आगरा में जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


आगरा। क्रीड़ा भारती, आगरा महानगर (ब्रज प्रांत, उत्तर प्रदेश) द्वारा अपने स्थापना दिवस एवं श्री हनुमान जयंती जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिला स्तरीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन आरजे स्पोर्ट्स अकादमी में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल (जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा) द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल बच्चों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं और जिम्नास्टिक जैसे खेल अनुशासन एवं आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं।

आरजे स्पोर्ट्स अकादमी के निदेशक श्री रामप्रवेश दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 250 बच्चों ने पंजीकरण कराया, जिनमें 3 वर्ष से अधिक आयु के नन्हे जिम्नास्ट भी शामिल रहे। उन्होंने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिम्नास्टिक खेल को बढ़ावा देना एवं बच्चों में खेल के प्रति रुचि विकसित करना है।

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ उनके अभिभावकों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक जिम्नास्टिक प्रदर्शन ने मुख्य अतिथि एवं उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।

इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए पुरस्कार देकर सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने में सफल रहा, बल्कि बच्चों में खेल भावना एवं आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय