प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में भक्तिभाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी पर्व
गणपति बप्पा के जयकारों और मंत्रोच्चारण के साथ हुई मूर्ति स्थापना, मोदक भोग के साथ वितरित हुआ प्रसाद
आगरा। प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल, दयालबाग में सोमवार, 14 सितंबर, 2026 को गणेश चतुर्थी का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर विद्यालय के निदेशक श्री शलभ गुप्ता, निदेशिका श्रीमती ईशा गुप्ता, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सहजपाल, समस्त शिक्षक वर्ग व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने मिलकर गणपति बप्पा का भावपूर्ण स्वागत किया। इस दौरान पूरा प्रांगन 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा और उपस्थित सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक पुष्प वर्षा की।
तत्पश्चात श्रद्धा भाव से गणपति जी को इत्र, फल, पान, फूल, धूप-दीप और नैवेद्य अर्पित किए गए। इस अवसर पर आमंत्रित पुरोहितों द्वारा विधिवत पूजा–अर्चना करवाई गई एवं वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पवित्र हवन संपन्न हुआ।
पूजा-अर्चना के उपरांत गणपति बप्पा की प्रतिमा की स्थापना की गई और महाआरती उतारी गई। अंत में श्री गणेश जी के प्रिय मोदक का भोग लगाकर सभी उपस्थित जनों में प्रसाद वितरित किया गया, जिसके साथ ही इस पावन कार्यक्रम का समापन हुआ।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...


Comments
Post a Comment