Posts

Showing posts from March, 2026

हरदोई देहात ग्राम पंचायत गांव गुरूगुज्जा वार्ड वरिष्ठ सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन द्वारा निःशुल्क नेत्र परीक्षण कैम्प का आयोजन किया गया

Image
हरदोई जनपद के देहात क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत गुरूगुज्जा में आज एक सराहनीय पहल देखने को मिली, जहां सदस्य दुर्वेश कुशवाहा आजाद, अध्यक्ष दिव्यांग युवा शक्ति संगठन के नेतृत्व में एक नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और आंखों से संबंधित समस्याओं का समय रहते निदान करना था। शिविर में राम भरोसे आर्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेत्र चिकित्सालय की अनुभवी टीम ने भाग लिया, जिसका नेतृत्व एमबीबीएस, एमएस सर्जन डॉ. अनुज सिंह कुशवाहा ने किया। टीम द्वारा ग्रामीणों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने शिविर में पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। कई मरीजों में दृष्टि दोष, मोतियाबिंद और अन्य नेत्र संबंधी समस्याएं पाई गईं, जिनके उपचार के लिए उन्हें आगे की चिकित्सा सलाह दी गई। जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, कि इस प्रकार के शिविर उनके लिए अत्यंत लाभकारी हैं, क्योंकि गांव में इस तरह की ...

आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय में ‘नन्हे स्नातकों’ का उत्साह: यूकेजी ग्रेजुएशन एवं वार्षिक परिणाम वितरण सम्पन्न

Image
आगरा। (30 मार्च, 2026): आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय (AVPV) में प्ले ग्रुप से कक्षा 6 तक के विद्यार्थियों के लिए यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के चेहरों पर खुशी एवं अभिभावकों में गर्व का वातावरण देखने को मिला। 🎓 कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल एवं को-डायरेक्टर व एवीपीवी प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति चंद्रा द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात नन्हे विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। यूकेजी के विद्यार्थियों को ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ के अंतर्गत सम्मानित कर उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 🏆 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान विद्यालय द्वारा प्ले ग्रुप से कक्षा 6 तक के मेधावी छात्रों को रिपोर्ट कार्ड एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 🥇 प्रथम स्थान PG: Lavyansh Nursery: Shivansh LKG:...

भगवान झूलेलाल जयंती: कैलाशपुरी पंचायत द्वारा 'अक्रूर वाटिका' में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन...

Image
आगरा। पूज्य सिंधी पंचायत, कैलाशपुरी द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती के पावन उपलक्ष्य में 'अक्रूर वाटिका' में एक भव्य और भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूरा वातावरण "जय झूलेलाल" के जयकारों और भजनों से गुंजायमान हो उठा।  भजनों की स्वर लहरियों पर झूम उठे श्रद्धालु कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध भजन गायक मोहित असरानी की शानदार प्रस्तुति रही। उन्होंने भगवान झूलेलाल जी के एक से बढ़कर एक मधुर भजन प्रस्तुत किए, जिससे वहाँ मौजूद सभी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए और भक्ति में सराबोर होकर झूमने लगे। कैलाश पूरी पंचायत अध्यक्ष अशोक पारवानी ने बताया की भगवान झूलेलाल जयंती के कार्यक्रम की श्रृंखला में आज हमने यह सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया हैं इसके आलावा हमने आज सेंट्रल पंचायत का स्वागत किया हैं   *गणमान्य अतिथियों का हुआ भव्य स्वागत* सांस्कृतिक संध्या के दौरान सिंधी समाज की प्रमुख विभूतियों और संतों का गरिमामयी सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *साई गुरमुख दास उदासीन उपस्थित रहे।*  सिंधी सेंट्रल पंचायत के *अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, ...

आगरा वनस्थली विद्यालय में 'नन्हे स्नातकों' का उत्साह:* यूकेजी ग्रेजुएशन एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित

Image
आगरा। (28 मार्च, 2026): स्थानीय प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान आगरा वनस्थली विद्यालय में शनिवार को ‘यूकेजी ग्रेजुएशन सेरेमनी’ एवं वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में नन्हे विद्यार्थियों के चेहरों पर सफलता की चमक एवं अभिभावकों में गर्व का भाव देखने को मिला। 🎓 भव्य शुभारंभ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री राजीव गुप्ता (एस.आई. एत्मादपुर), श्री गौरव जी (एस.आई. एत्मादपुर) एवं श्री सुशील जी (एत्मादपुर) तथा मिगफ्रे के चेयरमैन श्री वी. के. मित्तल द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात प्लेग्रुप, नर्सरी, एलकेजी एवं यूकेजी के नन्हे विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना एवं आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण यूकेजी के छात्र रहे, जिन्हें औपचारिक रूप से ‘ग्रेजुएशन डिग्री’ प्रदान कर उनके शैक्षणिक जीवन के अगले चरण के लिए शुभकामनाएं दी गईं। 🏆 प्रतिभाओं का सम्मान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9 एवं 11...

विश्व शांति के लिए भारत के 700 शहरों में एक साथ हुआ हरीनाम संकीर्तन- इस्कॉन द्वारा जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में आयोजित संकीर्तन में क्षेत्रीय लोगों ने भक्ति भाव के साथ लिया भाग, विश्व शांति व खुशहाली के लिए की गई प्रार्थना

Image
आगरा। जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में आज सुबह 6 बजे से ही मृदंग और मंजीरों की भक्तिमय धुन गूंज रही थी। श्रीहरि की भक्ति में झूमते गाते भक्तों ने हरे राम-हरे कृष्णा... संकीर्तन प्रारम्भ किया तो पार्क में योग करने व टहलने पहुंचे लोग भी भक्ति भाव के साथ विश्व की खुशहाली के लिए आयोजित श्रीहरि के इस संकीर्तन में शामिल हो गए। विश्व शांति के लिए प्रार्थना की।    वैश्विक पटल पर कई देशों के बीच (विशेषकर मध्य-पूरब) चल रही युद्ध की स्थिति से सिर्फ भगवान का नाम ही उबार सकता है। हमें एस साथ मिलकर रहने की सदबुद्धि देता है हरिनाम संकीर्तन। इसी उद्देश्य के साथ आज इस्कॉन द्वारा जयपुर हाउस स्थित अहिंसा पार्क में विश्व व्यापी आह्वान के साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों क्षेत्रीय लोगों ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया और विश्व शांति व खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस्कॉन आगरा के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने बताया कि विश्व व्यापी आह्वान के तहत भारत के 700 शहरों में एक साथ हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है।    इस अवसर पर मुख्य रूप से  सुशील अग्रवाल, संजीव बंसल, संजय क...

एवीएमडी इंस्टीट्यूट में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह व वार्षिक परिणाम वितरण संपन्न

Image
आगरा। एवीएमडी इंस्टीट्यूट में गुरुवार 26 मार्च 2026  को यूकेजी कक्षा के नन्हे विद्यार्थियों का भव्य ग्रेजुएशन समारोह आयोजित किया गया। इसी अवसर पर प्लेग्रुप से लेकर कक्षा 9वीं एवं 11वीं तक के विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणाम (रिपोर्ट कार्ड) का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ,इसके साथ ही कक्षा प्लेग्रुप, नर्सरी, एल के जी  व यूकेजी के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व अन्य प्रस्तुतियां भी दी। यूकेजी के बच्चों को ग्रेजुएशन डिग्री प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही सभी सफल विद्यार्थियों को पासिंग सर्टिफिकेट वितरित किए गए। कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को ट्रॉफी एवं चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। अभिभावकों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर MIGFRE चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, MIGFRE डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, सह-अध्यक्ष श्रीमती रीना जालान, सह-निदेशक डॉ. स्वाति चंद्रा, वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल, विशिष्ट अतिथि श्री वेद मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, प्रधानाच...

इंदौर–अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट पहुंचते ही जयकारों से गूंजा स्टेशन, तीर्थयात्रियों का भावपूर्ण स्वागत

Image
आगरा। इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही वातावरण भक्तिमय हो उठा, संगत द्वारा बोले सो निहाल, सतश्री अकाल के जयकारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा, गुरुद्वारा दशम पातशाह शाहगंज की संगत ने श्रद्धालु तीर्थयात्रियों का पुष्पमालाओं एवं सरोपा पहनाकर आत्मीय स्वागत-सत्कार के साथ अभिनंदन किया, 200 श्रद्धालुओं का यह पावन जत्था विभिन्न ऐतिहासिक एवं पवित्र गुरुधामों के दर्शन हेतु रवाना हुआ, यात्रा के दौरान श्रद्धालु श्री दरबार साहिब अमृतसर, गुरुद्वारा फतेहगढ़ साहिब, गुरुद्वारा आनंदपुर साहिब, गुरुद्वारा मुक्तसर साहिब, गुरुद्वारा श्री दमदमा साहिब, गुरुद्वारा गोइंदवाल साहिब, गुरुद्वारा खडूर साहिब, गुरुद्वारा तरनतारन साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे,  यात्रा की अगुवाई बाबा संतोख सिंह मखीजा द्वारा की,  स्टेशन पर गुरु नानक नाम लेवा संगत ने सभी (तीर्थयात्रियों) गुरु रूप संगत का जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनकी यात्रा को सफल एवं मंगलमय होने की कामना की, इस अवसर पर सेवा भावना से प्रेरित होकर लंगर सेवा का भी आयोजन किया गया, जिसमे...

बांदा बुंदेलखंड में ओलावृष्टि से तबाही, जेडीयू ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, किसानों के लिए त्वरित राहत की मांग

Image
बांदा। बुंदेलखंड क्षेत्र में हाल ही में हुई असमय वर्षा और ओलावृष्टि ने किसानों की पकी हुई फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है, जिससे पूरे क्षेत्र में किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। इस मुद्दे को लेकर जेडीयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मंडल आयुक्त चित्रकूट धाम मंडल के माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि खेतों में खड़ी और कटाई के लिए तैयार फसलें पूरी तरह बर्बाद हो चुकी हैं, जिससे किसानों की महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है और उनके सामने आजीविका का संकट उत्पन्न हो गया है। शालिनी सिंह पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि किसान प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और इस कठिन समय में सरकार को उनके साथ खड़ा होना चाहिए। उन्होंने मांग की कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए और किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिया जाए, साथ ही जिन किसानों की पूरी फसल नष्ट हो चुकी है उनके लिए विशेष राहत पैकेज की ...

राम नवमी के पावन अवसर पर श्रीजगन्नाथ मंदिर में गूंजे श्रीराम के जयकारे- जय राम रमारमणं समनं, भव ताप भयाकुल पाहि जनं... श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में भक्ति भाव के साथ आयोजित किया श्रीराम नवमी महामहोत्सव, पंचामृत व पारिजात के पुष्पों से हुआ सियाराम का अभिषेक

Image
आगरा। श्रीजगन्नाथ मंदिर में आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की महिमा गूंज रही थी। रामजन्मोत्सव की कथा में शिवजी द्वारा श्रीराम की स्तुति में हर भक्त भक्ति में सराबोर नजर आया। श्रीहरि की कीर्तन पर नाचते गाते भक्तों ने श्रीराम की महिमा का गुणगान किया। पंचामृत व पंचगव्य के साथ पुष्पों से राम दरबार का विधि विधान के साथ अभिषेक किया गया। जिसमें विशेष रूप से श्रीहरि के प्रिय पारिजात (हर श्रंगार) के पुष्पों के साथ गुलाब, गेंदा, जाफरी के पुष्प थे।  कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में राम जन्म के पावन अवसर पर आज राम नवनी महामहोत्सव का आयोजन किया गया। भगवान जगन्नाथ, बलदाऊ व बहन सुभद्रा का आज विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर को पुष्पों व सतरंगी रोशनी से सजाया गया। प्रातः मंगला आरती व श्रंगार आरती की गई। संध्या काल में इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने राम रक्षा स्त्रोत, दशावतार स्त्रोत पाठ के साथ श्रीरामजन्मोत्सव कथा का पाठ किया। शिवजी द्वारा की गई श्रीराम की स्तुति भी गाई गई। संध्या आरती के उपरान्त पंचगव्य व पंचामृत के 108 कलशों से सियाराम व भाई लक्ष्मण का अभिषेक कर आरती की गई। इस...

रामनवमी पर भव्य भंडारा एवं कन्या पूजन, भक्तिमय माहौल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Image
आगरा। रामनवमी के पावन अवसर पर श्रीराम हनुमान मंदिर, बिजलीघर स्थित शिवाजी मार्केट में श्रद्धा और भक्ति के साथ भव्य पूजन-अर्चना एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रभु श्रीराम एवं मां शेरावाली के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अवधेश शर्मा द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ हुई,कन्या लांगूर पूजन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर में आकर्षक पोशाकों में विराजमान मां शेरावाली, प्रभु श्रीराम परिवार, माता सीता, लक्ष्मण जी, भगवान हनुमान एवं शिव परिवार सहित भैरव बाबा की विशेष आराधना की गई। इस अवसर पर शिवाजी मार्केट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं भक्तों ने मिलकर आयोजन को सफल बनाया, पूजा-अर्चना के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। अध्यक्ष पंकज सचदेवा ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सौहार्द और आस्था को सुदृढ़...

आध्यात्मिक चेतना का पुनर्जागरण, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में लिखा जाएगा ॐ नमः शिवाय 56 लाख बार

Image
आगरा। आगरा के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिर शहर की रक्षा व समृद्धि के प्रतीक हैं। इस नगर के श्रद्धालुओं हेतु आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग पैन इंडिया देशव्यापी यात्रा के अंतर्गत सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के 1000 वर्षों तक संरक्षित रहे पावन अवशेष आगरा स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल पहुँचेंगे, जहाँ सांय 4 से 6 बजे तक सपर्या नामक विशेष पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस पावन अवसर पर 54 लाख बार ऊँ नमः शिवाय लिखकर ज्योतिर्लिंग को समर्पित किया जाएगा, जिसके लिए संकल्प लेखन पुस्तिका दयालबाग स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अथवा संजय प्लेस स्थित प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के सिटी ऑफिस से 27 मार्च, प्रातः 8 से 2 बजे तक प्राप्त की जा सकती हैं व पूजन वाले दिन पूर्ण कर लाना अनिवार्य है। इस संदर्भ में डाॅ. सुशील गुप्ता (अपेक्स मेंबर यू.पी. वेस्ट) ने जानकारी देते हुए कहा कि दर्शनाभिलाषियों की सुविधा हेतु बस सुविधा भी प्रदान की जाएगी, जो प्रतापपुरा चौराहा व कमला नगर (दोनों रूट) से अपराह्न 3 बजे चलेगी। इच्छुक व्यक्ति बस हेतु महाराम सिंह (9897969756) से संपर्क कर सकते हैं। सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेष...

25 मार्च 2026 को विद्यालय में आयोजित यूकेजी दीक्षांत समारोह एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हुआ

Image
आगरा। दिनांक 25 मार्च 2026 को डॉली 'ज' पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी कक्षा के छात्रों का दीक्षांत समारोह एवं पीजी से यूकेजी तक के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माधव गोयल (प्रोपराइटर फिजिक्स वाला, आगरा), अमित अग्रवाल (सेंटर हेड फिजिक्स वाला), स्कूल चेयरमैन वी. के. मित्तल , डायरेक्टर मनीष मित्तल जी,वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल , को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल एवं वेद मित्तल जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी। स...

पारम्परिक भारतीय कढ़ाई प्रतियोगिता-छात्राओं ने हाथ से कढ़ाई करके रुमाल बनाये।

Image
आगरा। दिनांक 25/03/2026 को गृहविज्ञान विभाग में परम्परागत भारतीय कढ़ाई प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथ से कढ़ाई करके रुमाल बनाये। प्रो० किरण सिंह ने छात्राओं को परम्परागत कढ़ाई के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल ने छात्राओं को परम्परागत भारतीय कढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर उनका मार्गदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में वी॰एड विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० शुभलेश व इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० नीलम सिंह उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में ज्योति VI Sem को प्रथम स्थान, राधा को द्वितीय स्थान व निधि (IV Sem) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० गरिमा सिंह, अमृता श्रीवास्तव, मनीषा, श्रीमती ललिता दीक्षित उपस्थित रहीं। सम्पूर्ण कार्यक्रम गृहविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो० किरण सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि ... शालिनी सिंह पटेल

Image
  बांदा। ग्राम पंचायत अधरोरी, ब्लॉक महुवा, तहसील अतर्रा में आज जनता दल यूनाइटेड के बैनर तले भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई, जिसमें करीब दो सैकड़ा ग्रामीणों की गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम के आयोजक समाजसेवी राहुल कुशवाहा ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करते हैं और शहीदों के आदर्शों को समाज तक पहुंचाने का कार्य करते हैं, कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं मंच संचालन कर रहे जेडीयू जिला अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ बांदा हरिराम सिंह ने कहा कि शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है, मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष जेडीयू एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने अपने विस्तृत वक्तव्य में कहा कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का जीवन केवल इतिहास नहीं बल्कि आज के भारत के लिए प्रेरणा का जीवंत स्रोत है, उन्होंने कहा कि जब-जब देश को नई दिशा की आवश्यकता होगी, तब-तब शहीदों के विचार हमें मार्गदर्शन देंगे, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राजनीति, समाजसेवा और शिक्षा के माध्यम से राष्ट्र निर्माण मे...

महिला शक्ति का महापर्व: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

Image
आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा सभी महिलाओं का सम्मान किया गया, जो महिलाएं सिलाई केंद्र चलाकर, चाय बेचकर, माला बनाकर, मजदूरी कर, दूसरों के घरों में कार्य आदि कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष उपहार और सम्मान दिया गया, महिलाएँ जो समाज का आईना हैं, जिनके बिना समाज अधूरा है, उनके लिए मिग्फ्रे परिवार हमेशा कार्यरत है, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मधु बघेल, डॉक्टर कुंदनिका शर्मा, पीली सेना से शबाना खंडेलवाल, रवि प्रकाश (अध्यक्ष), मनोज बंसल (अध्यक्ष), नीतेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष), स्वाति (सब इंस्पेक्टर टी वाई सी थाना), मनीषा (सब इंस्पेक्टर), रीता (एस आई), श्रीमान नागर (ए एस आई), वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष नेमिरा मित्तल(डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), (डॉक्टर रीना जालान मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर),नूपुर सिंघल...

बांदा में जदयू कार्यालय पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन मनाया, अस्पतालों में फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

Image
बांदा। जनता दल यूनाइटेड कार्यालय इंदिरा नगर, बांदा में बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 75वां जन्मदिन बड़े ही उत्साह, गरिमा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत केक काटकर की गई, जहां उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन की कामना की। सभी ने एक स्वर में कहा कि नीतीश कुमार जी का नेतृत्व, सुशासन की नीति, सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता और विकासोन्मुखी सोच देश की राजनीति में एक आदर्श स्थापित करती है। उनके मार्गदर्शन में जनसेवा और संगठन सशक्तिकरण का कार्य निरंतर आगे बढ़ रहा है। जिला अध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड उमाकांत सविता की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव जदयू महिला प्रकोष्ठ गरिमा सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पिंकी प्रजापति, वरिष्ठ सदस्य उत्तर प्रदेश रविंद्र गुप्ता, नगर विकास अध्यक्ष जदयू बांदा काशी प्रसाद , बांदा जिला उपाध्यक्ष जेडीयू सद्दाम हुसैन, जिला उपाध्यक्ष रमन गुप्ता, महेश सिंह पटेल, बिहारी लाल अनुरागी, जिला अध्यक्ष दिव्यांग प्रकोष्ठ जदयू राम रूप सिंह, जिल...