आगरा के प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में पहली बार कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं एआई पर हुई जिला स्तरीय कार्यशाला, 47 विद्यालयों ने किया प्रतिभाग


 आगरा में शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी नवाचार को नई दिशा देते हुए *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आज सी.बी.एस.ई. सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE), नोएडा के अंतर्गत आज 22 सितंबर, 2026 को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर पहला डिस्ट्रिक्ट लेवल डेलीब्रेशन (डी.एल.डी.)* आयोजित किया गया।

कक्षा तीन से आठ के विद्यार्थियों के शिक्षण-अधिगम में सी.टी. एवं ए.आई. के प्रभावी एकीकरण को केंद्र में रखकर आयोजित इस कार्यक्रम में आगरा के 47 विद्यालयों ने सहभागिता की, जिसमें से 15 विद्यालयों ने केस स्टडी पेपर्स प्रस्तुत किए, जबकि अन्य विद्यालयों ने प्रतिभागी एवं श्रोता के रूप में सहभागिता करते हुए विभिन्न नवाचारी शैक्षिक प्रयोगों एवं अनुभवों को साझा किया।

केस स्टडी पेपर्स का मूल्यांकन सी.बी.एस.ई. सी.ओ.ई. के निर्धारित प्रारूप के अनुसार तीन सदस्यीय अप्रिसिएशन कमेटी द्वारा किया गया, जिसमें *रोहित सिंह, आईटी हेड, सुमित राहुल गोयल स्कूल, सुश्री निधि जैन, आईटी एक्सपर्ट, डीपीएस, शास्त्रीपुरम तथा गौरव अरोड़ा, सीटी एंड एआई एक्सपर्ट, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल* शामिल रहे।

मूल्यांकन के आधार पर कार्यक्रम में *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के विक्रम प्रताप सिंह को प्रथम स्थान प्रदान किया गया। हालांकि, मेजबान विद्यालय होने के कारण उन्होंने सहयोग और सहभागिता की भावना को सर्वोपरि रखते हुए अपना स्थान गायत्री पब्लिक स्कूल को सौंप दिया। इस प्रकार गायत्री पब्लिक स्कूल ने प्रथम, कर्नल ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल ने द्वितीय तथा सन फ्लावर पब्लिक स्कूल, आगरा ने तृतीय स्थान* प्राप्त किया।

विद्यालय के इस निर्णय की सराहना की गई और यह आयोजन की स्वस्थ प्रतिस्पर्धा एवं सहयोगात्मक भावना का सुंदर उदाहरण बना।

इस अवसर पर *प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता ने* कहा कि आज के बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षा का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को तकनीक का प्रयोग सिखाना नहीं, बल्कि उनमें तार्किक चिंतन, समस्या-समाधान, रचनात्मकता और जिम्मेदार निर्णय लेने की क्षमता विकसित करना भी है। कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आने वाले समय की शिक्षा के महत्वपूर्ण आधार हैं। ऐसे सामूहिक विमर्श शिक्षकों को एक-दूसरे से सीखने और अपने विद्यालयों में नवाचार को प्रभावी रूप से लागू करने का अवसर प्रदान करते हैं।

प्रधानाचार्या सीमा सहजपाल ने* कहा कि इस प्रकार के प्रथम जिला स्तरीय विमर्श की मेजबानी करना प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल के लिए गौरव का विषय है।

कार्यक्रम का *सफल संचालन पुनीत दत्ता (कार्यशाला समन्वयक)* द्वारा किया गया। आयोजन को सफल बनाने में *गौरव अरोड़ा, हेमलता अरेला एवं डिंपल पांडेय* का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यशाला के दौरान शिक्षकों ने विद्यालयी शिक्षा में सीटी एवं एआई के उपयोग, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, समस्या-समाधान आधारित अधिगम तथा विद्यार्थियों को भविष्य के कौशलों से जोड़ने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि *आगरा में इस श्रृंखला का प्रथम डी.एल.डी. प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित किया गया।* इस आयोजन ने आगरा के विद्यालयों को एक साझा मंच प्रदान करते हुए तकनीक आधारित, सहयोगात्मक एवं भविष्य-केंद्रित शिक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम प्रस्तुत किया।



Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन