Posts

नीलांचल सेवा ट्रस्ट ने कैलाश घाट की करी सफाई

Image
 आगरा। नीलांचल सेवा ट्रस्ट की टीम ने आज कैलाश घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान टीम ने घाट और आसपास के क्षेत्र में काफी मात्रा में जमा कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक और गंदगी को उठाकर सफाई की। ट्रस्ट के सदस्यों और स्वयंसेवकों ने कई घंटे मेहनत करके घाट को साफ किया। सफाई के दौरान घाट पर जगह-जगह फैले कूड़े को एकत्रित कर वहां से हटाया गया, जिससे घाट का वातावरण पहले की अपेक्षा अधिक स्वच्छ दिखाई दिया। अभियान के दौरान ट्रस्ट की टीम ने घाट पर आने वाले लोगों से भी अपील की कि घाट पर कूड़ा-कचरा न फेंकें और इसे साफ रखने में अपना सहयोग दें। सदस्यों ने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान चलाने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने का प्रयास करना चाहिए। लोगों से विशेष रूप से प्लास्टिक और अन्य कचरा घाट के आसपास न छोड़ने की अपील की गई। नीलांचल सेवा ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम कुमार ने कहा कि घाट सिर्फ एक जगह नहीं, बल्कि हमारी आस्था और शहर की पहचान हैं। इन्हें साफ रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। सभी शहरवासियों को इसमें सहयोग करना चाहिए। जब भी घाट...

आगरा में पितृ पक्ष के पावन अवसर पर आयोजित हुई भव्य भजन संध्या, गूंजे बाबा श्याम के जयकारे

Image
आगरा। पितृ पक्ष के पावन अवसर पर श्याम भक्त मंडल पथवारी एवं श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में विद्युत शवदाह गृह हॉल, ताजगंज, आगरा में श्री खाटू श्याम जी की भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम की भक्ति में लीन होकर भजनों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुमधुर भजनों के साथ हुई। भजन संध्या के दौरान “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” और “मेरे तो श्याम ही सहारा” जैसे मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाबा श्याम के भजनों की गूंज के साथ पूरा प्रांगण श्याम बाबा के जयकारों और तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्तिभाव में सराबोर होकर झूमते नजर आए। आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि पितृ पक्ष के अवसर पर आयोजित इस भजन संध्या का मुख्य उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति, श्रद्धा और सामूहिक भक्ति का संदेश देना था। इस दौरान सभी ने मिलकर बाबा श्याम की आराधना की और नगर व देश में सुख-समृद्धि तथा मंगल कामना की। कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति: इस भव...

श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

Image
 आगरा। जगनेर रोड स्थित नरीपुरा के ओम मंगलम सेवा सदन में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की कथा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई। कथा व्यास श्री लोकेश कृष्ण शास्त्री जी ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की दिव्य कथा का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म बढ़ता है, तब-तब भगवान धर्म की स्थापना के लिए अवतार लेते हैं। श्रीकृष्ण जन्म का प्रसंग आते ही कथा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भक्ति में झूम उठे। भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की मनोहारी झांकी ने सभी का मन मोह लिया, वहीं श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। इस अवसर पर श्रीमती बेबी, मुकेश चंद्र मित्तल, ननीन मित्तल, सतीश मित्तल, ब्रजमोहन मित्तल एवं राम अवतार मित्तल ने श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्याम भोजवानी सहित ललित, दिनेश, सुनील, संतोष, योगेश, दीपक, सोनू, विवेक, सौरभ, पियूष, राज, रियांश, शिवांश, संस्कार, लव्यांश, तेजस एवं पुष्पेंद्र सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।  संवाददाता धर्मेंद...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में रात्रि शिविर का भव्य आयोजन, 465 विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास, सहयोग, प्रेम और भाईचारे की भावना विकसित करने के उद्देश्य से वार्षिक रात्रि शिविर (ओवरनाइट कैंप) का आयोजन किया गया। 3 अक्टूबर को अपराह्न 2:30 बजे से 4 अक्टूबर को प्रातः 10:20 बजे तक आयोजित शिविर में नर्सरी से कक्षा 10 तक के लगभग 465 विद्यार्थियों ने अभिभावकों के बिना विद्यालय परिसर में रात्रि प्रवास किया। शिविर में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल, निदेशकगण डॉ. सुशील गुप्ता, सुनीता गुप्ता, शलभ गुप्ता एवं ईशा गुप्ता सहित अतिथिगण श्रीजा गुप्ता (एसबीआई), पल्लवी राय (मैनेजर एचआर), डॉ. चीनू अग्रवाल एवं डॉ. रविंद्र अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। शिविर का शुभारंभ ‘पूल बैश’ तैराकी प्रतियोगिता से हुआ, जिसमें नर्सरी से कक्षा पांच तक के करीब 194 विद्यार्थियों ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों, निदेशकगण, प्रधानाचार्या एवं शिक्षकों ने पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं। कक्षा छह से दस तक के विद्यार्थियों के लिए ‘मिनी ओलंपिक’ के अंतर्गत म्यूजिकल चेयर, डॉजबॉल, रस्साकशी एवं खो-खो जैस...

लेदर-फुटवियर सेक्टर की चुनौतियों के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मनोज कुमार सिंह

Image
स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने किया 18वें ‘मीट एट आगरा’ का उद्घाटन भारत-चीन सहित 11 देशों की सहभागिता, चाइना पवेलियन बना आकर्षण का केंद्र फुटवियर और कंपोनेंट्स उद्योग की उत्कृष्ट प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित आगरा। फुटवियर कंपोनेंट्स, मटीरियल्स, मशीनरी, तकनीक और औद्योगिक सहयोग को समर्पित 18वें ‘मीट एट आगरा’ का शनिवार को आगरा ट्रेड सेंटर, सींगना में भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय फेयर का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने घंटा एवं संख ध्वनि के साथ किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आगरा का लेदर एवं फुटवियर उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था, निर्यात और रोजगार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बदलते वैश्विक कारोबारी परिदृश्य में उद्योग को नई तकनीक, गुणवत्ता, डिजाइन, उत्पादकता और कौशल विकास पर विशेष ध्यान देते हुए अपनी वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को मजबूत करना होगा। उन्होंने बताया कि लेदर सेक्टर से जुड़े विषयों और चुनौतियों के समा...

अप्सा फिएस्टा 2026 के पोस्टर का हुआ भव्य विमोचन

Image
 आगरा। एसोसिएशन ऑफ प्रोग्रेसिव स्कूल्स ऑफ आगरा (अप्सा) द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेल महोत्सव ‘अप्सा फिएस्टा’ के वर्ष 2026 के आयोजन का औपचारिक शंखनाद हो गया। इसी क्रम में आज, 1 अक्टूबर 2026 को गायत्री पब्लिक स्कूल, वजीरपुरा में अप्सा फिएस्टा 2026 के वार्षिक पोस्टर का विमोचन किया गया। अप्सा फिएस्टा का उद्देश्य आगरा के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों को एक साझा मंच प्रदान कर उनमें प्रतिभा, आत्मविश्वास, अनुशासन, सहयोग, एकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है। इस वर्ष फिएस्टा में अप्सा के 60 सदस्य विद्यालयों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों में प्रतिभाग करेंगे। अप्सा के वार्षिक फिएस्टा का शुभारंभ 5 अक्टूबर को गायत्री पब्लिक स्कूल में तथा पुरस्कार वितरण समारोह 17 अक्टूबर 2026 को प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आयोजित होगा। अप्सा फिएस्टा 2026 की विशेषताएँ • आयोजन की अधिकांश प्रक्रियाएँ डिजिटल माध्यम से संचालित की जाएँगी, जिससे पेपर की बचत होगी। • पर्यावरण संरक्षण एवं संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर वि...

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में एकाग्रता से आत्मबल तक… ‘मेधा योग स्तर-2’ से निखर रही विद्यार्थियों की अंतर्निहित क्षमता

Image
 आगरा। विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सजगता, भावनात्मक संतुलन एवं एकाग्रता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से तीन दिवसीय ‘मेधा योग स्तर-2’ कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जा रहा है। विशेष रूप से कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में इस स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों में से एक है। इसके लिए छात्रों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों को ध्यान, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम एवं मुद्रा अभ्यास के माध्यम से मन की शांति, एकाग्रता तथा शरीर और मन के बीच बेहतर समन्वय का अनुभव कराया गया। विद्यार्थियों को 108 बार सूर्य नमस्कार के महत्व एवं उससे जुड़े शारीरिक - मानसिक लाभों से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की एकाग्रता, सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आत्म-जागरूकता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों ने ‘मुद्रा प्राणायाम’ का...