प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन


आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में दिनांक 11 व 12 अप्रैल 2026 को प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) के अंतर्गत आयोजित अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का दो दिवसीय आयोजन अत्यंत सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर 18 विद्यालयों- प्रिल्यूड, पैट्रिक्स, डी.पी.एस., क्लेयर्स, गायत्री, एंथनी, जॉर्जेस, एस.वी.एम., पीटर्स, जिम कॉर्बेट, कॉनरैड, कुनाल पब्लिक स्कूल, कर्नल ब्राइटलैंड, श्रीराम, माता कस्तूरी देवी सीनियर सेकेंड्री, ए.पी.जे. स्कूल पीतमपुरा, ऑरम, रेज़ोनेंस के लगभग 150 छात्र-छात्राओं* ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में छः कमेटियों का गठन किया गया और एजेंडा दिया गया।

इस शैक्षणिक एवं बौद्धिक आयोजन का नेतृत्व *वक्तृत्व कला के संस्थापक श्री हर्ष भारद्वाज* द्वारा किया गया। सम्मेलन में *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* ने सहयोगी संस्था के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। तत्पश्चात् विद्यालय के *निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, मुख्य शैक्षणिक प्रमुख डाॅ. रश्मि गाँधी, निर्णायक मंडल, एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्यों* द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। 

निर्णायक मंडल में 

लोक सभा- हर्ष भारद्वाज (आगरा)–अध्यक्ष, आयुष कुलौरा (नैनीताल)–उपाध्यक्ष, यू.एन.एस.सी.- मनस्वी देव (रुद्रपुर), ए.आई.पी.पी.एम.- आभास गुप्ता (बरेली), यू.एन.सी.एस.डब्ल्यू.- अंशुमन सिकरवार (आगरा)–अध्यक्ष, लक्ष्य रामचंद्रन शर्मा (दिल्ली)–सह-अध्यक्ष, इंटरनेशनल प्रेस कनिका भारद्वाज (आगरा), शिवानी सिंह (दिल्ली), यूनिसेफ गतिक कालरा (रुद्रपुर) उपस्थित रहे।

इस अवसर पर *निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता* ने अपने प्रेरक संबोधन में विद्यार्थियों से कहा कि प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 विद्यार्थियों को नेतृत्व की वास्तविक अनुभूति प्रदान करते हुए उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का प्रयास है।


 इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या *श्रीमती सीमा सहजपाल* ने अपने संबोधन में कहा कि प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 विद्यार्थियों को विचारों की स्वतंत्र अभिव्यक्ति, नेतृत्व क्षमता तथा जिम्मेदार नागरिक बनने की ओर अग्रसर करने का एक सशक्त मंच है। हमें विश्वास है कि यह आयोजन उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


प्रतियोगिता में चयनित श्रेष्ठ प्रतिभागियों को विभिन्न समितियों में पुरस्कार प्रदान किए गए –


*लोकसभा*

•सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि–काव्यांश चंदोलिया (चिराग पासवान)

•उच्च प्रशंसा–तन्मय तिवारी (गौरव गोगोई)

•विशेष उल्लेख–अपार शाल्या (शशि थरूर)

•मौखिक उल्लेख –ओजस चतुर्वेदी (नरेंद्र मोदी), प्रांजय सक्सेना (राजनाथ सिंह)


*यूनिसेफ*

•सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि–अरायना अग्रवाल (नीदरलैंड्स)

•उच्च प्रशंसा –दिव्यांशी त्यागी(ऑस्ट्रेलिया)

•विशेष उल्लेख –दक्ष सिंह (साउथ अफ्रीका)

•मौखिक उल्लेख – अनिका दत्ता(ब्राज़ील), अपूर्वा पचौरी (स्पेन)


*यू.एन.सी.एस.डब्लू.*

सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि– आरना गुप्ता (फिनलैंड)

•उच्च प्रशंसा–आद्या मिश्रा (इंडिया)

•विशेष उल्लेख–शुभांगी गुप्ता (जर्मनी)

•मौखिक उल्लेख –श्रव्या सेठी (यूनाइटेड किंगडम), अन्वेषा कथूरिया (चाइना)


*यू.एन.एस.सी.*

•सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि– अरिहान तोमर (यू.के.)

•उच्च प्रशंसा–समर्थ भदकारिया (यू.एस.ए.)

•विशेष उल्लेख–समिका खंडेलवाल (ऑस्ट्रेलिया)

•मौखिक उल्लेख –राहुल कुमार शर्मा (क्यूबा), सृष्टि गर्ग (नॉर्वे)

*ए.आई.पी.पी.एम.* 

सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि– वंदित निगम(गौरव गोगोई)

•उच्च प्रशंसा–डॉली गैलानी (कनिमोझी करूणानिधि) 

•विशेष उल्लेख–सम्यक जैन (रंजन गोगोई)

•मौखिक उल्लेख –कीर्ति गुप्ता (अन्नपूर्णा देवी), जतन अग्रवाल (एस. जयशंकर) 

*इंटरनेशनल प्रेस*

•सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर–भास्कर फर्टियल 

•सर्वश्रेष्ठ पत्रकार–मनिका जैन

कार्यक्रम का सफल संचालन *रूपाली शर्मा* ने किया। उन्होंने एकेडमिक अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं संवाद की मर्यादा पर प्रकाश डाला। *हर्ष भारद्वाज (सचिव), अंशुमन सिकरवार, अर्शिया मखीजा, शिवांश मुरवैया, आद्या सोनी, उज्ज्वल अग्रवाल, प्रेम गज़ाला, अंशिका मिश्रा, अनन्या शर्मा, अक्षर मिश्रा, साक्षी भोजवानी, अनिरुद्ध भारद्वाज, चमनप्रीत यादव* के सहयोग से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। अंत में *हर्ष भारद्वाज* ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय