महिला शक्ति का महापर्व: किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन




आगरा। किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में श्री नेमिरा मेमोरियल सोसाइटी द्वारा सभी महिलाओं का सम्मान किया गया, जो महिलाएं सिलाई केंद्र चलाकर, चाय बेचकर, माला बनाकर, मजदूरी कर, दूसरों के घरों में कार्य आदि कार्य कर अपना व परिवार का भरण पोषण करने वाली महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए विशेष उपहार और सम्मान दिया गया, महिलाएँ जो समाज का आईना हैं, जिनके बिना समाज अधूरा है, उनके लिए मिग्फ्रे परिवार हमेशा कार्यरत है, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि माननीय श्रीमती मधु बघेल, डॉक्टर कुंदनिका शर्मा, पीली सेना से शबाना खंडेलवाल, रवि प्रकाश (अध्यक्ष), मनोज बंसल (अध्यक्ष), नीतेश अग्रवाल (उपाध्यक्ष), स्वाति (सब इंस्पेक्टर टी वाई सी थाना), मनीषा (सब इंस्पेक्टर), रीता (एस आई), श्रीमान नागर (ए एस आई), वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा मिग्फ्रे ग्रुप चेयरमैन), मनीष नेमिरा मित्तल(डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप), (डॉक्टर रीना जालान मिग्फ्रे ग्रुप को चेयरमैन), डॉक्टर स्वाति चंद्रा (मिग्फ्रे ग्रुप को डायरेक्टर),नूपुर सिंघल (मिग्फ्रे अकादमिक डायरेक्टर), निर्मल चौहान(ए वी एम डी प्रधानाचार्या), सुनैना नाथ (विद्यालय प्रधानाचार्या), राजीव अग्रवाल (विद्यालय पिलर) सभी के द्वारा सरस्वती माँ एवं मिग्फ्रे संस्थापक की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया और सभी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।

कार्यक्रम में विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और नारी के सम्मान पर विशेष प्रस्तुति दी। जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्रीमती मधु बघेल जी ने सभी महिलाओं को सम्मानित किया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी द्वारा मनोज बंसल जी(अध्यक्ष )एवं नीतेश बंसल जी (उपाध्यक्ष)को नेशनल चैंबर जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएं और सम्मानित किया गया l 

वीरेंद्र कुमार मित्तल ने कहा कि "कोमल है, कमजोर नहीं तू, शक्ति का नाम ही नारी है, जग को जीवन देने वाली, मौत भी तुझसे हारी है।" भारतीय संस्कृति में महिलाओं के सम्मान को हमेशा से महत्व दिया जाता है। महिलाओं को देवी के समान पूजा जाता है। आज नारी न केवल घर में बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम और देश की शान बढ़ा रही हैं। उनकी इन उपलब्धियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए हर साल 8 मार्च को विश्व भर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। 

मनीष नेमिरा मित्तल जी ने महिलाओं के हित के बारे में बात की और बताया कि महिलाएँ ही देश का आईना हैं।उन सभी महिलाओं को महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं जो बाधाओं को तोड़ती हैं, रूढ़ियों को चुनौती देती हैं और उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत हैं। 

डॉक्टर रीना जालान और डॉक्टर स्वाति चंद्रा जी ने जी ने बताया कि महिलाएँ समाज की रीढ़ हैं और उनके बिना कोई भी विकास संभव नहीं है। 

इस अवसर पर समाज में आत्मनिर्भर (सिलाई केंद्र, चाय बेचकर, माला बनाकर, नर्स, दिए बनाकर, मजदूरी कर) अपना और परिवार का भरण पोषण करने वाली कई महिलाओं को सम्मानित किया गया और उनके अनुभव साझा किए गए। सभी ने अपनी प्रतिभानुसार गाना गाकर, डांस कर आदि कर के सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और सभी अतिथिओं ने उनकी प्रशंसा कर प्रोत्साहित किया l 

विद्यालय प्रिंसिपल सुनैना नाथ ने सभी को प्रोत्साहित कर सभी को आगे बढ़ने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम का समापन सभी महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया और सभी को मिठाई वितरित और उन्हें अल्पाहार कराकर किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय सुपरवाइजर ममता बघेल ने किया।

कार्यक्रम में सभी विशिष्ट अतिथि चंचल बघेल (प्रधान), सुनील चौधरी (समाज सेवी), रेखा चौधरी (समाज सेवी),ज्योति कुशवाहा (एस आई), मनीषा (एस आई)भावना शर्मा (बीजेपी), रेखा शर्मा (बीजेपी), नीतू सिसौदिया (प्रधानाचार्य), दिनेश सर कॉर्डिनेटर, मनाली मेम कॉर्डिनेटर, पूनम मेम कॉर्डिनेटर, कीर्ति कॉर्डिनेटर, यतेंद्र सर (वाइस प्रिंसिपल), विशाल पीटीआई, रिया, माधुरी, वर्षा, पायल, रश्मि प्रीति, पुष्पा, दीपिका, राधा निशी, साधना, सीमा, खुशबू, सोनम दीपिका, दीक्षा, अंजू, नीलम और सभी मिग्फ्रे परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में भरपूर सहयोग किया।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय