शारदीय नवरात्र पर मां शेरावाली के दरबार में गूंजे जयकारे


आगरा। शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर शहीद नगर स्थित मां शेरावाली के मंदिर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। नवरात्र के शुभारंभ पर मंदिर को आकर्षक विद्युत रोशनी एवं रंग-बिरंगे फूलों से भव्य रूप से सजाया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी श्याम भोजवानी ने मां की अखंड ज्योत प्रज्ज्वलित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। पूजा के दौरान मां भगवती के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाकर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं मंगल की कामना की।

मंदिर पुरोहिता इंद्रा शर्मा ने बताया कि नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर में प्रातः एवं सायंकाल आरती, पूजा-अर्चना तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालु पूरे नवरात्र मां भगवती की आराधना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से हीरालाल देवनानी, श्याम भोजवानी, डॉ. टी.एम. मेठानी, युधिष्ठिर कोठारी, हरीश शर्मा, जसवंत रामानी, कोमल नाजकानी, मंजू, गोदावरी, रेखा, ईश्वरी, दीपा आदि उपस्थित रहे।


 संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन