Posts

Showing posts from August, 2025

आगरा वनस्थली महाविद्यालय में डिग्रियों का वितरण हुआ।

Image
आगरा। आगरा-वनस्थली_महाविद्यालय में आज दिनांक 26 अगस्त 2025 को छात्र छात्राओं को सत्र 2013-16, 2014-17, 2015-18, 2016-19, 2017-20, 2018-21, 2019-22, 2021-24, 2018-20, 2020-22, 2022-24 की डिग्रियों का वितरण किया गया। जिसमे बी ०ए०, बी ०कॉम, बी ०बी ०ए, बी ०सी ०ए, बी०एड व डी० एल० एड० की डिग्रियां शामिल थी। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर व सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी डॉक्टर आकाश अग्रवाल, एत्मादपुर एस॰डी॰एम सुमित सिंह, मिग्फ़्रे ग्रुप के अध्यक्ष वी.के. मित्तल, डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल जी, ए.वी.एम.डी. संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान, विद्यालय की को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा तथा आगरा वनस्थली महाविद्यालय के हैड ऑफ डिपार्टमेन्ट मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। छात्र छात्राओं द्वारा अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समा...

धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए 37 सीसीटीवी कैमरे

Image
आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यात्री सुविधाओं में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा प्रणाली स्थापित की गई है। इस आधुनिक प्रणाली के अंतर्गत कुल 37 सीसीटीवी कैमरे स्टेशन के प्रमुख स्थानों जैसे – यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज तथा स्टेशन के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगाए गए हैं। इन कैमरों की लाइव फीड कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेगी, जिससे स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर 24X7 निगरानी रखी जा सकेगी।  यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा, भीड़-प्रबंधन, चोरी या असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम , अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही हेतु अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।   रेल प्रशासन द्वारा इस संपूर्ण प्रणाली का विधिवत संचालन एवं निगरानी सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल ...

जब कोई संगीत को ऊंचाईयों तक ले जाता है, तब प्रिल्यूड व अभिषेक का सपना अभिक्षेत्र बन साकार हो जाता है।

Image
 आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के संस्थापक शिक्षकों में से एक अभिषेक मिश्रा, जो कोरोनाकाल में हमें छोड़ गए थे, की स्मृति में अभिक्षेत्र नामक अंतर्विद्यालयी संगीत प्रतियोगिता के अंतिम चरण का आयोजन आज रविवार, दिनांक 24 अगस्त, 2025 को विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें स्वरांजली  (गायन) तथा नाद (वादन) नामक दो प्रतियोगिताएंँ आयोजित की गईं। आगरा शहर के 25 से अधिक विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित कर समस्त श्रोतागणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।   नाद (वादन) प्रतियोगिता में सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल से अनमोल शर्मा ने प्रथम, ऑल सेंट स्कूल से शगुन ने द्वितीय तथा गायत्री पब्लिक स्कूल से मयंक सिंह ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया।  स्वरांजली (गायन) प्रतियोगिता में गायत्री पब्लिक स्कूल, यूनिट 2 से भानुप्रताप ने प्रथम, कर्नल ब्राइटलैंड से वैष्णवी ने द्वितीय तथा गायत्री पब्लिक स्कूल से साकेत शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।  अभिक्षेत्र की वार्षिक ट्रॉफ़ी गायत्री पब्लिक स्कूल यूनिट 2 व सेंट सी.एफ. एंड्रयूज स्कूल को प्रदा...

सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा ने की अहमदाबाद की मासूम बालक हत्या पर कड़ी निंदा, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Image
आगरा। सिंधी सेंट्रल पंचायत आगरा ने अहमदाबाद के नयन संतानी की निर्मम हत्या पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा। पंचायत ने इस दर्दनाक घटना को समाज और मानवता के लिए कलंक बताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी एवं महामंत्री हेमंत भोजवानी ने कहा कि एक मासूम बालक की बेरहमी से हत्या कर दी गई, जिससे एक घर का चिराग हमेशा के लिए बुझ गया। उस परिवार पर जो पीड़ा और सदमा बीत रहा है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। पंचायत ने सरकार से मांग की कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए और पीड़ित परिवार को न्याय के साथ उचित सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सोनी, महामंत्री हेमंत भोजवानी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम देवनानी, परमानंद अतवाणी, नंदलाल आयलानी, जगदीश डोडानी,श्याम भोजवानी, दौलत खूबनानी, अशोक पारवानी,भोजराज लालवानी, लाल चंद मोटवानी, हरीश टहलयानी, हरीशचंद्र मोटवानी, प्रकाशचंद्र मोटवानी सहित क* ई पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।  रिपोर्टर आयुषी सिंह की रिपोर्ट ...

डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में‌ निवेश समारोह जिसमें विद्यार्थियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में नियुक्त किया गया।

Image
आगरा। 22 अगस्त को डोली'ज पब्लिक इंटर कॉलेज में‌ निवेश समारोह जिसमें विद्यार्थियों को नेतृत्व की भूमिकाओं में नियुक्त किया गया।  जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  मिगफ्रे चेयरमेन वी. के. मित्तल और को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालन व अध्यक्ष मनीष मित्तल व को-अध्यक्ष श्रीमती डॉ. स्वाती चंद्र और स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती नूपुर सिंघल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित  कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ! कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सरस्वती की वंदना करके शुरू हुई । इस समारोह में नव-निर्वाचित विद्यालय प्रतिनिधियों (हेड बॉय, हेड गर्ल, हाउस कैप्टन एवं अन्य पदाधिकारी) को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों का पदभार  का चयन मुख्य अतिथि द्वारा कराया गया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा की भावना के प्रति संकल्प लिया। मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों ने परेड के माध्यम से चारों हाउस के कप्तान व अन्य विभाग जैसे कल्चर विभाग ,खेल विभाग, विघुत विभाग,लाइब्रेरी विभाग ,अनुशासन विभाग और साइंस विभाग आदि अभिव्यक्तियों से सम्मानित किया। जिसमें सभी शिक्षक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने ...

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

Image
आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी विजय नगर से आज प्रातः तीर्थ यात्रियों का जत्था श्री गुरुगोविंद सिंह जी की तपोभूमि धर्मस्थल श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। यह स्थान चमोली उत्तराखंड स्थित सिखो का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जत्थे का सचालन अमृत बेला परिवार के सौजन्य से किया गया। जिसमे 70 संगत पुरुष, महिला एवं बच्चे शामिल है। उनका उत्साह देखते ही बनता था। बोले सो निहाल के जयकारों के साथ गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह वीर महेंद्र पाल सिंह, बबलू व्यानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरमुखदास मुखी, इंदरजीत सिंह ने शुभकामनाएं देकर जत्थे को रवाना किया। यह यात्रा आधत्मिक उद्देश्य से की जाती है। यह यात्रा 22 अगस्त तक वापिस आगरा पहुंचेगी जत्थे की अगुवाई विकास व्यानी, ज्योति कौर, पीयूष व्यानी, दीपक, योगेश छठवानी, मनोज, नवीन, केशवानी अमृतवेला परिवार मौजूद रहा। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

15 अगस्त को डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन हुआ।

Image
आगरा। 15 अगस्त को डोली' ज पब्लिक इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के उपलक्ष में सांस्कृतिक कार्यक्रम का प्रदर्शन किया! जिसमें विद्यालय द्वारा आमंत्रित मुख्य अतिथि बल्केश्वर पार्षद पूजा बंसल जी और गिर्राज बंसल जी और मिगफ्रे चेयरमेन श्री वी .के मित्तल जी  व अध्यक्ष श्री मनीष मित्तल जी और स्कूल प्रधानाचार्य नूपुर सिंघल जी ने मां सरस्वती का दीप प्रज्वलित  और ध्वजारोहण  कर कार्यक्रम को आरंभ कराया ! कार्यक्रम  का उद्घाटन सरस्वती की वंदना करके शुरू कराया व बच्चों में सुंदर-सुंदर नृत्य  प्रदर्शन  प्रस्तुत किया! और बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर और जन्माष्टमी पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृति कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया ! नन्हे मुन्ने बच्चों ने जन्माष्टमी के उपलक्ष में श्री कृष्णा (कान्हा)  का रूप धारण किया जैसे कान्हा, राधा, सुदामा, गोपी, फाइटर ,महात्मा गांधी, आदि  रूप धारण करके आए और अपनी अपनी प्रस्तुति दी! अंत में  मिग्रफे  चेयरमैन  वी. के. मित्तल ने व विद्यालय  डायरेक्टर, मनीष मित्तल  ने बच्चों को जन्म...

आगरा वनस्थली विद्यालय में मिग्फ़्रे रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ।

Image
आगरा। मिग्फ़्रे ग्रुप की शाखा आगरा वनस्थली विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कपिल कुमार (एस.आई., चौकी छलेसर), मिग्फ़्रे ग्रुप के अध्यक्ष वी.के. मित्तल, डायरेक्टर  मनीष कुमार मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, ए.वी.एम.डी. संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान जी, विद्यालय की को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा तथा आगरा वनस्थली विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर श्री दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। प्रतियोगिता में मिग्फ़्रे ग्रुप की सभी शाखाओं — डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉलेज, आगरा वनस्थली विद्यालय, ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट एवं किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल — के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अद्वितीय और आकर्षक रंगोलियां प्रस्तुत कीं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं — डॉली’ज पब्लिक इंट...

माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस पर आगरा वनस्थली विद्यालय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌱

Image
 आगरा। वनस्थली विद्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेंद्र कुमार मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही को-चेयरमैन रीना जालान, विद्यालय निदेशक मनीष कुमार मित्तल जी, को-डायरेक्टर स्वाति चंद्रा, एकेडमिक डायरेक्टर नुपुर सिंघल, प्रधानाचार्या (AVMD) श्रीमती निर्मल चौहान, वंदना मैम, मुकेश सर, राजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा, डी.के. सर एवं समन्वयक दिनेश कुमार भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी के पौधे सहित अनेक प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसके औषधीय और धार्मिक लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यालय निदेशक मनीष कुमार मित्तल जी ने कहा कि – “पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, और पौधारोपण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।” को-चेयरमैन रीना जालान ने इस अवसर पर कहा कि – “पौधारोपण प्रकृति को संवारने का एक पवि...

स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” रैली एवं रक्षाबंधन उत्सव के सफल आयोजन हुआ

Image
आगरा। दिनांक 08 अगस्त 2025 को “स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” के नारे के साथ एक भव्य रैली एवं रक्षाबंधन उत्सव का आयोजन आगरा वनस्थली विद्यालय में बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पं. रामकुमार शर्मा (अध्यक्ष, आगरा सहकारी क्रय-विक्रय समिति लिमिटेड एवं जिला उपाध्यक्ष, भाजपा आगरा) के हाथों राखी बांधकर किया गया। रैली ट्रांस यमुना ए-ब्लॉक से प्रारंभ होकर आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय सी-ब्लॉक पर संपन्न हुई, जहां उपस्थित सभी ने यह शपथ ली कि जीवन भर स्वदेशी अपनाएंगे और देश को बचाएंगे। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष श्री वी.के. मित्तल (जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा भारती एवं प्रदेश मंत्री, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भाजपा प्राणित आगरा) तथा विद्यालय निर्देशक श्री मनीष मित्तल सहित सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्री वी.के. मित्तल ने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व पूरे देश में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और इस अवसर पर बच्चों को स्वदेशी उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि जिस प्रकार अमेरिका न...

श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा में छात्र-कल्याण परिषद् के तत्वाधान में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए चल रहे ओरिएंटेशन कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Image
आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा में छात्र-कल्याण परिषद् के तत्वाधान में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए चल रहे ओरिएंटेशन कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आज का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय, उसकी शैक्षणिक सुविधाओं और फैकल्टी मेम्बर्स से अवगत कराना था। कार्यक्रम का आरम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल के सम्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय के नियम, अनुशासन एवं अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण परिषद् की प्रभारी प्रो० अनुराधा गुप्ता ने किया उन्होंने अपने विषय के महत्व और अध्ययन क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगीत विभाग की प्रभारी प्रो० मीरा अग्रवाल ने छात्राओं को लैब, लाइब्रेरी, खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। हिन्दी विभाग की प्रभारी प्रो० शिखा श्रीधर ने छात्राओं को हिन्दी विषय से सम्बन्धित प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। संस्कृत विभाग की प्रभारी प्रो० अनुपम शैरी ने बताया कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और...