हरीपर्वत के आचार्य शांतिसागर सभागार में संपन्न हुआ भव्य कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह


आगरा। श्री सर्वताभद्र जिनालय, न्यू आदर्श नगर बलकेश्वर में आयोजित श्री आदिनाथ पंचकल्याणक महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में श्री आदिनाथ पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति आगरा के तत्वावधान में रविवार को आचार्य शांतिसागर सभागार हरीपर्वत में कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह अत्यंत गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पदाधिकारी ट्रस्टीगण, दान दाता एवं बड़ी संख्या में श्रेष्ठीजन उपस्थित रहे।समारोह का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसके पश्चात मुख्य अतिथि गौरवाध्यक्ष श्री प्रदीप जैन (PNC) का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।अपने संबोधन में उन्होंने पंचकल्याणक महोत्सव को सफल बनाने में कार्यकर्ताओं के समर्पण, अनुशासन एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए इसे समाज की एकजुटता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया।इस अवसर पर महोत्सव के दौरान विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभाने वाले संयोजकों एवं सहयोगियों को मंच पर सम्मानित किया गया।सभी सम्मानित कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का दुपट्टा ओढ़ाकर, चंदन तिलक लगाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत-सम्मान किया गया, जिससे पूरा सभागार तालियों की गूंज से गुंजायमान हो उठा।घटयात्रा, जन्म कल्याणक, रथयात्रा, प्रतिमा यात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजन व्यवस्था, पूजन, पांडाल, प्रशासनिक, आवास एवं यातायात सहित सभी व्यवस्थाओं में जुटे कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।कार्यक्रम में महिला मंडलों युवा समितियों एवं विभिन्न सेवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी विशेष आकर्षण रही|वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उत्साह और आनंद का संचार किया।आयोजन समिति ने सभी कार्यकर्ताओं, दानदाताओं एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से ही यह महोत्सव ऐतिहासिक रूप से सफल हो सका है।यह आयोजन समाज में सेवा, समर्पण और एकता की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।कार्यक्रम का संचालन मनोज जैन बाकलीवाल द्वारा किया गया।इस अवसर पर प्रदीप जैन (PNC), जगदीश प्रसाद जैन, निर्मल मोठया, पंकज जैन,रजत जैन, मनोज जैन बल्लो,नरेंद्र जैन,राजीव जैन, सुमेर जैन,पारसमल जैन,राजेंद्र जैन, अमित जैन बॉबी,प्रवीन कुमार जैन, दीपक जैन,दिलीप जैन, सुमेर जैन पाड़या, अंकेश जैन,कमल जैन, विशाल जैन,अरुण जैन, खुशबू जैन, वंदना जैन,बबिता जैन,विनीत जैन सहित समस्त पंचकल्याणक महोत्सव समिति आगरा एवं श्री सर्वताभद्र जिनालय ट्रस्ट के पदाधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा....



Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन