10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार योग कौशल
आगरा, 18 जुलाई। आगरा जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य आयोजन डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, सरस्वती नगर, बल्केश्वर में किया गया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगासन, लचीलापन एवं संतुलन का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर अपने विद्यालय एवं जनपद का गौरव बढ़ाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. वी.पी. सिंह (महासचिव, WYSF) एवं डॉ. अनिल कुमार पटेल (IFS) (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन) रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नीतेश अग्रवाल (डायरेक्टर, Nitesh Chains) एवं के.एम. सिंघल (Founder & CEO, appan.in) उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुरारी लाल गोयल (पार्षद एवं संस्थापक/अध्यक्ष, सेवा आगरा) ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल (प्रदेश महामंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत), जिला अध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं चेयरमैन, मिगफ्रे ग्रुप) की विशेष उपस्थिति आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि योग केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में योग एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मिगफ्रे ग्रुप के डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान, सह-निदेशक डॉ. स्वाति चन्द्रा, डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल, श्रीमती चारू पटेल तथा हांगकांग में कार्यरत विद्यालय के पूर्व छात्र श्री अर्पित अग्रवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पदक विजेताओं को बधाई एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रमोद कुमार पचौरी (जिला प्रभारी, पतंजलि युवा भारत), राजेश सिंह कुशवाह (विभाग संयोजक, क्रीड़ा भारती आगरा), के.एम. सिंघल (संगठन सचिव), नीतेश अग्रवाल (अध्यक्ष, A.D.Y.S.A.) तथा रूपेश अग्रवाल (सचिव, A.D.Y.S.A.) सहित अनेक गणमान्य अतिथि, प्रशिक्षक, निर्णायक एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर आयोजकों ने सभी विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, निर्णायकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से योग एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।

Comments
Post a Comment