वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने दिया मंत्र - 'फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा', नई कार्यकारिणी का गठन
आगरा। 18 अप्रैल 2026 आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन व आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महाफूज आलम ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), श्री मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप) तथा श्री नारायण बहरानी (साईं एक्सपोर्टर) उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संजय वर्मा को अध्यक्ष, दीपू ठाकुर को सचिव, अभिषेक को चेयरमैन एवं जीत शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। रफीक कुरैशी, एनके, नवीन बघेल, मनोज बघेल और आकाश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सतीश कुमार व प्रमोद कुमार संगठन सचिव, मोनू यादव कोषाध्यक्ष, मेहराजुद्दीन कार्यकारी सदस्य और शेखर दीक्षित को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संदेश में कहा, "फिटनेस आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। आगरा के युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही दिशा और मंच चाहिए। नई टीम का गठन एक सराहनीय कदम है। हमारा लक्ष्य है कि आगरा का हर खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर शहर का नाम रोशन करे। क्रीड़ा भारती का पूरा सहयोग टीम के साथ है।"
डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप मनीष कुमार मित्तल ने कहा, "खेल और फिटनेस से युवा न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूत बनता है। मिग्फ्रे ग्रुप हमेशा से खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें विश्वास है कि यह नई टीम आगरा में फिटनेस की एक नई संस्कृति विकसित करेगी और हमारे खिलाड़ी देश का गौरव बनेंगे।"
महाफूज आलम ने बताया कि नई टीम का उद्देश्य जिले में फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देना और खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें प्रशिक्षित कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना है। हर खिलाड़ी को बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।
बैठक में पूर्व उपाध्यक्ष रफीक कुरैशी, दीपक पंडित, ऋषभ कुमार वर्मा, निरंकार सिंह एवं संयुक्त सचिव राहुल कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment