माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस पर आगरा वनस्थली विद्यालय में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम 🌱


 आगरा। वनस्थली विद्यालय में माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेंद्र कुमार मित्तल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, साथ ही को-चेयरमैन रीना जालान, विद्यालय निदेशक मनीष कुमार मित्तल जी, को-डायरेक्टर स्वाति चंद्रा, एकेडमिक डायरेक्टर नुपुर सिंघल, प्रधानाचार्या (AVMD) श्रीमती निर्मल चौहान, वंदना मैम, मुकेश सर, राजीव अग्रवाल, राजीव शर्मा, डी.के. सर एवं समन्वयक दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।


कार्यक्रम के अंतर्गत तुलसी के पौधे सहित अनेक प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। इस दौरान वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने तुलसी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को इसके औषधीय और धार्मिक लाभ के बारे में विस्तार से समझाया। विद्यालय निदेशक मनीष कुमार मित्तल जी ने कहा कि – “पर्यावरण संरक्षण हमारी नैतिक जिम्मेदारी है, और पौधारोपण के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ व स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं।”


को-चेयरमैन रीना जालान ने इस अवसर पर कहा कि – “पौधारोपण प्रकृति को संवारने का एक पवित्र कार्य है, जो समाज और आने वाली पीढ़ियों दोनों के लिए अमूल्य है।”


को-डायरेक्टर स्वाति चंद्रा ने कहा कि – “पर्यावरण के प्रति जागरूकता तभी सार्थक है जब हम उसे कर्म में बदलें, और वृक्षारोपण इसका सबसे अच्छा तरीका है।”


एकेडमिक डायरेक्टर नुपुर सिंघल ने कहा कि – “इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।”


प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि – “पौधों की देखभाल करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना उनका रोपण करना।”


यह आयोजन प्रदेश अध्यक्ष श्री अंकुर सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय के समस्त स्टाफ ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ता हरीया सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।


"हरियाली ही जीवन है" के संदेश के साथ संपन्न इस कार्यक्रम ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण कदम रखा।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय