सावित्रीबाई फुले–फातिमा शेख जयंती पर अलिहा में जदयू का शक्ति प्रदर्शन, बदले बबेरू के सियासी संकेत


 बांदा। बबेरू विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अलिहा में देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले एवं शिक्षा आंदोलन की अग्रदूत माता फातिमा शेख की जयंती जनता दल यूनाइटेड द्वारा भव्य, अनुशासित एवं व्यापक जनसहभागिता के साथ मनाई गई। यह पहला अवसर रहा जब ग्राम पंचायत अलिहा में जदयू के बैनर तले शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय को केंद्र में रखकर इतना प्रभावशाली कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के आयोजक नवलेश यादव रहे जबकि अध्यक्षता जनता दल यूनाइटेड महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष हिना प्रजापति ने की। मुख्य वक्ता के रूप में जदयू के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी ने सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख के संघर्ष, त्याग और समाज सुधार में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सावित्रीबाई फुले और फातिमा शेख ने शिक्षा के माध्यम से सामाजिक समानता की जो अलख जगाई, उसी विचारधारा को जनता दल यूनाइटेड आज गांव-गांव तक पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं, गरीबों, पिछड़ों और वंचित वर्गों को शिक्षा, सम्मान और निर्णायक भागीदारी देना ही जदयू की मूल नीति है। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत अलिहा की महिलाओं और पुरुषों की बड़ी भागीदारी रही। आयोजन के दौरान समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर कई लोगों ने जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण की जिससे क्षेत्र की राजनीति में हलचल तेज हो गई। यह आयोजन बबेरू विधानसभा में जदयू के बढ़ते जनाधार, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक स्वीकार्यता का स्पष्ट संकेत माना जा रहा है।


संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट...

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय