श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा में छात्र-कल्याण परिषद् के तत्वाधान में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए चल रहे ओरिएंटेशन कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।


आगरा। श्रीमती बी०डी० जैन गर्ल्स पी०जी० कॉलेज, आगरा में छात्र-कल्याण परिषद् के तत्वाधान में नवप्रवेशित छात्राओं के लिए चल रहे ओरिएंटेशन कार्यक्रम का द्वितीय दिवस सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। आज का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को महाविद्यालय, उसकी शैक्षणिक सुविधाओं और फैकल्टी मेम्बर्स से अवगत कराना था।


कार्यक्रम का आरम्भ महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल के सम्बोधन से हुआ जिसमें उन्होंने छात्राओं को महाविद्यालय के नियम, अनुशासन एवं अवसरों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम का संचालन छात्र कल्याण परिषद् की प्रभारी प्रो० अनुराधा गुप्ता ने किया उन्होंने अपने विषय के महत्व और अध्ययन क्षेत्र के बारे में विस्तार से जानकारी दी। संगीत विभाग की प्रभारी प्रो० मीरा अग्रवाल ने छात्राओं को लैब, लाइब्रेरी, खेलकूद, सांस्कृतिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। हिन्दी विभाग की प्रभारी प्रो० शिखा श्रीधर ने छात्राओं को हिन्दी विषय से सम्बन्धित प्रतियोगिताओं के बारे में जानकारी दी। संस्कृत विभाग की प्रभारी प्रो० अनुपम शैरी ने बताया कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परम्परा की धरोहर है। चित्रकला विभाग की प्रभारी डॉ० नीलम कान्त ने विशेष रूप से रंगों के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि चित्रकला केवल एक शोक नहीं, बल्कि भावनाओं और विचारों को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। तत्पश्चात् सभी विभागों की प्राध्यापिकाओं ने अपना परिचय दिया तथा अपने विषय और विशेषज्ञता के बारे में जानकारी प्रदान की। सभी प्राध्यापिकाओं ने शैक्षणिक अनुभवों और प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से छात्राओं में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और अनुशासन के महत्व पर बल दिया।


अंततः ओरिएंटेशन का दूसरा दिन नवप्रवेशित छात्राओं के लिए अत्यन्त सूचनाप्रद, प्रेरणादायक और उत्साहवर्धक सिद्ध हुआ, जिसने उनके मन में महाविद्यालय के प्रति आत्मीयता, गर्व और उज्ज्वल भविष्य की आशा को और दृढ़ कर दिया। छात्र कल्याण परिषद् की सभी सदस्य प्रो० अनीता रानी, डॉ० नीलम, डॉ० अर्चना सिंह, सुरभि सत्याभा, श्रीमती प्रियंका रानी ने सहयोग किया। कार्यक्रम के दौरान सभी विभाग की प्राध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय