Posts

Showing posts from May, 2025

पूरन डावर की नई जिम्मेदारी पर इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन ने किया अभिनन्दन

Image
आगरा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरन डावर को फुटवियर एवं चमड़ा उद्योग विकास परिषद (Development Council for Footwear and Leather Industry) का चेयरमैन नियुक्त किए जाने के उपलक्ष्य में इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन द्वारा एक भव्य अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। शनिवार को डावर फुटवियर पर आयोजित सम्मान समारोह में फाउंडेशन के वाइस चेयरमैन और प्रकाश डीजल्स के एमडी राजेश गर्ग, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. सुशील गुप्ता, सेंट एंड्रयूज स्कूल के एमडी डॉ. गिरधर शर्मा, मनोरम बजाज के चेयरमैन राममोहन कपूर, मोशन एकेडमी के निदेशक डॉ. अरुण शर्मा, एकता बिल्डर्स के चेयरमैन मुरारी पसाद अग्रवाल, एसकेएम ग्रुप के एमडी कुलदीप ठाकुर, एजुकेशन मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मुकेश शर्मा, पूर्व जिला उद्योग अधिकारी बृजेश सूतेल, आइफा के निदेशक सचिन सारस्वत, कवि पवन आगरी, फिल्म निर्माता रंजीत सामा, दिवाकर शर्मा, मोहित जैन, डॉ. महेश धाकड़, डॉ. आर. एन. शर्मा, डॉ. राजकुमार शर्मा, रंजीत चौधरी एवं इनक्रेडिबल इंडिया फाउंडेशन के महासचिव अजय शर्मा, कन्वीनर बृजेश शर्मा और उपाध्यक्ष सहि...

🏏 “ *जश्न-ए-क्रिकेट” का छठा दिन – Prabhat Master Blaster की दमदार जीत, Anuj रहे हीरो

Image
आगरा। श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतीक्षित क्रिकेट प्रतियोगिता “जश्न-ए-क्रिकेट” के छठे दिन (27 मई 2025) खेल प्रेमियों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। यह मैच Prabhat Master Blaster और Agra Vanasthali Vidyalaya के बीच खेला गया, जिसमें Master Blaster की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए Agra Vanasthali Vidyalaya की पूरी टीम महज 50 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में Prabhat Master Blaster ने बिना कोई विकेट गंवाए सिर्फ 51 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। इस मुकाबले में Anuj ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन किया और "मैन ऑफ द मैच" का खिताब अपने नाम किया। मैच में दर्शकों का उत्साह तब और बढ़ गया जब कई सम्माननीय अतिथि इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने पहुंचे। MIGFRE के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने खिलाड़ियों को प्रेरणा देते हुए कहा, “हर मैच खुद को साबित करने का मौका होता है — मैदान पर डटकर खेलो और खुद से बेहतर बनो।” वहीं MIGFRE के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि “...

जश्न-ए-क्रिकेट” के पांचवें दिन The Royal Singh की रोमांचक जीत – प्रथम राघव बने हीरो

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी के तत्वावधान में आयोजित हो रही "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता का पांचवां दिन शानदार खेल भावना और उत्साह से परिपूर्ण रहा। आज के मुकाबले में The Royal king और Black Panther के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। The Royal king ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 75 रन पर 2 विकेट गंवाकर मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए Black Panther की टीम निर्धारित ओवरों में 72 रन पर 8 विकेट ही बना सकी और The Royal king ने यह मुकाबला 3 रन से जीत लिया। मैच के हीरो रहे प्रथम राघव, जिन्होंने 39 रन की उपयोगी पारी खेलने के साथ-साथ 2 विकेट भी लिए। उन्हें उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए "मैन ऑफ द मैच" घोषित किया गया। आज के मुख्य अतिथि रहे: श्री चंद्र प्रकाश सिंह राजपूत (सह मंत्री, क्रीड़ा भारती एवं अंतरराष्ट्रीय एथलीट), जिन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा, “क्रीड़ा अनुशासन, आत्मबल और नेतृत्व के गुण विकसित करने का माध्यम है।” डॉ दिनेश सिंह यादव (जिला मंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा), जिन्होंने कहा,“आगरा जैसे शहर में इस स्तर की क्रीड़ा प्रतिय...

जश्न-ए-क्रिकेट" के चौथे दिन Prabhat Master Blaster की धमाकेदार जीत, आयुष बने मैन ऑफ द मैच

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता के चौथे दिन का मुकाबला जबरदस्त जोश और रोमांच से भरपूर रहा। मैदान पर उतरी दो टीमों – Prabhat Master Blaster और DPIC Super King के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें Prabhat Master Blaster ने शानदार जीत दर्ज की। Prabhat Master Blaster ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 71 रन पर 7 विकेट गंवाए। जवाब में DPIC Super King की पूरी टीम मात्र 39 रन पर सिमट गई। इस प्रकार Prabhat Master Blaster ने 32 रन से यह मुकाबला जीत लिया। टीम के उभरते खिलाड़ी आयुष ने शानदार हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी बल्लेबाज़ी और गेंदबाज़ी दोनों ही टीम की जीत के प्रमुख स्तंभ रहे। इस मैच में भी MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल की गरिमामयी उपस्थिति रही।  वी.के. मित्तल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "जीवन में कड़ी मेहनत और टीम भावना का पाठ हमें खेलों से ही मिलता है।" श्री मनीष मित्तल ने कहा, "खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया — य...

जश्न-ए-क्रिकेट" के तीसरे दिन आगरा वानस्थली विद्यालय की शानदार जीत, जतिन बने हीरो

Image
आगरा। वनस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित भव्य क्रिकेट प्रतियोगिता "जश्न-ए-क्रिकेट" के तीसरे दिन का मुकाबला जबरदस्त रोमांच से भरपूर रहा। आज के मैच में आगरा वनस्थली विद्यालय (AVV) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए St. Stephen को 33 रनों से पराजित किया। आगरा वनस्थली विद्यालय ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 92 रन बनाए। जवाब में St. Stephen की टीम 59 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम के खिलाड़ी जतिन (AVV) ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का खिताब प्राप्त किया। इस आयोजन में MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल विशेष रूप से उपस्थित रहे। श्री वी.के. मित्तल ने कहा, "खेलों के माध्यम से युवा जीवन में अनुशासन और नेतृत्व की भावना विकसित होती है।" वहीं श्री मनीष मित्तल ने प्रेरणास्पद शब्दों में कहा, "खेलेगा तो बढ़ेगा इंडिया। हमारे देश को ऐसे ही जोश से भरे युवाओं की ज़रूरत है।" इस प्रतियोगिता के सफल संचालन में डॉलिज पब्लिक इंटर कॉलेज के श्री सौरभ सक्सेना सर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व में आ...

शालिनी सिंह पटेल ने उठाई डीजे ध्वनि प्रदूषण और ट्रैफिक जाम के खिलाफ आवाज, जिलाधिकारी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

Image
बांदा। जनता दल (यूनाइटेड) की प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल ने शादी समारोहों और सामाजिक आयोजनों में डीजे के अनियंत्रित उपयोग को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि डीजे की तेज आवाज से रात में ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है और इससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि तेज डीजे बजने से बुजुर्ग, बच्चे, बीमार और छात्र सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। यह संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मिलने वाले "शांतिपूर्ण जीवन जीने के अधिकार" का उल्लंघन है। ज्ञापन में कहा गया है कि कई बार बारात जुलूसों में डीजे की वजह से सड़कें जाम हो जाती हैं और एम्बुलेंस जैसी आपात सेवाएं भी फंस जाती हैं, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर बन आती है। यह भारतीय दंड संहिता की धारा 268 और 283 के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। शालिनी सिंह पटेल ने मांग की है कि— 1. डीजे के इस्तेमाल के लिए समय और ध्वनि सीमा तय की जाए। 2. रात 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक लगे और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो। 3. बारात जुलूसों के दौरान ट्रैफिक बाधित न हो, इसके लिए पुलिस को सतर्क किया जाए औ...

जश्न-ए-क्रिकेट" के दूसरे दिन Black Panthers ने दिखाया दम, Prince बने हीरो

Image
आगरा। वानस्थली विद्यालय: श्री नेमीरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा आयोजित "जश्न-ए-क्रिकेट" प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच जबरदस्त उत्साह और उमंग के बीच सम्पन्न हुआ। आज का मुक़ाबला Black Panthers और Agra Super Giants के बीच क्रीड़ा मैदान पर खेला गया। Agra Super Giants ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन Black Panthers ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मुक़ाबला जीत लिया। टीम के खिलाड़ी Prince ने शानदार हरफनमौला खेल का प्रदर्शन करते हुए "मैन ऑफ द मैच" का पुरस्कार जीता। इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री अंशु कुमार यादव, प्राविधिक अधिकारी, UP FCI, उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए कहा, "युवाओं में अनुशासन और आत्मबल विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम खेल ही है।" कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए MIGFRE ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल और डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल भी मंच पर मौजूद रहे। चेयरमैन श्री वीरेन्द्र मित्तल ने अपने उद्बोधन में कहा, "हर खिलाड़ी में एक नेतृत्वकर्ता छिपा होता है। ऐसे आयोजनों से युव...

एवीएमडी इंस्टीट्यूट, सवांईन भवाईन, एत्मादपुर में मातृ दिवस का भव्य आयोजन

Image
आगरा। एवीएमडी संस्थान, सवांईन भवाईन, एत्मादपुर में मातृ दिवस बड़े हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की मंडल उपाध्यक्ष माया देवी रहीं एवं मंडल महामंत्री रागिनी सिंह ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में संस्थान के चेयरमैन वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन रीना जालान, को-डायरेक्टर स्वाति चंद्रा एवं प्रधानाचार्य निर्मल चौहान उपस्थित रहीं। चेयरमैन वी.के. मित्तल ने माताओं के योगदान को नमन करते हुए उन्हें समाज की असली निर्माता बताया। डायरेक्टर मनीष मित्तल ने माताओं के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए ऐसे आयोजनों को बच्चों के नैतिक विकास हेतु आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य निर्मल चौहान ने अपने भावपूर्ण उद्बोधन में मां के त्याग, प्रेम और बलिदान को याद करते हुए सभी माताओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कई ग्रामीण क्षेत्रों से आईं माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विशेष रूप से आयोजित कैटवॉक प्रतियोगिता में सभी माताओं ने मंच पर अपनी खूबसूरती और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। विजेता माताओं को ताज पहनाकर सम्मानित किया गय...

नाथ संप्रदाय के महान संत श्री सिद्ध ठाकुर नाथ योगेश्वर जी का 58वा वार्षिकोत्सव बड़े धूमधाम से दिनांक 14 व 15 जून25 को मनाया जाएगा।

Image
आगरा। श्री सोमनाथ धाम के मठाधीश पीर डॉक्टर शंकर नाथ योगी के सानिध्य में दो दिवसीय कार्यक्रम में देश विदेश हजारों भक्त हिस्सा लेंगे।निशुल्क जनेऊ संस्कार, शोभायात्राएं भजन संध्या, भंडारे का आयोजन होगा। इन सभी विषयों को लेकर श्री गुरु ठाकुर नाथ सेवा समिति की एक विशाल बैठक श्री सोमनाथ धाम पर मंदिर के मठाधीश योगी शंकरनाथ जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई, धाम के सेवक हेमंत भोजवानी ने बताया कि दिनांक 14 जून को 6:30 बजे शुभारंभ के साथ भजन संध्या होगी 15 को मंदिर परिसर से शोभायात्रा आरंभ होगी शाहगंज के मुख्य बाजार में भ्रमण करती हुई मंदिर परिसर पर समाप्त होगी उसके बाद श्रीमद्भागवत देवी पुराण पाठ का समापन होगा, भंडारा एवं भगत का कार्यक्रम।गुजरातके परमानंद प्यासी पिंटू सोनी कानपुर से बब्बी भाई आगरा से एम एस ग्रुप द्वारा मधुर मधुर भेंटे प्रस्तुत की जाएगी। बैठक में व्यवस्थाओं को लेकर जिमेदरिया सौंपी गई हे। बैठक में योगी जहाज नाथ,बताया देश विदेश से पधारने वालो को ठहराने की उचित व्यवस्था की जाएगी बैठक में योगी शंकर नाथ जी योगी जहाज नाथ योगी योगी विश्वनाथ पंडित भूपेंद्र शर्मा हेमंत भोजवानी भरत मग़लानी...

आगरा वनस्थली विद्यालय का कमाल:बोर्ड परीक्षा 2025 में विद्यार्थियों ने पेश की मिसाल

Image
 आगरा। दिनांक: 13.05.2025 आगरा वनस्थली विद्यालय ने CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता और समर्पण का एक और प्रमाण प्रस्तुत किया है। कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं दोनों में ही विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। कक्षा 12वीं के टॉपर्स: 1. आर्यन अग्रवाल – 96.6% 2. दिव्यांशी अग्रवाल – 94.4% 3. श्रेयनसी अग्रवाल – 92.2% 4. गौरव यादव – 91.4% 5. शिवम मित्तल – 91% 6. संजना जादौन – 90.6% 7. मुस्कान शर्मा – 90.2% 8. नितिन मित्तल – 90% 9. देशदीप सिंह – 89% 10. वंशिका अग्रवाल – 88.8% कक्षा 10वीं के टॉपर्स: 1. तुषार रंजन बेहरा – 93.4% 2. देव पराशर – 87.6% 3. सोफिया – 86.2% 4. शिव तिवारी – 84.6% 5. कनिष्का पराशर – 84.2% 6. वरुण भास्कर – 82.8% 7. फलक खान – 81.8% 8. अविका गुप्ता – 80.6% 9. अनिकेत राठौर – 80.4% 10. साक्षी सिकरवार – 80.2% इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा, “हमारे छात्रों की यह सफलता उनके परिश्रम और अनुशासन का परिणाम है। यह उपलब्धि हमारी शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण है ...

शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल: ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, कक्षा 12वीं व 10वीं के टॉपर्स को मिली बधाई

Image
आगरा। सवाई, एत्मादपुर (आगरा),  दिनांक: 13.05.2025 A.V.M.D. Institute ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं—दोनों में ही संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।  कक्षा 12वीं के टॉपर्स: 1. तन्वी दुबे – 98.2% विशेष उपलब्धि: पेंटिंग और केमिस्ट्री में 100 में 100 अंक 2. विशेष सिंघल – 92.6% 3. आराध्य मित्तल – 91.2% 4. पवन भटनागर – 91% 5. प्राणुष अग्रवाल – 90.4% 6. शाश्वत मिश्रा – 89.4% 7. दीपांशु वर्मा – 89.2% विशेष उपलब्धि: पेंटिंग में 100 में 100 अंक 8. सोमिल अग्रवाल – 89% 9. हर्ष – 88.2% 10. सक्षम गर्ग – 88.2% विशेष उपलब्धि: पेंटिंग में 100 में 100 अंक कक्षा 10वीं के टॉपर्स: 1. रोनक गुप्ता – 93.4% 2. प्रकृति तिवारी – 92.6% 3. ऋषु यादव – 90.6% 4. आकांक्षा – 90.2% 5. अभिनव शर्मा – 89.8% 6. उत्कर्ष – 88.4% 7. विनय कुमार – 88.4% 8. अद्वित शर्मा – 88.2% 9. तनिष्क राठौर – 88% 10. मोहित कुमार निगम – 87.4% इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा, “हम...

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस का जश्न

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें माताओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति रही, जिनमें श्री रुबीना जी (पूर्व आगरा वनस्थली विद्यालय विद्यार्थी एवं इंस्ट्रक्टर कोपा), वीरेंद्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आरएसएस आगरा प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तर प्रदेश मिग्फ्रे अध्यक्ष), मनीष कुमार मित्तल (मिग्फ्रे निदेशक), श्रीमती रीना जालान (मिग्फ्रे सहाध्यक्ष), और डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे सह-निदेशक) शामिल थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं मिग्फ्रे संस्थापक के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया था, जिसमें माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में गेम्स, एक्टिविटीज और पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया था। कनक दुबे कक्षा यूकेजी की मां एकता दुबे ने डांस कॉर्डिनेशन में प्रथम पुरस्कार जीता था, जबकि नविका कक्षा एलकेजी की माँ दीपिका ने म्यूजिकल चेयर में प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया था। रैंप वॉक में...

एक देश, एक चुनाव” समय की माँग - अरुण सिंह - डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में आयोजित हुई संगोष्ठी - संगोष्ठी में सैंकड़ों की संख्या में प्रबुद्धजनों ने लिया भाग, हुआ मंथन

Image
आगरा। डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, अतुल्य भारत कल्चरल सेंटर में शनिवार को “एक देश, एक चुनाव” विषय पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विषय पर विचार व्यक्त किए। अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि "एक देश, एक चुनाव" की अवधारणा भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था को अधिक सशक्त, पारदर्शी और व्यावहारिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनावों के कारण प्रशासनिक मशीनरी प्रभावित होती है, विकास कार्यों में रुकावट आती है और देश पर भारी आर्थिक बोझ पड़ता है। समन्वित चुनावों से नीति निर्माण में निरंतरता बनी रहेगी, संसाधनों की बचत होगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया और अधिक मजबूत होगी। एक साथ चुनाव देश को ले जाएगा स्थायित्व और पारदर्शिता की ओर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूरन डावर ने कहा कि एक साथ चुनाव भारत को स्थायित्व और पारदर...

MIGFRE की सभी इकाइयों में श्रमिक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया - चेयरमैन वीरेंद्र कुमार मित्तल एवं निदेशक मनीष कुमार मित्तल ने दी शुभकामनाएं।

Image
आगरा। 1 मई — MIGFRE समूह की सभी शिक्षण संस्थाओं में श्रमिक दिवस को बड़े ही हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर Dolly's Public Inter College, Agra Vanasthali Vidyalaya, AVMD Institute, Kids Vanasthali Public School, Agra Vanasthali Primary Vidyalaya, एवं Agra Vanasthali Mahavidyalaya में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में छात्रों द्वारा श्रमिकों के योगदान पर भाषण, नाटक, कविता पाठ और नृत्य प्रस्तुतियाँ दी गईं। विद्यार्थियों ने श्रमिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उपहार भी भेंट किए। MIGFRE समूह के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा, "श्रमिक समाज की रीढ़ होते हैं। उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, उत्तरदायित्व भी है।"वहीं निदेशक श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा, "संस्थान का विकास तभी संभव है जब श्रमिकों का मान और सम्मान बना रहे। हमें उनके योगदान को सदैव सराहना चाहिए।"सभी संस्थाओं में श्रमिकों को सम्मानित किया गया और उनके लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई। कार्यक्रम के अंत में संस्थाओं के प्रधानाचार्यों ने सभी...

श्रमिक दिवस पर श्रमिकों का सम्मान समारोह आयोजित

Image
आगरा। 1 मई: श्रमिक दिवस के अवसर पर श्री सुरेंद्र नरूला जी के बालाजी फूड प्रोडक्ट, 63 ए, कृष्णा विहार, शाहदरा चुंगी पर एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भा.ज.पा. प्रणित), उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के निर्माण में श्रमिकों की अहम भूमिका को सम्मानित करना था। वीरेंद्र कुमार मित्तल ने सभी कर्मचारियों का फूल माला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि “श्रमिक किसी भी देश की रीढ़ होते हैं, उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी है। हमें उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा हेतु सदैव सजग रहना चाहिए।” समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम की सराहना की और श्रमिकों के योगदान को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन अनुशासित और गरिमामय तरीके से हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने समय पर पहुंचकर आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।  रिपोर्टर आयुषी सिंह की रिपोर्ट आगरा..

आतंकी हमले में हुए हिंदू नरसंहार के विरोध में वीरेंद्र कुमार मित्तल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा

Image
 आगरा। आगरा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदू नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। यह सभा सनातन हिन्दू संगठन, जिला आगरा के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसकी अगुवाई प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने की। सभा के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों, संगठन के कार्यकर्ताओं में जिला मंत्री सुरेंद्र नरूला, प्रमोद गोयल, मयंक खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, मनीष माहेश्वरी, अनूप अग्रवाल, धीरज शुक्ला, पिंटू पाठक, राजा भाई, राजेश मित्तल,आदि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर शांति और एकता का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए सरकार से इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की माँग की। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने अपने वक्तव्य में कहा, "यह केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि एक संकल्प है कि हम हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान और एकता के लिए एकजुट रहेंगे। आतंकी ताकतों को यह संदेश स्पष्ट है कि सनातन संस्कृति को डराया या मिटाया नहीं जा सकता।" कार्यक्रम का समापन मौन श्रद्धांजलि और देशभक...