Posts

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में एकाग्रता से आत्मबल तक… ‘मेधा योग स्तर-2’ से निखर रही विद्यार्थियों की अंतर्निहित क्षमता

Image
 आगरा। विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक सजगता, भावनात्मक संतुलन एवं एकाग्रता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में आर्ट ऑफ लिविंग के सहयोग से तीन दिवसीय ‘मेधा योग स्तर-2’ कार्यक्रम का आयोजन 29 सितंबर से 1 अक्टूबर तक किया जा रहा है। विशेष रूप से कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए आयोजित यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में इस स्तर पर आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रमों में से एक है। इसके लिए छात्रों से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया गया है। कार्यक्रम के प्रथम दिवस विद्यार्थियों को ध्यान, सुदर्शन क्रिया, प्राणायाम एवं मुद्रा अभ्यास के माध्यम से मन की शांति, एकाग्रता तथा शरीर और मन के बीच बेहतर समन्वय का अनुभव कराया गया। विद्यार्थियों को 108 बार सूर्य नमस्कार के महत्व एवं उससे जुड़े शारीरिक - मानसिक लाभों से भी परिचित कराया गया। कार्यक्रम को रोचक एवं सहभागितापूर्ण बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों एवं खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों की एकाग्रता, सजगता, त्वरित प्रतिक्रिया एवं आत्म-जागरूकता विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यार्थियों ने ‘मुद्रा प्राणायाम’ का...

कविता बनी संवेदना की सशक्त आवाज़, प्रिल्यूड में 39 विद्यालयों के बाल कवियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा से मोहा मन

Image
आगरा। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, विद्यार्थियों में निहित सृजनात्मक प्रतिभा को पहचानने, उसे मंच प्रदान करने तथा नई पीढ़ी में अभिव्यक्ति-कौशल, आत्मविश्वास और सामाजिक चेतना विकसित करने के उद्देश्य में अपने प्रारंभ से ही अनवरत प्रयासरत *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग, आगरा में प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले अंतर्विद्यालयी बाल कवि सम्मेलन का आयोजन 28 सितंबर, 2026* को किया गया। आगरा के विभिन्न बोर्ड के 39 विद्यालयों से आए बाल कवियों ने स्वरचित कविताओं के माध्यम से समसामयिक सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं, राष्ट्रप्रेम, प्रकृति, बालमन एवं जीवन-मूल्यों को अभिव्यक्ति दी। आयोजन में प्रतिभागियों ने अपनी मौलिक रचनाओं और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति से सभी को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक एवं शासकीय कार्यक्रमों के राज्य निदेशक श्री प्रदीप कुमार पाठक जी* रहे।  *प्रधानाचार्या ने* प्रतिभागी बाल कवियों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें निर्भीक होकर अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति प्रस्तुत करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात कवि सम्मेलन...

रामलीला महोत्सव में प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात और राहुल शर्मा को श्रृंगार की जिम्मेदारी

Image
श्री रामलीला कमेटी ने घोषित की 2026 की कार्यकारिणी, पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारियां आगरा। ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव-2026 की तैयारियों को गति देते हुए श्री रामलीला कमेटी ने इस वर्ष की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कमेटी ने राम बारात की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रवीण स्वरूप बंसल को राम बारात प्रभारी तथा राहुल शर्मा को श्रृंगार प्रभारी बनाया है। कमेटी पदाधिकारियों ने कहा कि रामलीला महोत्सव को भव्य, व्यवस्थित और परंपरागत स्वरूप में आयोजित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल तथा महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि रामलीला महोत्सव आगरा की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा आयोजन है। इसके सफल आयोजन के लिए कार्यकारिणी के सदस्यों को अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। कार्यकारिणी में रामकिशन अग्रवाल, भगवान दास बंसल, टीएन अग्रवाल, विष्णु दयाल बंसल, मुकेश जौहरी, मुकेश कुमार अग्रवाल, विजय प्रकाश गोयल, अशोक कुमार राठी, विनोद कुमार जौहरी, राकेश जैन, विशन बिहारी माहेश्वरी, भरत भगत, मनोज कुमार अग्रवाल पोली भ...

एमजी ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV MG Hector Tomahawk

Image
आगरा । एनआरएल एमजी के बाईपास रोड आगरा स्थित शोरूम पर एमजी की नई इलेक्ट्रिक SUV MG Hector Tomahawk EV की भव्य लॉन्चिंग मुख्य अतिथि फिरजाबाद डिप्टी सीएमओ डॉ. रविंद्र सिंह भदौरिया ने किया।   एनआरएल एमजी के जीएम सेल्स अंकित यादव ने बताया कि Hector Tomahawk EV को ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5-सीटर और 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। SUV की लंबाई 4,745 मिमी, चौड़ाई 1,850 मिमी और ऊंचाई 1,770 मिमी है, जबकि इसका व्हीलबेस 2,810 मिमी है। ग्राउंड क्लीयरेंस 230 मिमी है। 5-सीटर संस्करण में 610 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जिसे सेकंड रो को फोल्ड करके 1053 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है। बात करें नई Hector Tomahawk EV की शुरुआती कीमत की तो यह बाजार की प्रतिस्प्रधा को देखते हुए मात्र ₹19.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है। जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही है । नई Hector Tomahawk EV में 69.2 kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो 150 kW (204 hp) की पावर और 310 Nm का टॉर्क प्रदान करता है। कंपनी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक SUV एक बार चार्ज करने पर 517 किलोमीटर तक की MIDC रेंज देने में सक्षम है। ...

भारत–फिलीपींस के बीच व्यापार के साथ निवेश और संयुक्त उत्पादन को बढ़ावा देने की जरूरत: पूरन डावर

Image
 बीच में खड़े डेवलपमेंट काउंसिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री (DCFLI) के चेयरमैन पूरन डावर, उनके साथ तिमोर-लेस्ते के उप प्रधानमंत्री एवं आर्थिक मामलों के समन्वय मंत्री फ्रांसिस्को कालबुआदी ले तथा ASEAN Economic Ministers Consultation की चेयरपर्सन एवं फिलीपींस सरकार की व्यापार एवं उद्योग सचिव मारिया क्रिस्टीना एल्डेगुएर-रोक। मनीला में ASEAN–India Business Forum 2026 में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का किया नेतृत्व 2030 तक दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार दोगुना करने का रखा लक्ष्य, निवेश, तकनीकी सहयोग और मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में साझेदारी बढ़ाने पर दिया जोर आगरा/मनीला, फिलीपींस। वैश्विक मंच पर आगरा की फिर बड़ा प्रतिनिधित्व मिला है आगरा के प्रमुख उद्योगपति, डेवलपमेंट कॉउन्सिल फॉर फुटवियर एंड लेदर इंडस्ट्री (डीसीएफएलआई) के चेयरमैन, फिक्की के वरिष्ठ सदस्य एवं डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज के चेयरमैन पूरन डावर ने फिलीपींस की राजधानी मनीला में आयोजित ASEAN–India Business Forum 2026 में भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने भारत और फिलीपींस के बीच आर्थिक ...

आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पहली बार कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला, 47 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग

Image
 आगरा में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को नई दिशा देते हुए *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आज सी.बी.एस.ई. सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE), नोएडा के अंतर्गत आज 22 सितंबर, 2026 को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर पहला डिस्ट्रिक्ट लेवल डेलीब्रेशन (डी.एल.डी.)* आयोजित किया गया। कक्षा तीन से आठ के विद्यार्थियों के शिक्षण-अधिगम में सी.टी. एवं ए.आई. के प्रभावी एकीकरण को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में आगरा के 47 विद्यालयों ने सहभागिता की, जिसमें से 15 विद्यालयों ने केस स्टडी पेपर्स प्रस्तुत किए, जबकि अन्य विद्यालयों ने प्रतिभागी एवं श्रोता के रूप में सहभागिता करते हुए विभिन्न नवाचारी शैक्षिक प्रयोगों एवं अनुभवों को साझा किया। केस स्टडी पेपर्स का मूल्यांकन सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. के निर्धारित प्रारूप के अनुसार तीन सदस्यीय अप्रिसिएशन कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें *रोहित सिंह, आईटी हेड, सुमित राहुल गोयल स्कूल, सुश्री निधि जैन, आईटी एक्सपर्ट, डीपीएस, शास्त्रीपुरम तथा गौरव अरोड़ा, सीटी एंड एआई एक्सपर्ट, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* शामिल रहे। मूल्यांकन के आधार पर कार...

स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ जदयू का आमरण अनशन शुरू

Image
  बाँदा। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के तत्वावधान में सोमवार, 21 सितंबर 2026 को बाँदा के अशोक लाट में स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था, कथित भ्रष्टाचार एवं जनसमस्याओं के विरोध में अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किया गया। अनशन का नेतृत्व जदयू की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड संगठन प्रभारी शालिनी सिंह पटेल कर रही हैं। अनशन के प्रथम दिन बड़ी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने पहुंचकर समर्थन जताया। इस दौरान जिलाध्यक्ष जुगुल पटेल, संतोष अकेला, बिहारी लाल, सद्दाम, रवीन्द्र नाथ, पिंकी प्रजापति, भुदीप गुप्ता, रमेश सिंह, दिनेश सिंह, शत्रुघ्न सिंह, पूरन सिंह, अर्पित सिंह, कमलेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, रामभवन पटेल, रामप्यारी, सियालली, उर्मिला, रन्नो, ज्योति मौर्या, रमेशचंद्र कुरील, श्रीराम प्रजापति सहित कई लोग मौजूद रहे। अनशनकारियों ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और कथित अनियमितताओं की जांच को लेकर 15 सूत्रीय मांगें प्रशासन के समक्ष रखी हैं। इनमें 300 बेड के मंडलीय अस्पताल को तत्काल चालू कराने, जिला अस्पताल सहित नरैनी, बबेरू, कमासिन, अतर्रा, तिंदवारी, जसपुरा आदि स्वास्थ्य केंद्रों क...