Posts

Showing posts from April, 2025

आगरा वनस्थली विद्यालय, आगरा में मनाया गया पृथ्वी दिवस – मॉडल और नाटक के माध्यम से बच्चों ने दिया संदेश

Image
आगरा। आगरा के प्रतिष्ठित आगरा वनस्थली विद्यालय में पृथ्वी दिवस (Earth Day) बड़े उत्साह और पर्यावरणीय जागरूकता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने रंगारंग प्रस्तुतियाँ, मॉडल और नाटक के माध्यम से पृथ्वी को बचाने का प्रेरणादायक संदेश दिया। कार्यक्रम में कक्षा 10 के छात्रों द्वारा बनाए गए प्रमुख रचनात्मक मॉडल इस प्रकार रहे: कंचन – फोटोसिंथेसिस मॉडल, जिसमें पौधों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया और पर्यावरण में उनके योगदान को दर्शाया गया। रागेश – फोटो फ्रेम मॉडल, जिसमें पृथ्वी और जीवन की सुंदरता को सहेजने का संदेश दिया गया। रिमझिम – ग्लोब मॉडल, जो पृथ्वी की संरचना और उसके संरक्षण की आवश्यकता को उजागर करता है। निकेता – वाटर साइकिल मॉडल, जिसमें जल चक्र की प्रक्रिया और जल संरक्षण का महत्व दर्शाया गया। हुसैन – मून मॉडल, जिसमें चंद्रमा की सतह और उससे जुड़ी जानकारी को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। कक्षा 5 के छात्रों ने भी ‘जल संरक्षण’, ‘वृक्षारोपण’ और ‘पृथ्वी बचाओ’ जैसे विषयों पर प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों ने "Save Earth, Save Life" का नारा देते हुए पर्यावरण की रक्षा के लि...

डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन

Image
आगरा। डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में मिग्फ्रे परिवार के संस्थापक श्री नेमीचंद मित्तल और श्रीमती मीरा मित्तल जी के मार्गदर्शन के अनुरूप आज हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्ले ग्रुप से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने हनुमान जयंती मनाई और सभी शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया। विद्यालय अध्यक्ष श्री वी के मित्तल जी ने हनुमान जन्मोत्सव के बारे में बच्चों को अवगत कराया और प्रसाद वितरित किया। डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल जी ने बच्चों को बाल हनुमान की मूवी दिखाकर यह दिन बच्चों के लिए रोमांचित कर दिया। उनका मानना है कि बच्चे प्रैक्टिकल दुनिया को ज्यादा समझते हैं। स्मार्ट क्लासेस में बच्चों को हनुमान जयंती की जानकारी मूवी के द्वारा दिखाई गई। कक्षा प्ले ग्रुप से यूकेजी के बच्चों ने राम, सीता, लक्ष्मण आदि का रूप लेकर पूरे वातावरण को रोमांचित कर दिया। विद्यालय प्रधानाचार्य नूपुर सिंघल जी ने बच्चों को रैंप वॉक कराकर कक्षा एक से कक्षा 12 तक के बच्चों को उन प्रारूपों से अवगत कराया। इस कार्यक्रम में पूनम, राजीव, पलक, रजनीश, चंद्रजीत...

अतर्रा अपर जिलाधिकारी को एक सैकड़ा जदयू के पदाधिकारियों ने दिव्यांग को पट्टा दिलाने के लिए दिया ज्ञापन। -अतर्रा तहसील के सभी गांव के अवैध कब्जे होंगे समाप्त : एसडीएम अतर्रा

Image
बाँदा। अतर्रा- तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत महुआ के जेडीयू कार्यकर्ता विकलांग प्रकोष्ठ के द्वारा शिकायत प्राप्त होने पर पूर्व घोषित उपजिलाधिकारी अतर्रा का घेराव करते हुए न्याय दिलाने की बात कही गई थी। जनता दल यूनाइटेड महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी सिंह पटेल के निर्देशन में जेडीयू के बांदा जिला अध्यक्ष उमाकांत सविता ने उपजिलाधिकारी अतर्रा को आज दिनांक 1 अप्रैल 2025 को लिखित संज्ञान देते हुए बताया है कि आपके अधीनस्थ ग्राम पंचायत महुआ में ग्राम पंचायत की खाद गढ्ढे की भूमि गाटा न. 854, 856, 853, 859,848, 859,859 मे गाँव के ही भू माफिया व दबंग पिंटू,कपिलदेव,कालेश्वर पुत्रगण बालाप्रसाद,पार्वती पत्नी बाला प्रसाद,कालिंदी पुत्री बाला प्रसाद एकराय होकर उक्त जमीन पर दबंगई व गुंडई के बल पर अवैध कब्ज़ा तार आदि से कर लिया हैं। जदयू कार्यकर्ताओं ने संज्ञान देते हुए मांग की है खाद गड्ढे की उक्त गाटा भूमि को अविलंब जांच कर कर अवैध कबजेदारों से मुक्त कराया जाए एवं जेडीयू विकलांग कार्यकर्ता के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्यवाही करवाई जावे। जनता ...