श्री गुरु हरराय साहिब जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा व कीर्तन के साथ मनाया गया
आगरा। पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी, ताजनगरी स्थित सत्संग हॉल में सीनियर सिटीजन साथियों द्वारा धन-धन श्री गुरु नानक देव महाराज जी की सातवीं ज्योत, श्री गुरु हरराय साहिब जी का पावन प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया,कार्यक्रम का शुभारंभ सरबत के भले की अरदास से हुआ।
इस अवसर पर शब्द-गुरबाणी कीर्तन द्वारा “लख खुशियाँ पातशाहियाँ” एवं सुमरन करले मेरे मना,,,
नानक कहे सुनो भगवंता राम बिना नही कोई अपना,,, जैसे दिव्य शब्दों का गायन किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया, संगत ने गुरु हरराय साहिब जी के करुणा, सेवा और मानवता के संदेशों का स्मरण करते हुए नमन किया,
कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठजनों ने गुरु उपदेशों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया, सत्संग उपरांत सभी ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाइयाँ दीं तथा गुरु कृपा की कामना की,
मुख्य रूप
ज्ञानेंद्र अग्रवाल, कल्याण सिंह शर्मा, श्याम भोजवानी, आर ए पचौरी, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप खंडेलवाल आदि

Comments
Post a Comment