पहली पातशाही धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व उपलक्ष्य में विशेष अमृतमई गुरबाणी कीर्तन दरबार का आयोजन दिनांक 7 नवम्बर को


आगरा। गुरुद्वारा दशमेश दरबार, विभव नगर शहीद नगर आगरा प्रबंधक कमेटी द्वारा बैठक कर बताया, पहली पातशाही धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व उपलक्ष्य में विशेष अमृतमई गुरबाणी कीर्तन दरबार का आयोजन दिनांक 7 नवम्बर 2025, शुक्रवार को शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक गुरद्वारा दशमेश दरबार शहीद पर, बड़ी श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया किया जाएगा। कीर्तन दरबार शुभारम्भ पाठ श्री रहिरास साहिब जी के पाठ के साथ उपरांत अमृतमयी गुरबाणी कीर्तन की रसधारा बिखेरेंगे — पंथ के महान कीर्तनकार भाई साहिब भाई कमलजीत सिंह (बटाला पंजाब वाले) एवं भाई हरजिंदर सिंह हजूरी रागी, गुरु नानक जी की उपमा का वर्णन कीर्तन कथा से निहाल करेंगे उपरांत गुरु का अटूट लंगर वरतेगा। गुरु रूप साध संगत से दोनों हाथ जोड़कर बेनती कीर्तन दरबार में परिवार सहित पहुंचकर गुरु घर की खुशियां प्राप्त करें, बेनती करता, प्रधान हरपाल सिंह, राजू सलूजा, गुरु सेवक श्याम भोजवानी, मलकीत सिंह, इंद्रजीत सिंह वाधवा, गुरिंदर सिंह ओबरोय, सुरेंद्र सिंह लवली,देवेंद्र सिंह जुल्का, हरजीत सिंह भसीन, हरजिंदर सिंह, सुरेन्द्र सिंह लाड़ी समस्त गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी।

Comments

Popular posts from this blog

आगरा गुरुद्वारा विजय नगर से श्री हेमकुंड साहिब यात्रा के लिए जत्था रवाना किया।

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय