मुक्तास फाउंडेशन द्वारा डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में "नवचेतना कार्यक्रम" के आयोजन के संदर्भ में
आगरा। डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, बल्केश्वर, आगरा में मुक्तास फाउंडेशन के सहयोग से "नवचेतना कार्यक्रम" का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों के प्रति उचित और अनुचित व्यवहार के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रणित उत्तरप्रदेश आगरा वी.के. मित्तल, मिगफ्रे डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, कार्यक्रम संयोजक सी.ए. शिवांगी गर्ग, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नुपुर सिंघल, ईशा प्रकाश और पूजा तनेजा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह बताया गया कि बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए तथा उनकी मनोस्थिति को कैसे समझा जाए। वर्तमान समय में बच्चे तकनीक और मोबाइल की दुनिया में व्यस्त होकर समाज व माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं। माता-पिता का व्यस्त रहना भी इसका एक प्रमुख कारण है, जिससे वे बच्चों के व्यवहार को समझ नहीं पाते।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों से जोड़ना, उनके व्यवहार को समझना, उनके साथ उचित व्यवहार करना तथा बच्चों को विद्यालय, पढ़ाई एवं अभिभावकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार सिखाना था।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें विजेता शिक्षकों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के उपरांत सभी शिक्षकों, स्टाफ सदस्यों एवं मुक्तास फाउंडेशन के पदाधिकारियों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की गई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम, रिचा,पलक,गीता, शिवांगी, अनु, वंदना, निशा, शिखा, प्रगति, वीना, शालिनी, संध्या रानी, तान्या, मयंक, रजनीश, राजीव मिश्रा, सौरभ, धर्मेश, चंद्रजीत, एकता आदि का विशेष सहयोग रहा।

Comments
Post a Comment