संकट मोचन हनुमान मंदिर में गूंजे प्रभु श्री राम और बजरंगबली के जयकारे, सावन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन
आगरा। माल रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर (जंगल वाले बाबा) के दरबार में शनिवार को श्रद्धालुओं ने असीम भक्तिभाव के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। सावन के पावन महीने की भक्ति में सराबोर भक्तों ने सामूहिक रूप से हनुमान जी का गुणगान करते हुए क्षेत्र व समाज की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगले और मनोहारी श्रृंगार से सजाया गया था। बाबा के दिव्य स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालु सुबह से ही पंक्तिबद्ध होकर पहुंचे और हनुमान जी के चरणों में शीश नवाया। पाठ के दौरान ‘संकट कटे मिटे सब पीरा, जो सिमरे हनुमत बलबीरा’ सहित वीर हनुमान और प्रभु श्रीराम के भजनों की सुमधुर तानों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु भक्ति में झूमते हुए जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयकारे लगाते रहे।
मंदिर के महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज जी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि शनिवार का दिन संकट मोचन हनुमान जी की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। श्रद्धा और विश्वास के साथ किया गया सुंदरकांड पाठ मन को असीम शांति प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हनुमान जी के चरणों में सच्चे मन से की गई प्रार्थना भक्तों को साहस, शक्ति और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करती है।
इस धार्मिक आयोजन में महंत योगेश प्रकाश भारद्वाज, डॉ. अजय गुप्ता, समाजसेवी श्याम भोजवानी, माधव भारद्वाज, अमित कपूर, अजय सिसोदिया, गोपाल शुक्ला, पंकज भाई, रामनिवास गुप्ता, अमित, मनोज गुप्ता, टीकम सिंह, रंजीत सिसोदिया, संजय कोहली एवं भोला सहित बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु और भक्तजन उपस्थित रहे। पाठ के समापन पर आरती कर सभी को प्रसाद वितरित किया गया।
संवाददाता ठाकुर की रिपोर्ट आगरा...

Comments
Post a Comment