श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल बल्केश्वर ने मनाया हरियाली तीज महोत्सव
आगरा। सावन के पावन महीने की हरियाली, उमंग और तीज के उल्लास के बीच श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल, बल्केश्वर द्वारा 12 अगस्त को कमला नगर के सेंट्रल बैंक रोड स्थित बीकानेर एक्सप्रेस इन रेस्टोरेंट में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रंग और आधुनिक अंदाज का खूबसूरत संगम प्रस्तुत करते हुए जमकर आनंद लिया।कार्यक्रम का शुभारंभ णमोकार महामंत्र के मंगलाचरण एवं भगवान महावीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। सावन की हरियाली के अनुरूप महिला मंडल की सभी सदस्याएं हरे रंग के आकर्षक परिधानों में सजकर पहुंचीं।इस दौरान सावन के पारंपरिक गीतों, भजनों और नृत्य की प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया।हरियाली तीज के अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिसमें मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं ने अपनी प्रतिभा और उत्साह का प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
महोत्सव के दौरान वृद्धजनों का माला पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया गया।महिला मंडल की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह ने कार्यक्रम में संस्कार और सेवा की भावना को भी विशेष रूप से उजागर किया।इस कार्यक्रम की संयोजक बबीता जैन एवं खुशबू जैन रहीं।इस अवसर पर सीमा जैन अंशु जैन,सोनिका जैन, सारिका जैन,शिल्पी जैन,रेनू जैन,सहित श्री सर्वतोभद्र जैन महिला मंडल की बड़ी संख्या में सदस्याएं उपस्थित रहीं।सभी ने मिलकर सावन की खुशियों और तीज के पारंपरिक उत्सव को यादगार बनाया।
संवाददाता धर्मेंद्र ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment