एवीएमडी इंस्टीट्यूट में वन महोत्सव का भव्य आयोजन, 100 से अधिक पौधों का हुआ रोपण
आगरा। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से एवीएमडी इंस्टीट्यूट में वन महोत्सव के अवसर पर भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष एवं MIGFRE Chairman श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने किया। उनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन में विद्यालय परिसर में 100 से अधिक पौधों का रोपण किया गया तथा विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनका संरक्षण करने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अपने जीवन में अधिक से अधिक वृक्ष लगाएंगे और उनकी नियमित देखभाल करेंगे। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए प्रेरक नारा भी दोहराया—
"वृक्ष धरा का भूषण हैं, करते दूर प्रदूषण हैं।
साँसें हो रही हैं कम, आओ वृक्ष लगाएँ हम।"
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान एवं उप-प्रधानाचार्य श्री यतेन्द्र सारस्वत ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त स्टाफ का सराहनीय सहयोग रहा। इस अवसर पर रुचि मैम, पूजा मैम, साक्षी मैम, सुनीता मैम, दीपिका मैम, सत्यभान सर, रेखा मैम, अमित सर, सत्यवीर सर, कल्पना मैम, अतुल सर, कीर्ति सर, गीतांजलि मैम, प्रभा मैम एवं शिवानी मैम सहित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल का प्रेरक नेतृत्व रहा। उनके मार्गदर्शन में आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा हरित एवं स्वच्छ भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।

Comments
Post a Comment