मा. सर्वेश पाठक के जन्मदिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित, मानव सेवा का दिया संदेश

वी.के. मित्तल ने युवाओं को रक्तदान के लिए किया प्रेरित

आगरा, 15 जुलाई। भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के राष्ट्रीय महासचिव मा. सर्वेश पाठक के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लोकहितम ब्लड बैंक, कमला नगर, आगरा में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

कार्यक्रम में भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत, उत्तर प्रदेश) के प्रदेश महामंत्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने मुख्य रूप से सहभागिता करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी गंभीर रूप से बीमार या दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

उन्होंने उपस्थित युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, "रक्तदान केवल महादान नहीं, बल्कि किसी जीवन को नया वरदान देने का संकल्प है। आइए, हम सभी मानवता की सेवा का यह संकल्प लें कि जब भी अवसर मिले, निःस्वार्थ भाव से रक्तदान अवश्य करें।"

इस अवसर पर प्रमोद कुमार गोयल, निशांत अग्रवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने मा. सर्वेश पाठक को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम का वातावरण सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित सभी अतिथियों ने ऐसे जनहितकारी आयोजनों की सराहना करते हुए भविष्य में भी मानव सेवा एवं समाज कल्याण के कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन