Posts

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीद हुए वीर शहीद भाई मतीदास जी, भाई सतीदास जी और भाई दयाला जी की 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित एक भावपूर्ण एवं अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन दीवान का आयोजन गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर, आगरा में श्रद्धा और प्रेम के साथ सम्पन्न हुआ,

Image
आगरा। श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी तथा उनके साथ शहीद हुए वीर शहीद भाई मतीदास जी, भाई सतीदास जी और भाई दयाला जी की 350 साला शहीदी शताब्दी को समर्पित एक भावपूर्ण एवं अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन दीवान का आयोजन गुरुद्वारा दशमेश दरबार, शहीद नगर विभव नगर, आगरा में श्रद्धा और प्रेम के साथ सम्पन्न हुआ। इस पावन दीवान में दिल्ली से विशेष रूप से पधारे प्रसिद्ध रागी जत्थे ने गुरु घर की साध संगत को गुरबाणी रस में डुबो दिया। दिल्ली से पधारे कीर्तनिये सबसे पहले दिल्ली से पधारीं बीबी इन्द्रजीत कौर जी एवं भाई रविन्दर सिंह जी (दिल्ली वाले) और साथीयों ने शहीदों की लासानी कुर्बानियों का जिक्र करते हुए बेहद भावपूर्ण कीर्तन सेवा निभाई, उनकी अमृतमयी वाणी तथा शहीदां दी याद में गाए गए शबदों ने संगत की आंखों को नम कर दिया और वातावरण 'खालसा जी के बोल बाले बोलो जी वाहेगुरु' के नाम सिमरन संगतो द्वारा अद्भुत दृश्य अपने गुरुओ के समर्पित,इसके उपरांत हजूरी रागी भाई हरजिन्दर सिंह जी (विक्की वीर) एवं साथियों ने भी प्रेम-रस से भरे कीर्तन द्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब जी की त्यागमयी बाणी का गायन किया, संगत बार-बार वाहे...

तिरंगा चौक पर 2853वें दिन का ध्वजारोहण—देशभक्ति की अनूठी मिसाल - MIGFRE संस्था के चेयरमैन व डायरेक्टर बने कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण

Image
आगरा। आगरा के अजीत नगर स्थित तिरंगा चौक (सेल्फी प्वाइंट) पर प्रतिदिन होने वाले ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के ऐतिहासिक अभियान ने आज 2853वां निरंतर दिन पूरा करते हुए अभूतपूर्व देशभक्ति का संदेश दिया। यह अनवरत चल रहा आयोजन न सिर्फ शहर बल्कि पूरे प्रदेश के लिए राष्ट्रप्रेम की मिसाल बन चुका है। कार्यक्रम में MIGFRE संस्था के चेयरमैन वी. के. मित्तल एवं निदेशक मनीष मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। दोनों गणमान्य अतिथियों ने इस समर्पित देशभक्ति अभियान की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि—“यह आयोजन मात्र एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अनुशासन, समर्पण और सम्मान का प्रेरक संदेश है, जिसे पूरे देश में अपनाया जाना चाहिए।” इस विशेष अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्यूट की प्रिंसिपल श्रीमती निर्मल चौहान ने भी अपनी सम्माननीय उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने छात्रों को ऐसे आयोजनों में भाग लेकर देशप्रेम की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने राष्ट्रगान, समूहगान तथा देशभक्ति प्रस्तुतियों के माध्यम से वातावरण को देशभक्ति के रंगों से भर दिया। इस अवसर पर एवीएमडी इंस्टीट्...

87 छावनी विधानसभा में SIR कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर आयोजित, पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता टपलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को दी गई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

Image
आगरा। 87 छावनी विधानसभा के केम्प कार्यालय, फतेहाबाद रोड पर पूर्व प्रत्याशी श्रीमती ममता टपलू जी के नेतृत्व में SIR कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिविर के दौरान SIR से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियाँ विस्तार से साझा की गईं। साथ ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान भी किया गया। कार्यकर्ताओं को यह निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कैंप लगाकर पात्र नागरिकों के SIR फॉर्म समय से भरवाएं और BLO को जमा करवाएं, ताकि प्रत्येक जरूरतमंद को उसका अधिकार मिल सके। इस अवसर पर संबोधित करते हुए श्रीमती ममता टपलू ने कहा—वर्तमान सरकार जनता से उनका वोट देने का अधिकार भी छीनने का प्रयास कर रही है। जनता का ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह की चालें चली जा रही हैं। विकास के नाम पर सरकार हर मोड़ पर विफल साबित हो रही है।” कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें शामिल रहे—श्याम भोजवानी, अमीर सिंह फौजदार, पप्पू यादव, देवेन्द्र राठौर, रामनरेश यादव, देवेन्द्र यादव, किशोर बघेल, संजीव पोरवाल,...

बाल दिवस के अवसर पर डॉलीज पब्लिक इंटर कॉलेज में मनाया गया उत्सव

Image
आगरा। डॉली"ज पब्लिक इंटर कॉलेज में बाल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्ले ग्रुप से कक्षा ट्वेल्थ तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स और प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत चेयरमैन मिस्टर वीके मित्तल सर और डायरेक्टर मिस्टर मनीष मित्तल सर के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद, बच्चों ने विभिन्न प्रकार के स्टॉल्स जैसे फूड स्टॉल्स, गेम स्टॉल्स, कार्टून करैक्टर, जंगल सफारी, देश की महान विभूतियां, हैलोवेन थीम आदि में भाग लिया। बच्चों ने अपने टीचर्स की सहायता से अलग-अलग क्लास में अलग-अलग थीम के अनुरूप खुद को ड्रेसअप किया व रंगारंग प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर, चेयरमैन सर और डायरेक्टर सर ने बच्चों की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें स्वल्पहार प्रदान किया। कक्षा अध्यापकों ने अपने कक्षा के सभी बच्चों के लिए सरप्राइज़ गिफ्ट्स अरेंज किए। इस अवसर पर, टीचर्स ने विभिन्न प्रकार के करैक्टर का रूप लेकर जैसे बार्बी डॉल,मोटू पतलू,चिंग चैन, डोरेमॉन, परी बनकर बच्चों के सामने आए, जिससे सभी बच्चे बहुत ही सरप्राइजड औ...

“रामायण – हमारी परंपरा” के मंच पर भारतीय संस्कृति का अनुपम संगम — MIGFRE समूह के वार्षिक उत्सव में बच्चों की उत्कृष्ट प्रस्तुति, श्रेष्ठ शिक्षकों को मिला सम्मान

Image
आगरा। 7 नवम्बर 2025 — मित्तल इंटरनेशनल ग्रुप ऑफ फ़न-रिसर्च एंड एजुकेशन (MIGFRE) के तत्वावधान में संचालित डॉलीज़ पब्लिक इंटर कॉलेज, आगरा वनस्थली विद्यालय, आगरा वनस्थली प्राइमरी विद्यालय तथा आगरा वनस्थली महाविद्यालय द्वारा वार्षिक समारोह “रामायण – परंपरा” (Ramayan – Our Parampara) का भव्य आयोजन सूरसदन सभागार, एम.जी. रोड, संजय प्लेस, आगरा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात विद्यार्थियों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से प्रेरित प्रसंगों को नृत्य, नाटक और संगीत के माध्यम से मंचित किया। मर्यादा, संस्कृति और भक्ति से सजे इस आयोजन ने सभागार में उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ✨ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों के उद्गार मुख्य अतिथि प्रो. एस.पी. सिंह बघेल (केंद्रीय मंत्री) ने कहा —> “बच्चों की प्रस्तुतियों में भारतीय संस्कृति, अनुशासन और भावनाओं का सुंदर समन्वय देखने को मिला। यह हमारे भविष्य की झलक है।” विशिष्ट अतिथि श्री सुमित सिंह (एस.डी.एम., एत्मादपुर) ने कहा —> “रामायण जैसे पवित्र विषय को जिस गहराई और समर्पण से इन नन्हें कलाकारों ने...

पहली पातशाही धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व उपलक्ष्य में विशेष अमृतमई गुरबाणी कीर्तन दरबार का आयोजन दिनांक 7 नवम्बर को

Image
आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, विभव नगर शहीद नगर आगरा प्रबंधक कमेटी द्वारा बैठक कर बताया, पहली पातशाही धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व उपलक्ष्य में विशेष अमृतमई गुरबाणी कीर्तन दरबार का आयोजन दिनांक 7 नवम्बर 2025, शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक गुरद्वारा दशमेश दरबार शहीद पर, बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया किया जाएगा। कीर्तन दरबार शुभारम्भ पाठ श्री रहिरास साहिब जी के पाठ के साथ उपरांत अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन की रसधारा बिखेरेंगे — पंथ के महान कीर्तनकार भाई साहिब भाई कमलजीत सिंह (बटाला पंजाब वाले) एवं भाई हरजिंदर सिंह हजूरी रागी, गुरु नानक जी की उपमा का वर्णन कीर्तन कथा से निहाल करेंगे उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। गुरु रूप साध संगत से दोनों हाथ जोड़कर बेनती कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें, बेनती करता, प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, इंद्रजीत सिंह वाधवा, गुरिंदर सिंह ओबरोय, सुरेंद्र सिंह लवली,देवेंद्र सिंह जुल्का, हरजीत सिंह भसीन, हरजिंदर सिंह, सुरेन्द्र सिंह लाड़ी समस्त ग...

8 व 9 नवम्बर को राधा कृष्ण पार्क पांडव मे सजेगा कीर्तन दरबार

Image
आगरा। पांडव नगर स्थित श्री राधा–कृष्ण पार्क में आगामी 8व 9 नवम्बर को भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को गुरुद्वारा दशमपिता शाहगंज में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया। गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने बताया कि यह कीर्तन दरबार श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी मे आयोजित किया जा रहा है। कीर्तन समागम नवम्बर शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा एवं 9 नवम्बर को सुबह 3,30 बजे अमृतवेले से इस अवसर पर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले वीर महेन्दर पाल सिंह व हजूरी रागी संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा गुरु नानक की उपमा का साँझा संदेश शब्द गुरवाणी के अमोलक वचनों से निहाल करेंगे, गुरु का अटूट लंगर वरतेगा गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह की विशेष सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर प्रधान बॉबी आनंद गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गन वानी, लव पोतली, रोशनी कुकरैजा, साध संगत से बेनती समागम में संगत परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करें। संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्...