आगरा वनस्थली विद्यालय में करियर सेमिनार: श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने विद्यार्थियों को दी सही लक्ष्य चुनने की प्रेरणा

ब्रिजिंग एस्पिरेशन एंड रियलिटी” सेमिनार: अपनी प्रतिभा पहचानें और अवसरों को सफलता में बदलें—मनीष नैमिरा मित्तल



आगरा। आगरा वनस्थली विद्यालय में “ब्रिजिंग एस्पिरेशन एंड रियलिटी” विषय पर विशेष करियर सेमिनार आयोजित

आगरा। विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य, उच्च शिक्षा और बेहतर करियर विकल्पों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आगरा वनस्थली विद्यालय में आज “ब्रिजिंग एस्पिरेशन एंड रियलिटी” विषय पर एक विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों की आकांक्षाओं और वास्तविक करियर अवसरों के बीच की दूरी को समाप्त कर उन्हें सही दिशा दिखाना था।

कार्यक्रम में मिग्फ्रे के चेयरमैन श्री वीरेंद्र कुमार मित्तल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हर विद्यार्थी के भीतर आगे बढ़ने और कुछ नया करने की क्षमता होती है। आवश्यकता इस बात की है कि विद्यार्थी अपनी रुचि और प्रतिभा को पहचानें, सही लक्ष्य निर्धारित करें और उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करें।” उन्होंने जोर देकर कहा कि आज करियर के अनगिनत विकल्प मौजूद हैं; सही समय पर मिला मार्गदर्शन सपनों को वास्तविकता में बदल सकता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर श्री मनीष नैमिरा मित्तल ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, “सफल भविष्य की नींव सही सोच, सही निर्णय और निरंतर सीखने की आदत से तैयार होती है। बदलते समय के साथ नई स्किल्स सीखना और खुद को तैयार रखना बेहद जरूरी है।”

सेमिनार में विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों और भविष्य की संभावनाओं से अवगत कराया गया। छात्रों ने भी उत्साहपूर्वक अपनी जिज्ञासाएं और प्रश्न साझा किए।

इस अवसर पर एवीएमडी की प्रधानाचार्या श्रीमती निर्मल चौहान एवं एवीवी की प्रधानाचार्या श्रीमती ललिता की गरिमामयी उपस्थिति रही। वहीं आईएमएस की ओर से श्री शिवम एवं श्री तरुण कुमार तथा एवीवी की ओर से श्रीमती लक्ष्मी एवं श्री आशीष ने कार्यक्रम के सफल संचालन में सहयोग प्रदान किया। अतिथियों के प्रेरणादायी विचारों ने विद्यार्थियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार किया।


Comments

Popular posts from this blog

डॉ. सुशील गुप्ता लगातार पाँचवी बार (2018-28) निर्विरोध पुनः अप्सा के अध्यक्ष चुने गए

सूरसदन में वार्षिक उत्सव 2025 का भव्य आयोजन - दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत, बच्चों की कृष्ण लीला पर आधारित प्रस्तुतियों ने जीता हृदय

प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल में हुआ प्रस्तावना कॉनक्लेव 2.0 (निर्वाचिका सभा) अंतर्विद्यालयी समिति आधारित वाद-विवाद प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन