25 मार्च 2026 को विद्यालय में आयोजित यूकेजी दीक्षांत समारोह एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हुआ




आगरा। दिनांक 25 मार्च 2026 को डॉली 'ज' पब्लिक इंटर कॉलेज में यूकेजी कक्षा के छात्रों का दीक्षांत समारोह एवं पीजी से यूकेजी तक के छात्रों का रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माधव गोयल (प्रोपराइटर फिजिक्स वाला, आगरा), अमित अग्रवाल (सेंटर हेड फिजिक्स वाला), स्कूल चेयरमैन वी. के. मित्तल , डायरेक्टर मनीष मित्तल जी,वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल , को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान, को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा जी, प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल एवं वेद मित्तल जी द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में बच्चों ने सरस्वती वंदना एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। नन्हे-मुन्ने बच्चों के आत्मविश्वास एवं प्रतिभा ने सभी को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं संस्कारों के साथ आगे बढ़ने की सीख दी।

समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को ट्रॉफी, शील्ड एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और विद्यालय के प्रयासों की सराहना की।

स्कूल चेयरमैन वी. के. मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शिक्षा देना ही नहीं, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करना है तथा बच्चों को जीवन में ईमानदारी, अनुशासन एवं परिश्रम के मार्ग पर चलना चाहिए।

स्कूल डायरेक्टर मनीष मित्तल ने कहा कि विद्यालय ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को निखारने का कार्य करता रहेगा और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेगा।

वाइस चेयरमैन श्री ऋषि मित्तल ने बच्चों को नई ऊंचाइयों को छूने के लिए निरंतर प्रयास करने एवं आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया।

को-चेयरमैन श्रीमती रीना जालान ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आत्मविश्वास एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

को-डायरेक्टर डॉ. स्वाति चंद्रा ने बच्चों को अनुशासन, नियमितता एवं कठिन परिश्रम के महत्व को समझाते हुए उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या श्रीमती नूपुर सिंघल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव बच्चों के समग्र विकास हेतु प्रतिबद्ध है तथा ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम का सफल संचालन भूमिका शिशोदिया ने किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पूनम, रिचा, शिवांगी, वंदना, अनु, निशा, शिखा, संध्या, रानी, साक्षी , तान्या, मयंक, सौरव, धर्मेश, चंद्रजीत, राजीव, पलक एवं गीता का विशेष सहयोग रहा।






Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय