आगरा वनस्थली विद्यालय में मिग्फ़्रे रंगोली प्रतियोगिता का कार्यक्रम हुआ।



आगरा। मिग्फ़्रे ग्रुप की शाखा आगरा वनस्थली विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री कपिल कुमार (एस.आई., चौकी छलेसर), मिग्फ़्रे ग्रुप के अध्यक्ष वी.के. मित्तल, डायरेक्टर  मनीष कुमार मित्तल, एकेडमिक डायरेक्टर श्रीमती नूपुर सिंघल, ए.वी.एम.डी. संस्थान की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान जी, विद्यालय की को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा तथा आगरा वनस्थली विद्यालय के को-ऑर्डिनेटर श्री दिनेश कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत पट्टिका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर किया गया। प्रतियोगिता में मिग्फ़्रे ग्रुप की सभी शाखाओं — डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉलेज, आगरा वनस्थली विद्यालय, ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट एवं किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल — के कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अद्वितीय और आकर्षक रंगोलियां प्रस्तुत कीं।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं —

डॉली’ज पब्लिक इंटर कॉलेज: कक्षा 8 – रीतिका, कक्षा 9 – काव्या, कक्षा 10 – कनक व लव वर्मा, कक्षा 11 – आर्यन, कक्षा 12 – अरिक्ता

आगरा वनस्थली विद्यालय: कक्षा 6 – मानवी व संभव, कक्षा 8 – पारस, कक्षा 11 – साक्षी, कक्षा 12 – दिव्यांक

ए.वी.एम.डी. इंस्टीट्यूट: कक्षा 7 – अनुष्का, कक्षा 9 – लव सोलंकी

किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल: कक्षा 7 – माधव

मुख्य अतिथि श्री कपिल कुमार जी ने बच्चों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा — "इन बच्चों की रंगोली देखकर मुझे अपने बचपन की याद ताज़ा हो गई। प्रतियोगिता में सभी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।"

मिग्फ़्रे अध्यक्ष वी.के. मित्तल जी ने कहा — "रंगोली हमारे देश की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो हमारी परंपराओं और रचनात्मकता को संजोए रखती है।"

मिग्फ़्रे डायरेक्टर मनीष कुमार मित्तल जी ने कहा — "ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों की कला को निखारते हैं, बल्कि उन्हें टीमवर्क, धैर्य और सृजनशीलता का महत्व भी सिखाते हैं।"

को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान एवं को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा ने कहा — "उज्जवल भविष्य के लिए समय-समय पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन आवश्यक है, जो इसी प्रकार की गतिविधियों से संभव होता है।"

कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षकों एवं आयोजन समिति के सहयोग से संपन्न हुआ। अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम, साक्षी, सदब, वंदना, सुनील निषाद, सुनील बघेल, आकाश शर्मा, रोवीन शर्मा, सुरेश वर्मा, मुकेश अरेला, रिया श्रीवास्तव, लक्ष्मी बघेल, रश्मि शर्मा, मीना यादव, डिंपल, का भी विशेष योगदान रहा।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय