एक पेड़ माँ के नाम : धरती को दे नया आयाम - प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ पौधे वितरण का महाभियान


आगरा। पर्यावरण को हरा-भरा रखने और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज, 20 जुलाई 2026, सोमवार को *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पौधा वितरण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य *"उठो बढ़ो हाथ मिलाओ : एक पेड़ माँ के नाम लगाओ"* योजना को जन-जन तक पहुँचाना तथा बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना को विकसित करना था। 

इस अवसर पर *मुख्य अतिथि डी.एफ.ओ. श्री राजेश कुमार जी, विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सहजपाल* उपस्थित रहीं। माननीय अतिथि को नवांकुर भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया।

*मुख्य अतिथि ने* कहा कि "हरित सुप्रभात" और "हरित धन्यवाद" जैसे शब्द बच्चों में प्रकृति प्रेम का सुंदर संस्कार डालते हैं। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को अधिक वृक्ष लगाने और *रिड्यूस, रियूज, रिसायकल* को जीवन में अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया। 

*विद्यालय निदेशक ने* अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य बच्चों के मन में प्रकृति के प्रति प्रेम, लगाव और संरक्षण की भावना को विकसित करना है, ताकि वे पेड़-पौधों को अपना मित्र समझें और उनकी देखभाल करें।

इस अवसर पर लगभग *500 पौधे विद्यार्थियों में वितरित* किए गए। बच्चों ने पौधे लेकर "मैं अपने पौधे की देखभाल करूँगा" की शपथ ली।

तत्पश्चात *विभिन्न प्रतियोगिताओं - स्विमिंग तथा स्केटिंग के विजेता छात्रों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र* प्रदान किए गए ।

अंत में विद्यालय को हरा-भरा बनाए रखने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया। पर्यावरण को शुद्ध बनाए रखने की इस पहल को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं विद्यार्थियों का सराहनीय सहयोग रहा।



Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन