धौलपुर जंक्शन स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए 37 सीसीटीवी कैमरे


आगरा। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वोत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही यात्री सुविधाओं में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। मंडल रेल प्रबंधक आगरा श्री गगन गोयल के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा एवं स्टेशन परिसर की सतत निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से धौलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरा प्रणाली स्थापित की गई है। इस आधुनिक प्रणाली के अंतर्गत कुल 37 सीसीटीवी कैमरे स्टेशन के प्रमुख स्थानों जैसे – यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, टिकट काउंटर, प्रवेश एवं निकास द्वार, फुटओवर ब्रिज तथा स्टेशन के अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगाए गए हैं।

इन कैमरों की लाइव फीड कंट्रोल रूम में उपलब्ध रहेगी, जिससे स्टेशन परिसर की गतिविधियों पर 24X7 निगरानी रखी जा सकेगी। 

यह व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा, भीड़-प्रबंधन, चोरी या असामाजिक गतिविधियों की रोकथाम , अधिकारियों को त्वरित निर्णय लेने तथा आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित कार्यवाही हेतु अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।  

रेल प्रशासन द्वारा इस संपूर्ण प्रणाली का विधिवत संचालन एवं निगरानी सुनिश्चित करने हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा इस प्रणाली की नियमित निगरानी की जाएगी, जिससे स्टेशन परिसर में और अधिक सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण प्रदान किया जा सके। सीसीटीवी निगरानी प्रणाली की स्थापना से न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि रेलवे की सेवाओं में आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत होगा।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय