शिक्षा में उत्कृष्टता की मिसाल: ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट के छात्रों ने रचा इतिहास, कक्षा 12वीं व 10वीं के टॉपर्स को मिली बधाई
आगरा। सवाई, एत्मादपुर (आगरा),
दिनांक: 13.05.2025
A.V.M.D. Institute ने एक बार फिर शैक्षणिक क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता का परिचय दिया है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में कक्षा 12वीं और कक्षा 10वीं—दोनों में ही संस्थान के विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
कक्षा 12वीं के टॉपर्स:
1. तन्वी दुबे – 98.2%
विशेष उपलब्धि: पेंटिंग और केमिस्ट्री में 100 में 100 अंक
2. विशेष सिंघल – 92.6%
3. आराध्य मित्तल – 91.2%
4. पवन भटनागर – 91%
5. प्राणुष अग्रवाल – 90.4%
6. शाश्वत मिश्रा – 89.4%
7. दीपांशु वर्मा – 89.2%
विशेष उपलब्धि: पेंटिंग में 100 में 100 अंक
8. सोमिल अग्रवाल – 89%
9. हर्ष – 88.2%
10. सक्षम गर्ग – 88.2%
विशेष उपलब्धि: पेंटिंग में 100 में 100 अंक
कक्षा 10वीं के टॉपर्स:
1. रोनक गुप्ता – 93.4%
2. प्रकृति तिवारी – 92.6%
3. ऋषु यादव – 90.6%
4. आकांक्षा – 90.2%
5. अभिनव शर्मा – 89.8%
6. उत्कर्ष – 88.4%
7. विनय कुमार – 88.4%
8. अद्वित शर्मा – 88.2%
9. तनिष्क राठौर – 88%
10. मोहित कुमार निगम – 87.4%
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने कहा, “हमारे छात्रों की यह सफलता न केवल उनके परिश्रम का प्रमाण है, बल्कि यह हमारे संस्थान की गुणवत्ता और हमारे शिक्षकों की समर्पित सेवा का प्रतिफल है। हम सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”
संस्थान के डायरेक्टर श्री मनीष कुमार मित्तल ने कहा, “हर छात्र का यह प्रदर्शन एक प्रेरणास्पद उपलब्धि है। यह सफलता हमें और अधिक समर्पण के साथ छात्रों के भविष्य को संवारने के लिए प्रेरित करती है।”
संस्थान की को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान व को-डायरेक्टर श्रीमती स्वाति चन्द्रा ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “यह परिणाम संस्था के शिक्षण स्तर, अनुशासन और विद्यार्थियों की लगन का सम्मिलित नतीजा है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर साल नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।”
अकादमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंगल, प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान, और उप-प्रधानाचार्य श्री यतेन्द्र सारस्वत ने भी छात्रों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी है।
साथ ही, संस्थान के समर्पित शिक्षक — श्री सत्यभान, श्री अतुल यादव, श्री सत्यवीर, और श्रीमती कल्पना — को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिनके अथक प्रयास और मार्गदर्शन ने छात्रों को सफलता के इस मुकाम तक पहुँचाया।
ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट का लक्ष्य केवल परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को एक जिम्मेदार और सफल नागरिक बनाना है। यह सफलता उसी दृष्टिकोण और समर्पण का परिणाम है।
हार्दिक बधाई उन सभी होनहार सितारों को, जिन्होंने अपने माता-पिता और संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है।
रिपोर्टर आयुषी सिंह...


Comments
Post a Comment