जिला पंचायत अध्यक्ष पर जानलेवा हमला की साजिश ?


बांदा। जनपद बांदा के जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल ने अपने ऊपर जानलेवा हमले की सुनियोजित राजनीतिक साज़िश का गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से एफआईआर दर्ज कर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक बांदा को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 06 जनवरी 2026 की रात लगभग 9:25 बजे वह अपने कार्यालय से निकलकर लखनऊ के लिए रवाना हुए।रात करीब 10:20 बजे बांदा-लखनऊ मार्ग पर हरदौली ग्राम के पास केनाल रोड पर पहुंचते ही उनके काफिले की आगे चल रही स्कॉर्पियो वाहन संख्या UP90AE9024 एक विशाल वृक्ष से टकरा गई, जिसे जानबूझकर इलेक्ट्रॉनिक चैन मशीन से काटकर सड़क पर गिराया गया था। घटना स्थल के निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि पेड़ ताजा काटा गया था,जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं बल्कि पूर्व नियोजित आपराधिक साजिश थी। अध्यक्ष पटेल ने बताया कि उनका वाहन कुछ दूरी पर पीछे होने के कारण उनकी जान बच सकी।उन्होंने इस घटना को केवल व्यक्तिगत सुरक्षा का मामला न बताते हुए जनपद की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला बताया।उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इससे पूर्व 05मार्च2025 को मुख्यमंत्री कार्यालय एवं स्थानीय पुलिस प्रशासन को पत्र भेजकर सुरक्षा की मांग की गई थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब अध्यक्ष पटेल ने अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने,विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर निष्पक्ष जांच कराने तथा उनकी सुरक्षा व्यवस्था तत्काल बढ़ाए जाने की मांग की है।इस प्रकरण की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, गृह विभाग,पुलिस महानिदेशक, अपर पुलिस महानिदेशक, डीआईजी चित्रकूटधाम मंडल एवं जिलाधिकारी बांदा को भी भेजी गई है।घटना के बाद जनपद के राजनीतिक हलकों में भारी हलचल है और आमजन के बीच यह सवाल उठ रहा है कि जब जिले का निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुरक्षित नहीं है,तो आम जनता की सुरक्षा का क्या भरोसा।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय