Posts

पल्हरी ग्राम पंचायत की बदहाल सड़कों पर गरजीं शालिनी सिंह पटेल, PWD ने जल्द सर्वे व टेंडर का किया ऐलान

Image
बांदा। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी शालिनी सिंह पटेल ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता से मुलाकात कर जनपद बांदा की एक ऐतिहासिक ग्राम पंचायत के जर्जर एवं अब तक निर्मित न हुए संपर्क मार्गों के संबंध में विस्तारपूर्वक अवगत कराया और लिखित रूप से ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि यह ग्राम पंचायत स्वतंत्रता संग्राम और राजनीति के क्षेत्र में गौरवशाली इतिहास रखती है, जहां से आज़ाद भारत के प्रथम आम चुनाव (1952-1957) में स्वर्गीय रामसनेही भारतीया जी बबेरू विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए और 1957 में पुनः विधायक चुने गए, साथ ही उन्होंने तीन बार जिला परिषद अध्यक्ष के रूप में सेवा दी। उनके सुपुत्र स्वर्गीय कृष्ण कुमार भारतीया जी भी जिला पंचायत अध्यक्ष रहे, वहीं इसी ग्राम के निवासी श्री राम शिरोमणि वर्मा जी मऊ-मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे तथा इस ग्राम पंचायत से लगभग 14-15 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी में अहम योगदान दिया, लेकिन इतने गौरवशाली इतिहास के बावजूद आज भी कई प्रमुख संप...

कहानियों से संस्कार, गौ माता से आशीर्वाद" - किड्स वनस्थली में अनूठी पहल

Image
आगरा। 27 अप्रैल जब कहानियों के पात्र बोलने लगे और गौ माता की घंटी असेंबली में गूंजी, तो कालिंदी विहार स्थित किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल का नजारा ही बदल गया। सोमवार को विश्व कहानी दिवस एवं गौ माता सम्मान दिवस के संगम पर स्कूल ने स्पेशल असेंबली का आयोजन कर शिक्षा को संस्कार से जोड़ा  "मंच से मंत्र तक" - मुख्य अतिथि का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने दीप प्रज्वलन के बाद जब पंचतंत्र की कहानी सुनानी शुरू की तो पूरी असेंबली मंत्रमुग्ध हो गई। उन्होंने कहा, "मोबाइल की स्क्रीन नहीं, दादी-नानी की कहानियां बच्चों का पहला स्कूल होती हैं। कहानियां सिर्फ मनोरंजन नहीं, जीवन जीने की कला सिखाती हैं।" इसके बाद मित्तल ने 500 से अधिक बच्चों को एक साथ "गौ रक्षा-संकल्प" दिलाया। बच्चों ने हाथ उठाकर दोहराया - "हम गाय को माता मानेंगे, कभी भूखा नहीं छोड़ेंगे।"उन्होंने जोड़ा, "गौ माता सिर्फ दूध नहीं देती, खेत को उर्वरक, घर को गोबर और वातावरण को शुद्धता देती है। गौ धन ही असली धन है।" कॉरपोरेट जगत से संस्कार की बात  मिग...

आगरा में 'अनसंग हीरोज़' हुए सम्मानित, समाजसेवा के गुमनाम नायकों को मिला मंच

Image
आगरा। समाज में बिना प्रसिद्धि की चाह के निःस्वार्थ भाव से मानवता की सेवा करने वाले 'अनसंग हीरोज़' को सम्मानित करने के लिए आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा रविवार, 26 अप्रैल 2026 को 'अनसंग हीरोज़ अवार्ड समारोह 2026' का भव्य आयोजन प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में किया गया। कार्यक्रम की गरिमा मुख्य अतिथि श्री राम बदन सिंह, एडीशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस, आगरा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. आर.के. त्यागी, ट्रस्टी - आर्ट ऑफ लिविंग की उपस्थिति से और बढ़ गई।  सर्वप्रथम समस्त अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात समस्त गणमान्य विभूतियों का ससम्मान स्वागत किया गया।  संस्था की एस.टी.सी.(यू.पी.) डाॅ. रश्मि मिश्रा ने पुरस्कार की सार्थकता का वर्णन करते हुए बताया कि ये पुरस्कार उन व्यक्तित्व को प्रदान किए जा रहे हैं, जिन्होंने समाज के वंचित वर्गों के उत्थान में निरंतर योगदान हेतु, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक जागरूकता अभियानों में अग्रणी भूमिका हेतु, बालिका शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कार्यों हेतु व महिला उद्यमिता और सामुदायिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया है, समाज के ...

मुक्तास फाउंडेशन द्वारा डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज में "नवचेतना कार्यक्रम" के आयोजन के संदर्भ में

Image
आगरा। डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, बल्केश्वर, आगरा में मुक्तास फाउंडेशन के सहयोग से "नवचेतना कार्यक्रम" का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों के प्रति उचित और अनुचित व्यवहार के संबंध में जागरूक करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश महामंत्री भाजपा प्रणित उत्तरप्रदेश आगरा वी.के. मित्तल, मिगफ्रे डायरेक्टर श्री मनीष मित्तल, कार्यक्रम संयोजक सी.ए. शिवांगी गर्ग, विद्यालय प्रधानाचार्या श्रीमती नुपुर सिंघल, ईशा प्रकाश और पूजा तनेजा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह बताया गया कि बच्चों के साथ कैसा व्यवहार किया जाना चाहिए तथा उनकी मनोस्थिति को कैसे समझा जाए। वर्तमान समय में बच्चे तकनीक और मोबाइल की दुनिया में व्यस्त होकर समाज व माता-पिता से दूर होते जा रहे हैं। माता-पिता का व्यस्त रहना भी इसका एक प्रमुख कारण है, जिससे वे बच्चों के व्यवहार को समझ नहीं पाते। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को बच्चों से जोड़ना, उनके व्यवहार को समझना, उनके साथ उचित व्यवहार करना तथा बच्चों को विद्यालय, पढ़ाई एवं अभिभावकों के प्...

नई उड़ान, नया नेतृत्व: प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद ने ली जिम्मेदारी की शपथ

Image
आगरा। आज का विद्यार्थी ही कल का सशक्त राष्ट्रनिर्माता है।” इसी उद्देश्य को आत्मसात करते हुए प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 हेतु नवगठित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह आज़ 25 अप्रैल, 2026 को अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। कार्यक्रम का संचालन कक्षा बारहवीं की छात्रा गीत अग्रवाल एवं अर्ज रागिनी सारस्वत द्वारा प्रभावशाली एवं आत्मविश्वासपूर्ण ढंग से किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ अधिकारी एयर कमांडर जयपाल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ विद्यालय के निदेशक डॉ. सुशील गुप्ता, प्राचार्या सीमा सहजपाल, समन्वयकगण, अभिभावक एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। पर्यावरण संरक्षण के प्रति कटिबद्ध विद्यालय की समृद्ध परंपरा के अनुरूप मुख्य अतिथि का स्वागत नवांकुर भेंट कर किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय देते हुए बताया गया कि वे राजस्थान के उदयपुर से हैं तथा वर्ष 1997 में भारतीय वायु सेना में...

बिसात पर बुद्धि का संग्राम : प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026 का भव्य आगाज

Image
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में आज दिनांक 20 अप्रैल 2026 (सोमवार) को शैक्षणिक एवं खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राय साहब काउंसिल फॉर स्पोर्ट्स एंड एजुकेशन के तत्वावधान में “प्रेलुडिएस्टा सिल्वर जुबली जिला स्कूल शतरंज टूर्नामेंट 2026” का भव्य शुभारंभ हुआ। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में अप्सा से संबद्ध विद्यालयों एवं शहर से बाहर के विद्यालयों, अन्य प्रमुख 35 शिक्षण संस्थानों के कुल 293 प्रतिभागियों एवं 37 प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।  प्रतियोगिता को बालक एवं बालिका वर्ग में विभाजित करते हुए कनिष्ठ (अंडर-14) तथा वरिष्ठ (अंडर-19) श्रेणियों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार निर्धारित किए गए । प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को ट्रॉफी एवं ₹6,000 नकद, प्रथम उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹4,500, द्वितीय उपविजेता को ट्रॉफी एवं ₹3,000 तथा सर्वश्रेष्ठ अनरेटेड खिलाड़ी को पदक एवं ₹1,500 की नकद धनराशि प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र एवं विजेताओं को पदक व योग्यता प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्...

वीरेंद्र कुमार मित्तल जी ने दिया मंत्र - 'फिटनेस से बनेगा सशक्त आगरा', नई कार्यकारिणी का गठन

Image
आगरा। 18 अप्रैल 2026 आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इंडियन फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग फाउंडेशन व आगरा फिटनेस एंड बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के महासचिव एवं उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष महाफूज आलम ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल (प्रदेश महामंत्री बीजेपी प्रणित उत्तरप्रदेश, जिलाध्यक्ष क्रीड़ा भारती आगरा एवं चेयरमैन मिग्फ्रे ग्रुप), श्री मनीष कुमार मित्तल (डायरेक्टर मिग्फ्रे ग्रुप) तथा श्री नारायण बहरानी (साईं एक्सपोर्टर) उपस्थित रहे। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। संजय वर्मा को अध्यक्ष, दीपू ठाकुर को सचिव, अभिषेक को चेयरमैन एवं जीत शर्मा को सलाहकार नियुक्त किया गया। रफीक कुरैशी, एनके, नवीन बघेल, मनोज बघेल और आकाश शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया। सतीश कुमार व प्रमोद कुमार संगठन सचिव, मोनू यादव कोषाध्यक्ष, मेहराजुद्दीन कार्यकारी सदस्य और शेखर दीक्षित को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार मित्तल ने अपने संदेश में कहा, "फिटनेस आज के समय की ...