मिशन शक्ति 05 के तहत आगरा वनस्थली विद्यालय में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में मिशन शक्ति 05 के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एसीपी एत्मादपुर देवेश सिंह तथा थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती से निकुंज तिवारी, मोहित वर्मा, एवं विवेक यादव ने भी भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष मित्तल, को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा, तथा प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान भी उपस्थित रहीं। 🗣️ अतिथियों के विचार एसीपी देवेश सिंह ने कहा —> “मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए एक सशक्त पहल है। हमें समाज में ऐसा माहौल बनाना है जहाँ हर लड़की निडर होकर अपने सपने पूरे कर सके। थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार ने कहा —> “हर बच्ची को अपने अधिकारों और कानूनी सहायता की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है। ज़रूरत पड़ने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें।” क्रीड़ा भारती के श्री निकुंज तिवारी ने कहा > “शारीरिक सशक्तिकरण के साथ मानसिक आत्मविश्वास भी जरूरी है। खेल और अनुशासन...