8 व 9 नवम्बर को राधा कृष्ण पार्क पांडव मे सजेगा कीर्तन दरबार


आगरा। पांडव नगर स्थित श्री राधा–कृष्ण पार्क में आगामी 8व 9 नवम्बर को भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन किया जाएगा। मंगलवार को गुरुद्वारा दशमपिता शाहगंज में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया गया। गुरद्वारा प्रधान बॉबी आनंद ने बताया कि यह कीर्तन दरबार श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशी मे आयोजित किया जा रहा है। कीर्तन समागम नवम्बर शाम 6:30 बजे से प्रारंभ होगा एवं 9 नवम्बर को सुबह 3,30 बजे अमृतवेले से

इस अवसर पर पंथ के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई गुरशरण सिंह लुधियाना वाले वीर महेन्दर पाल सिंह व हजूरी रागी संगत को गुरबाणी कीर्तन द्वारा गुरु नानक की उपमा का साँझा संदेश शब्द गुरवाणी के अमोलक वचनों से निहाल करेंगे, गुरु का अटूट लंगर वरतेगा गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के संत बाबा प्रीतम सिंह की विशेष सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर प्रधान बॉबी आनंद गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मोहन गन वानी, लव पोतली, रोशनी कुकरैजा, साध संगत से बेनती समागम में संगत परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर गुरुघर की खुशियां प्राप्त करें।


संवाददाता: धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय