डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित: प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए


आगरा। 14 अप्रैल 2026: आज भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ, भारतीय जनता पार्टी प्रणित, उत्तर प्रदेश के प्रदेश मंत्री श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल जी द्वारा एडीए पार्क, कालिंदी विहार, आगरा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।  

कार्यक्रम में सभी गणमान्य सदस्यों ने डॉ. अंबेडकर जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर संविधान निर्माता को नमन किया तथा सामाजिक न्याय के प्रति संकल्प लिया। इस दिवस को सेवा और समर्पण दिवस के रूप में मनाने का भी संकल्प लिया गया।  

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश मंत्री, बीजेपी प्रणित उत्तर प्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा, चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप) ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जीवन, उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।  

विशिष्ट अतिथि श्री मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप) ने कहा कि डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर जी हमारे स्वतंत्रता संघर्ष के असाधारण नेता तथा समाज के दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के जुझारू योद्धा थे। भारत रत्न से सम्मानित, वह विद्वान, पत्रकार, शिक्षाविद्, विधि विशेषज्ञ, समाज सुधारक तथा राजनीतिक नेता थे।  

विशिष्ट अतिथि श्री वेद मित्तल (डिप्टी डायरेक्टर, मिग्फ्रे ग्रुप) ने कहा, "ज्ञान की रोशनी से अज्ञानता का अंधकार मिटाने वाले बाबा साहेब को शत-शत नमन। 

विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमतीसुनैनानाथ ने डॉक्टर आंबेडकर जी के शब्दों को प्रेरणा बताया और कहा कि 'शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो' यह मंत्र हमें हमेशा प्रेरित करता है।"  

कार्यक्रम को सफल बनाने में ममता बघेल (सुपरवाइजर), कीर्ति (कॉर्डिनेटर), विशाल (पी.टी.आई.), किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के समस्त छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण पायल, प्रीति, दुर्गेश, रश्मि, पुष्पा, वर्षा, राधा, साधना, निशी, सोनम, दीपिका, खुशबू, सीमा, कीर्ति, दीक्षा, अंजू, रिया एवं गौरी सभी का भरपूर सहयोग रहा।



Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय