श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, बहेगी राम कथा की पावन रसधार

नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव के अंतर्गत होने जा रहे श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, राम चरण शर्मा, सरिता तिवारी आदि।

2 से 10 अगस्त तक श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन, चित्रकूट धाम के पं. विमलेश त्रिवेदी महाराज करेंगे कथा वाचन

आगरा। श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में आयोजित होने जा रहे सावन महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक किया गया। 

यज्ञाचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सावन महोत्सव के अंतर्गत 2 अगस्त से 10 अगस्त तक मंदिर में प्रतिदिन श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा, जबकि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री महारुद्र यज्ञ एवं पूजन संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं शामिल होंगी।

महिला मंडल अध्यक्ष सरिता तिवारी ने बताया कि नौ दिवसीय इस आध्यात्मिक आयोजन में चित्रकूट धाम के सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विमलेश त्रिवेदी महाराज श्रीराम कथा का अमृतपान कराएंगे। कथा की परीक्षित बूट्टी बाई तिवारी होंगी।

रामचरण शर्मा ने बताया कि यमुना तट पर स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर की विशेष पहचान यहां स्थापित सवा लाख रुद्राक्षों से सुशोभित दिव्य शिवलिंग है, जिसके दर्शन के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से सावन महोत्सव में सहभागिता कर भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर सुभाष गिरि, विपिन पराशर, पं. अरविंद द्विवेदी, पं. प्रदीप द्विवेदी, एडवोकेट हिमांशु, रविकांत शर्मा, रमेश शुक्ला, पं. शुभम द्विवेदी, करुणा तिवारी, नीलू पांडेय, संगीता द्विवेदी, हेमलता, हरिओम, सौरभ चड्ढा, प्राप्ति माहेश्वरी आदि उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....


 

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन