Posts

सशस्त्र बल की इकाइयों में भविष्य संवारने को बेताब बेटियां, मिले एनसीसी 'ए', 'बी' और 'सी' प्रमाण पत्र

Image
आगरा। वन यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी, बालूगंज, आगरा द्वारा एनसीसी 'ए', 'बी' एवं 'सी' प्रमाण-पत्र वितरण समारोह का भव्य आयोजन गणेश राम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, बलकेश्वर, आगरा में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल शैलेंद्र कुमार गुप्ता के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि के आगमन एवं एनसीसी कैडेटों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक 'गार्ड ऑफ ऑनर' के साथ हुआ। कार्यक्रम में वन यूपी गर्ल्स बटालियन के अंतर्गत आने वाले 13 शैक्षणिक संस्थानों के एनसीसी कैडेट्स, प्रधानाचार्य, एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स (एएनओ) तथा केयरटेकर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का स्वागत एवं प्रस्तावना एएनओ कैप्टन नीलम कान्त ने प्रस्तुत की। इसके उपरांत एनसीसी 'ए', 'बी' एवं 'सी' प्रमाण-पत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षण शिविरों एवं प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले कैडेटों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 368 कैडेट्स को प्रमाण-पत्र प्रदान किए ग...

किसानों के संघर्ष को मिली बड़ी सफलता, गलत चक सीमांकन निरस्त; शेष समस्याओं के समाधान का एक सप्ताह में आश्वासन

Image
बाँदा। जनपद बाँदा के अमलीकौर, त्रिवेणी, खपटिहा खुर्द, लोहरा सहित विभिन्न गांवों के किसानों की चकबंदी, गलत सीमांकन एवं अन्य जनसमस्याओं को लेकर चल रहे लंबे संघर्ष को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। किसानों द्वारा 16 जून 2026 से बाँदा के अशोक लाट तिराहे पर क्रमिक एवं आमरण अनशन शुरू किया गया था। इसके बाद 14 एवं 15 जुलाई को लखनऊ स्थित जवाहर भवन में दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित कर किसानों ने अपनी मांगों को प्रमुखता से उठाया। किसानों के लगातार संघर्ष, जनदबाव और प्रशासन के साथ हुई वार्ताओं के परिणामस्वरूप 17 जुलाई 2026 को गलत चक सीमांकन को निरस्त कर दिया गया, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिली। हालांकि चकबंदी विभाग से जुड़ी कुछ अन्य समस्याएँ अभी भी लंबित थीं। इन्हीं शेष मांगों के समाधान को लेकर 20 जुलाई 2026 को लखनऊ स्थित इंदिरा भवन में पीसीएस अधिकारी एवं उपसंचालक चकबंदी श्री संत कुमार से मुलाकात कर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया गया। इस दौरान श्री संत कुमार ने आश्वासन दिया कि चकबंदी विभाग से संबंधित सभी शेष समस्याओं का समाधान भी एक सप्ताह के भीतर कर दिया जाएगा। इस अवसर पर कहा गया कि कि...

भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष पर वर्षभर चलेगा 'चल-अचल तीर्थ सुरक्षा एवं जन-जागरूकता महामहोत्सव'

Image
 आगरा। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के गौरवशाली 125वें स्थापना वर्ष (शतकोत्तर रजत महोत्सव) के उपलक्ष्य में वर्षभर आयोजित होने वाले "चल-अचल तीर्थ सुरक्षा एवं जन-जागरूकता महामहोत्सव" की रूपरेखा को लेकर सोमवार को श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अतिशय क्षेत्र नसिया जी, आगरा में आचार्य श्री सौभाग्य सागर जी महाराज एवं स्थविर संत सुरत्न सागराचार्य जी महाराज ससंघ के मंगल सान्निध्य में भव्य पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर समिति द्वारा 125वें स्थापना वर्ष की स्मारिका/पत्रिका का विधिवत विमोचन भी किया गया। पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जम्बू प्रसाद जैन ने बताया कि समिति अपने स्थापना के 125 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 22 अक्टूबर 2026 से 22 अक्टूबर 2027 तक देशव्यापी "चल-अचल तीर्थ सुरक्षा एवं जन-जागरूकता महामहोत्सव" का आयोजन करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में जैन तीर्थों, प्राचीन जिनालयों, धार्मिक धरोहरों तथा पूज्य साधु-संतों से जुड़े अनेक विषय समाज के समक्ष चुनौती बनकर उभरे हैं। ऐसे...

10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य समापन, डॉ. एम.पी.एस. स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

Image
आगरा। 20 जुलाई आगरा जिला योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा उत्तर प्रदेश योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 10वीं आगरा जिला योग स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का भव्य समापन समारोह डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, बल्केश्वर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने योग की विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य आकर्षण भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ (भाजपा प्रणीत) के प्रदेश महामंत्री, क्रीड़ा भारती आगरा के जिला अध्यक्ष एवं मिगफ्रे ग्रुप के चेयरमैन श्री वीरेन्द्र कुमार मित्तल रहे। उन्होंने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि "योग केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, सशक्त मन, अनुशासित जीवन और संस्कारित समाज की आधारशिला है।" उन्होंने खिलाड़ियों से नियमित योग एवं खेल गतिविधियों से जुड़े रहने का आह्वान करते हुए विजेता खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं आयोजकों को बधाई दी। प्रतियोगिता मे...

युवा डरने वाला नहीं, संवाद कीजिए… लाठी और आँसू गैस से आवाज़ें नहीं दबेंगी: शालिनी सिंह पटेल"

Image
बाँदा। जनता दल (यूनाइटेड) उत्तर प्रदेश की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज और आँसू गैस के गोले छोड़े जाने की घटनाएँ लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता को लगता है कि इस तरह के दमन से देश का युवा डर जाएगा, जबकि वास्तविकता इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि जब सरकार संवाद के बजाय बल प्रयोग का रास्ता अपनाती है, तो यह संदेश जाता है कि वह जनता के सवालों और असंतोष से चिंतित है। शालिनी सिंह पटेल ने कहा कि देश के हर नागरिक को इतिहास से सीख लेनी चाहिए। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह ने केंद्रीय विधानसभा में बम यूँ ही नहीं फेंका था, बल्कि बहरी सत्ता तक जनता की आवाज़ पहुँचाने के लिए ऐसा किया था। उन्होंने हँसते-हँसते फाँसी का फंदा स्वीकार किया, लेकिन अन्याय और गुलामी के सामने कभी सिर नहीं झुकाया। रानी लक्ष्मीबाई ने भी पराधीनता स्वीकार करने के बजाय अंतिम सांस तक संघर्ष का मार्ग चुना। उन्होंने कहा कि यदि किसी को लगता है कि आज का युवा डरकर चुप बैठ जाएगा, तो यह उसकी सबसे बड़ी भूल है। देश का युवा ज...

एक पेड़ माँ के नाम : धरती को दे नया आयाम - प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ पौधे वितरण का महाभियान

Image
आगरा। पर्यावरण को हरा-भरा रखने और बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम व संरक्षण की भावना विकसित करने के उद्देश्य से आज, 20 जुलाई 2026, सोमवार को *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पौधा वितरण कार्यक्रम* का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य *"उठो बढ़ो हाथ मिलाओ : एक पेड़ माँ के नाम लगाओ"* योजना को जन-जन तक पहुँचाना तथा बच्चों में प्रकृति के प्रति प्रेम और संरक्षण की भावना को विकसित करना था।  इस अवसर पर *मुख्य अतिथि डी.एफ.ओ. श्री राजेश कुमार जी, विद्यालय निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सहजपाल* उपस्थित रहीं। माननीय अतिथि को नवांकुर भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया गया। *मुख्य अतिथि ने* कहा कि "हरित सुप्रभात" और "हरित धन्यवाद" जैसे शब्द बच्चों में प्रकृति प्रेम का सुंदर संस्कार डालते हैं। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों पर चिंता व्यक्त करते हुए बच्चों को अधिक वृक्ष लगाने और *रिड्यूस, रियूज, रिसायकल* को जीवन में अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।  *विद्यालय निदेशक ने* अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्द...

श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, बहेगी राम कथा की पावन रसधार

Image
नगला बूढ़ी, दयालबाग स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में सावन महोत्सव के अंतर्गत होने जा रहे श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा के आमंत्रण पत्र का विमोचन करते आचार्य सुनील कुमार वशिष्ठ, राम चरण शर्मा, सरिता तिवारी आदि। 2 से 10 अगस्त तक श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन, चित्रकूट धाम के पं. विमलेश त्रिवेदी महाराज करेंगे कथा वाचन आगरा। श्री महाकालेश्वर मंदिर, बूढ़ी का नगला, दयालबाग में आयोजित होने जा रहे सावन महोत्सव के आमंत्रण पत्र का विमोचन रविवार को मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक किया गया।  यज्ञाचार्य पंडित सुनील कुमार वशिष्ठ ने बताया कि सावन महोत्सव के अंतर्गत 2 अगस्त से 10 अगस्त तक मंदिर में प्रतिदिन श्री महारुद्र यज्ञ, रुद्राभिषेक एवं श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक रहेगा, जबकि प्रातः 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक श्री महारुद्र यज्ञ एवं पूजन संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 2 अगस्त को प्रातः 9 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं महिलाएं शामिल होंगी। महिला ...