आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।
आगरा। गुरुद्वारा श्री गुरु तेगबहादर साहिब जी विजय नगर से आज प्रातः तीर्थ यात्रियों का जत्था श्री गुरुगोविंद सिंह जी की तपोभूमि धर्मस्थल श्री हेमकुंड साहिब के लिए रवाना हुआ। यह स्थान चमोली उत्तराखंड स्थित सिखो का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल है। जत्थे का सचालन अमृत बेला परिवार के सौजन्य से किया गया। जिसमे 70 संगत पुरुष, महिला एवं बच्चे शामिल है। उनका उत्साह देखते ही बनता था। बोले सो निहाल के जयकारों के साथ गुरुद्वारा प्रधान हरजिंदर सिंह वीर महेंद्र पाल सिंह, बबलू व्यानी, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, गुरमुखदास मुखी, इंदरजीत सिंह ने शुभकामनाएं देकर जत्थे को रवाना किया। यह यात्रा आधत्मिक उद्देश्य से की जाती है। यह यात्रा 22 अगस्त तक वापिस आगरा पहुंचेगी जत्थे की अगुवाई विकास व्यानी, ज्योति कौर, पीयूष व्यानी, दीपक, योगेश छठवानी, मनोज, नवीन, केशवानी अमृतवेला परिवार मौजूद रहा।
संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment