डिस्ट्रिक्ट चेस टूर्नामेंट के पोस्टर के भव्य अनावरण के साथ 25वें वर्ष की गौरवगाथा में प्रिल्यूड का शानदार कदम
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल अपने *पच्चीसवें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जो स्कूल की अनवरत प्रगति और उत्कृष्टता का प्रतीक* है। विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है और यह रजत जयंती वर्ष इस बात का प्रमाण है कि विद्यालय ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में अथक मेहनत और समर्पण के साथ काम किया है।
विद्यालय में 8 अप्रैल, 2026 को विद्यालय के रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में डिस्ट्रिक्ट स्कूल चेस टूर्नामेंट 2026 की विस्तृत जानकारी देते हुए टूर्नामेंट के आधिकारिक पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया।
यह टूर्नामेंट विद्यालय प्रबंधन एवं रॉय साहब काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में अप्रैल में होने वाले चेस टूर्नामेंट की रूपरेखा, नियम एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी* साझा की गई, जिसके प्रमुख बिंदु निम्नांकित हैं -
टूर्नामेंट 20 अप्रैल, 2026 को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगा।
नामांकन प्रक्रिया निःशुल्क है तथा अंतिम तिथि 15 अप्रैल है।
टूर्नामेंट बालक व बालिका (दोनों) वर्गों की दो श्रेणियों (अंडर 14 व अंडर 19 में आयोजित किया जाएगा।
एक मैच का निश्चित समय 25 मिनट होगा, जिसमें 10 सेकंड का अतिरिक्त समय* प्रदान किया जाएगा।
टूर्नामेंट (एफ.आई.डी.ई.) अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ के नियमानुसार टीम स्विस सिस्टम के अंतर्गत खेला जाएगा।
टूर्नामेंट में विजेताओं को कुल 12 ट्राॅफी व 60 हज़ार ₹ की नकद धनराशि प्रदान की जाएगी।
विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विजेता 40 खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए जाएँगे।
समस्त प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएँगे।
विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने* कहा कि शतरंज केवल एक खेल नहीं, बल्कि जीवन को दिशा देने वाला बौद्धिक साधन है। यह बच्चों में एकाग्रता, धैर्य, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या-समाधान कौशल एवं रणनीतिक सोच को विकसित करता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि *विद्यालय में भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ आयोजित की जाती रहेंगी।*
प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सहजपाल ने* बताया कि इस टूर्नामेंट के माध्यम से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सशक्त मंच प्रदान किया जाएगा, जिससे उनमें स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होगी।
अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शतरंज प्रेमियों एवं विद्यालयों को इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में धवल सचदेवा, संजय दुबे, रश्मि गाँधी, एन.एस. कुशवाह, अभि सिरोही, विद्यालय के शतरंज प्रशिक्षक दीपक व अर्पना सक्सैना* की गरिमामय उपस्थिति रही।

Comments
Post a Comment