रधानाचार्य, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) तथा केयरटेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत एवं प्रस्तावना एएनओ कैप्टन नीलम कान्त ने प्रस्तुत की। इसके उपरांत एनसीसी 'ए', 'बी' एवं 'सी' प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों एवं प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 368 कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए ग...