ऑल सेंट्स स्कूल, आगरा में 10 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने प्रस्तुत कीं देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियाँ
आगरा। ऑल सेंट्स स्कूल, शमशाबाद रोड, आगरा में (APSA) ऐसोसिएशन ऑफ़ प्रोग्रेसिव स्कूल ऑफ़ आगरा लिटरेरी एंड कल्चरल फिएस्टा-2026 के तत्वावधान में देशभक्ति विषय पर आधारित इंटर-स्कूल ग्रुप डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति तथा राष्ट्रीय गौरव की भावना को जीवंत कर दिया।
प्रतिभागियों ने देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों एवं निर्णायक मंडल को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भावपूर्ण अभिव्यक्ति, शानदार कोरियोग्राफी, आकर्षक वेशभूषा और उत्कृष्ट सामूहिक तालमेल ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। प्रत्येक टीम ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से मातृभूमि के प्रति सम्मान, बलिदान और समर्पण का संदेश दिया।
प्रतियोगिता में *निर्णायक मंडल के रूप में श्री सूरज सिंह, श्रीमती रौशनी गिडवानी एवं सुश्री लुक्की चौहान उपस्थित रहे* । निर्णायकों ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कोरियोग्राफी, वेशभूषा एवं मेकअप, प्रस्तुतीकरण और आपसी तालमेल के आधार पर किया। सभी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण प्रतियोगिता में कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिससे विजेताओं का चयन करना निर्णायकों के लिए चुनौतीपूर्ण रहा।
विद्यालय के चेयरमैन *श्री त्रिलोक सिंह राणा जी, वाइस चेयरमैन श्री युवराज राणा जी, निदेशिका श्रीमती प्रतिमा राणा जी, प्रधानाचार्य श्री योगेश उपाध्याय जी एवं उप-प्रधानाचार्य श्री आनंद सिंह जी* ने प्रतिभागियों के उत्साह, प्रदर्शन और आयोजन से जुड़े सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना की।
*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहा।*
*प्रथम स्थान* – सेंट ऐंड्रूज़ पब्लिक स्कूल, कमला नगर
*द्वितीय स्थान* – सेंट सी एफ ऐंड्रूज़ स्कूल, पिली पोखर
*तृतीय स्थान* – सी एफ ऐंड्रूज़ स्कूल, बल्केश्वर
*प्रथम सांत्वना* - सेंट ऐंड्रूज़ स्कूल, बरोली अहीर
द्वितीय सांत्वना* - प्रील्यूड पब्लिक स्कूल
कार्यक्रम का समापन देशभक्ति और उत्साह से परिपूर्ण वातावरण में हुआ। इस प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया।



Comments
Post a Comment