श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
आगरा। जगनेर रोड स्थित नरीपुरा के ओम मंगलम सेवा सदन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास श्री लोकेश कृष्ण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं।
श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी ने सभी का मन मोह लिया, वहीं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं।
इस अवसर पर श्रीमती बेबी, मुकेश चंद्र मित्तल, ननीन मित्तल, सतीश मित्तल, ब्रजमोहन मित्तल एवं राम अवतार मित्तल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम भोजवानी सहित ललित, दिनेश, सुनील, संतोष, योगेश, दीपक, सोनू, विवेक, सौरभ, पियूष, राज, रियांश, शिवांश, संस्कार, लव्यांश, तेजस एवं पुष्पेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment