पारम्परिक भारतीय कढ़ाई प्रतियोगिता-छात्राओं ने हाथ से कढ़ाई करके रुमाल बनाये।


आगरा। दिनांक 25/03/2026 को गृहविज्ञान विभाग में परम्परागत भारतीय कढ़ाई प्रतियोगिता आयोजित की गयी। कार्यक्रम में छात्राओं ने हाथ से कढ़ाई करके रुमाल बनाये। प्रो० किरण सिंह ने छात्राओं को परम्परागत कढ़ाई के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो० वन्दना अग्रवाल ने छात्राओं को परम्परागत भारतीय कढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर उनका मार्गदर्शन किया। निर्णायक की भूमिका में वी॰एड विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो० शुभलेश व इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ० नीलम सिंह उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में ज्योति VI Sem को प्रथम स्थान, राधा को द्वितीय स्थान व निधि (IV Sem) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में डॉ० प्रतिमा सिंह, डॉ० गरिमा सिंह, अमृता श्रीवास्तव, मनीषा, श्रीमती ललिता दीक्षित उपस्थित रहीं। सम्पूर्ण कार्यक्रम गृहविज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रो० किरण सिंह के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय