आतंकी हमले में हुए हिंदू नरसंहार के विरोध में वीरेंद्र कुमार मित्तल द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा


 आगरा। आगरा में एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें हाल ही में हुए आतंकी हमले में मारे गए हिंदू नागरिकों को श्रद्धांजलि दी गई। यह सभा सनातन हिन्दू संगठन, जिला आगरा के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसकी अगुवाई प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने की। सभा के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों, संगठन के कार्यकर्ताओं में जिला मंत्री सुरेंद्र नरूला, प्रमोद गोयल, मयंक खंडेलवाल, राहुल अग्रवाल, मनीष माहेश्वरी, अनूप अग्रवाल, धीरज शुक्ला, पिंटू पाठक, राजा भाई, राजेश मित्तल,आदि बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियाँ लेकर शांति और एकता का संदेश दिया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने आतंकवाद की निंदा करते हुए सरकार से इस प्रकार की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की माँग की। वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने अपने वक्तव्य में कहा, "यह केवल एक श्रद्धांजलि सभा नहीं, बल्कि एक संकल्प है कि हम हिंदू समाज की सुरक्षा, सम्मान और एकता के लिए एकजुट रहेंगे। आतंकी ताकतों को यह संदेश स्पष्ट है कि सनातन संस्कृति को डराया या मिटाया नहीं जा सकता।" कार्यक्रम का समापन मौन श्रद्धांजलि और देशभक्ति नारों के साथ किया गया।


 रिपोर्टर आयुषी सिंह की रिपोर्ट...

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन